जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित ने किया विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का फील्ड निरीक्षण

बीएलओ को मैपिंग एवं परिगणना प्रपत्र वितरण कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश

विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अरुण कुमार पुरोहित ने मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR–2026) के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 109 नागौर के बख्तसागर में फील्ड विजिट किया। इस दौरान निर्वाचक सहायक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी नरसिंह टाक भी उपस्थित रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधानसभा क्षेत्र 109–नागौर के भाग संख्या 153,155 तथा 165 के बूथ लेवल अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने परिगणना प्रपत्रों के वितरण कार्य और मतदाताओं की मैपिंग प्रक्रिया का सघन अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान पुरोहित ने बूथ लेवल अधिकारियों को मतदाता मैपिंग एवं प्रोजेनी मैपिंग की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही परिगणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने पर बल दिया।

उन्होंने उपस्थित सुपरवाइजरों को भी बीएलओ के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग एवं आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए।