चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में अब 7 तक करवा सकेंगे रजिस्ट्रेशन, मई से ही मिलेगा लाभ

विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मई माह से पाने के लिए अब वंचित लोग 7 मई तक रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। इसके लिए पहले 30 अप्रैल अंतिम तिथि थी। शुक्रवार रात को मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर निर्धारित तिथि बढ़ाए जाने की घोषणा की। अगर अब पंजीकरण नहीं करवा पाए, तो योजना का लाभ अगले 3 माह बाद ई मिलेगा। सीएमएचओ डॉ. मेहराम महिया ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए वे नागरिक जिनकी पॉलिसी 30 अप्रैल 2022 को समाप्त हो रही है, उसे रिन्यू करने के लिए 7 मई 2022 तक रजिस्ट्रेशन अवश्य करवा लें। 7 मई तक रजिस्ट्रेशन करवाने पर परिवार को मई 2022 से योजना लाभ मिलने लग जाएगा। इसके बाद बाद रजिस्ट्रेशन करवाने पर योजना का लाभ 1 अगस्त 2022 से मिल पाएगा।

पंजीकरण / रिन्यूअल की अवधि और लाभ मिलने की दिनांक

• 1 नवंबर से 29 जनवरी 2022 लाभ 30 जनवरी 2022 से • 30 जनवरी से 7 मई 2022

लाभ-मई 2022 से • 8 मई से 31 जुलाई 2022 लाभ- 1 अगस्त 2022 से

•1 अगस्त से 31 अक्टूबर 2022

लाभ-1 नवंबर 2022 से 1 नवम्बर से 29 जनवरी 2023 लाभ- 30 जनवरी 2023 से स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ पाने

इसलिए जल्द से जल्द वंचित परिवार चिरंजीवी योजना में रजिस्ट्रेशन करवाएं। उन्होंने कहा कि निःशुल्क श्रेणी के अलावा अन्य परिवार 850 रुपए प्रति परिवार प्रति वर्ष का भुगतान कर योजना से जुड़ सकते है। योजना की जानकारी के लिये योजना की वैबसाइट chiranjeevi.rajasthan.‌ को देखा जा सकता है।