भारतीय खेलों के ‘सोना’ मुंडा को एक साल तक मुफ्त टिकट देगा इंडिगो

 

विनय एक्सप्रेस समाचार, नई दिल्ली। भारत की प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने टोक्यो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले भाला फेंक एथलीठ नीरज चोपड़ा को एक वर्ष की अवधि के लिए मुफ्त टिकट देने को घोषणा की है। इंडिगो का यह प्रस्ताव 08 अगस्त 2021 से 07 अगस्त 2022 तक की अवधि के लिए वैध होगा। इंडिगो के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणजय दत्ता ने यह घोषणा करते हुए कहा, ’’आपकी इस उपलब्धि पर हम सभी को बहुत प्रसन्नता हुई है। आपने देश को गौरव प्रदान किया है और हम विनम्रता के साथ आपके सामने एक वर्ष के लिए इंडिगो मे मुफ्त यात्रा का प्रस्ताव रखते हैं। मैं जानता हू़ं कि सभी इंडिगो कर्मचारियों को हमारी किसी भी उड़ान में आपका स्वागत करते हुए प्रसन्नता होगी।’’