विनय एक्सप्रेस समाचार,नागौर।कोविड-19 महामारी के चलते जनता को राहत देने हेतु नागौर के भामाशाह बढचढ कर सहयोग कर रहे हैं । इसी कङी में नागौर ट्रेक्टर एण्ड मोटर्स के संचालक श्री रविन्द्रसिंह परिहार द्वारा उनके पुत्र श्री राकेशसिंह परिहार एवं श्री राकेश गहलोत ने आज दिनांक 16 मई 2021 को अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर शीशराम चौधरी तथा
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर मुस्ताक अहमद की उपस्थिति में 50 Plus Oxymeter स्वास्थ्य विभाग को भेंट किए। इस अवसर पर जिला लेखा प्रबंधक श्री जीवनपाल एवं कम्प्यूटर सहायक श्री विष्णु दत्त बोहरा उपस्थित थे।
अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर शीशराम चौधरी तथा जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर मुस्ताक अहमद ने श्री परिहार का आभार प्रकट करते हुए भविष्य में सहयोग की अपेक्षा की जिस पर परिहार ने भविष्य में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया ।
डाक्टर शीशराम चौधरी
अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नागौर














