विनय एक्सप्रेस समाचार, पाली। जिला कलक्टर श्री नमित मेहता के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री चंद्रभान सिंह भाटी ने सोमवार को बैठक लेकर बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं व विभागीय कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने बजट घोषणाओं 2021-22 के तहत जिले से संबंधित घोषणाओं के जल्द क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। श्री भाटी ने फ्लैगशिप योजनाओं व समस्त विभागों की प्रगति की जानकारी ली।

उन्होंने फसल बीमा योजना के तहत पात्रता रखने वाले कृषकों को ज्यादा ज्यादा ऋण स्वीकृत करने को कहा जिससे कि कृषको को राहत दी जा सके। उन्होंने अधिकारियो को संपर्क पोर्टल व सीएमओ में दर्ज प्रकरणों के तय समय सीमा से पूर्व निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में समस्त विभागों के वरिष्ठ अधिकारी गण मौजूद रहे।















