विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

Breaking News

अंकित कुमार सिंह ने संभाला फलोदी जिला कलक्टर का पदभार : कार्यालय का निरीक्षण कर जांची व्यवस्थाएं

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|1 मिनट पढ़ें
अंकित कुमार सिंह ने संभाला फलोदी जिला कलक्टर का पदभार : कार्यालय का निरीक्षण कर जांची व्यवस्थाएं

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना व विकास कार्यों का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन प्राथमिकता - अंकित कुमार सिंह

विनय एक्सप्रेस समाचार, फलोदी। कार्मिक विभाग राजस्थान सरकार के आदेशों की पालना में सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने फलोदी के जिला कलक्टर का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत जिला कलक्टर ने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों से परिचयात्मक चर्चा कर जिले की विकासात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही कलेक्ट्रेट के चुनाव शाखा, सामान्य शाखा, कोर्ट रूम, न्याय शाखा, जनसुनवाई, सतर्कता, राजस्व लेखा, विकास शाखा का निरीक्षण कार्यव्यवस्था की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकार के निर्देशानुसार सभी कार्यों और योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन कर आमजन को लाभांवित करना है। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित करने के लिए विशेष कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा का जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करते हुए आमजन की समस्याओं को सुना जाएगा तथा समय पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर अजय,उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी, तहसीलदार विशन सिंह सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।

शेयर करें: