डीईओ किराडू के निधन पर कर्मचारी संघ ने जताया शोक

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा बीकानेर के उमाशंकर किराडू का कोरोना से असामयिक निधन होने पर शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर द्वारा शोक सभा आयोजित की गयी। इस दौरान संस्थापक मदन मोहन व्यास, सरंक्षक राजेश व्यास, प्रदेशाध्यक्ष गिरीजाशंकर आचार्य, सम्भागाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य, जिलाध्यक्ष अविकांत पुरोहित एवं संघ के कार्यकारिणी सदस्य महेश व्यास, गिरधर रंगा, हरप्रित, संजय गोस्वामी, दीपक बिन्नाणी, संजय छंगाणी, मोहित महात्मा, जितेन्द्र व्यास, किशन पूरी, करणुराम एवं रवि मावर आदि सदस्य उपस्थित थे। संघ के सदस्यों ने स्व. उमाशंकर किराडू़ के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की एवं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने एवं इस विकट परिस्थिति में परिवारजन को शक्ति प्रदान करने कि प्रार्थना की।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com