नेहरू युवा केन्द्र संगठन नागौर के जिला युवा अधिकारी सुरमयी के निर्देशन में सिंगल यूज प्लास्टिक कचरा संग्रहण का कार्यक्रम

विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र संगठन नागौर के जिला युवा अधिकारी सुरमयी के निर्देशन में सिंगल यूज प्लास्टिक कचरा संग्रहण का कार्यक्रम आज दिनांक 11 अक्टूबर को पानी की टंकी, हाऊसिंग बोर्ड के पास के क्षेत्र में से सिंगल यूज प्लास्टिक कचरा संग्रहण किया गया। नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक कचरा संग्रहण का कार्य क्रम किया गया। इस कचरे को एकत्रित करने में सदस्यों में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक भूमिक, हर्षुल, सुशील व अशोक थे साथ ही अन्य युवा साथी निखिल, अर्जुन, अभिषेक व लक्की थे जिसमें सभी ने पूरे जोश और उत्साह के साथ कार्य किया। सार्वजनिक जगहों से सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित कर युवाओं ने क्षेत्र वासियों को संदेश दिया की प्लास्टिक हमारे पर्यावरण में लिए बहुत हानिकारक है खासकर सिंगल यूज प्लास्टिक जिसे हम एक बार इस्तेमाल कर फेंक देते हैं।आमतौर पर प्लास्टिक को डिकंपोज होने में 10 से 500 साल तक लगते है। इससे पर्यावरण प्रदूषण के साथ ही खेती पर दुष्प्रभाव एवं मानव जीवन पर भी विभिन्न रोगों एवं कैंसर जैसी घातक बीमारियों का खतरा रहता है। स्वच्छ भारत कार्यक्रम पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ ही सामुदायिक स्वच्छता का विशेष महत्व है।