राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक लगाए गए 156.76 करोड़ से अधिक टीके

demo image

विनय एक्सप्रेस समाचार, नई दिल्ली। पिछले 24 घंटों में 66 लाख से अधिक (66,21,395) वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 156.76 करोड़ (1,56,76,15,454) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,68,19,744 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:


स्वास्थ्य कर्मी
पहली खुराक
1,03,90,230
दूसरी खुराक
97,78,245

प्रीकॉशन खुराक
17,92,784
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
पहली खुराक
1,83,88,876
दूसरी खुराक
1,70,49,834

प्रीकॉशन खुराक
14,45,001
15-18 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
3,38,50,912
18-44 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
52,43,73,196
दूसरी खुराक
36,77,87,472
45-59 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
19,74,63,780
दूसरी खुराक
16,06,21,798
60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग
पहली खुराक
12,30,32,724
दूसरी खुराक
10,05,59,109
प्रीकॉशन खुराक
10,81,493
प्रीकॉशन खुराक

43,19,278
कुल
1,56,76,15,454


पिछले 24 घंटों में 1,38,331 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,50,85,721 हो गई है।
नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 94.51 प्रतिशत है।

वर्तमान में 15,50,377 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 4.18 प्रतिशत हैं।
देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 16,54,404 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 70.24 करोड़ (70,24,48,838) जांच की गई हैं।


देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 13.69 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 16.28 प्रतिशत है।