चौटिया बने भाजयुमो के जिला मंत्री

विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा जिला कार्यकारिणी का विस्तार सोमवार को किया गया। इसमें खजवाना कस्बे के इन्द्रपाल चौटिया को जिला मंत्री नियुक्त किया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई एवं चौटिया को बधाई दी। नवनियुक्त मंत्री इन्द्रपाल चौटिया का भाजपा संखवास मंडल प्रवक्ता प्रकाश लेगा ने दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। संखवास मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश मुंडेल ने जिले में संगठित एवं मजबूत रहकर पार्टी को सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी बनाने की शपथ दिलाई। चौटिया ने प्रदेश नेतृत्व, भाजपा विधायक एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजूराम रूणवाल का आभार व्यक्त किया। इस दौरान महेंद्र डूकिया, सुनिल लामरोड, सहदेव रोज, संग्राम चौटिया, जयपाल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।