विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर। विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत जिले के प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के मतदान एवं मतगणना कवरेज के लिये प्रवेश पत्र बनाये जाने है।
इस संबंध में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के दैनिक समाचार पत्रों के सम्पादक अपने स्वयं के लेटर पेड पर मतदान तथा मतगणना कवरेज के लिये अपने प्रतिनिधियों के नाम, पद, मोबाइल नम्बर व दो पासपोर्ट साईज फोटो 5 दिवस में भिजवाना सुनिश्चित करेंगे।
इसी प्रकार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि अपने चौनल द्वारा जारी लेटर पेड पर मतदान व मतगणना के लिये दो व्यक्तियों के नाम, पद, मोबाइल नम्बर व दो पासपोर्ट साइज फोटो सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, जोधपुर को 5 दिवस (16 अक्टूबर) में भिजवाना सुनिश्चित करेंगे ताकि प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के मतदान व मतगणना कवरेज के लिये प्रवेश पत्र बनवाए जा सकें।
नोट -कृपया नियत समय पर संबंधित दस्तावेज भिजवाया जाना सुनिश्चित करें।













