विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित : रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित : रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार जोधपुर मण्डल के रोहट- केरला के मध्य पानी भराव हो जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 1. गाडी संख्या 22915, बान्द्रा टर्मिनस-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 05.08.24 को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान की है वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया मारवाड़ जंक्शन-अजमेर-फुलेरा-डेगाना जंक्शन-रतनगढ़ होकर संचालित होगी। 2. गाडी संख्या 16587, यशवन्तपुर-बीकानेर रेलसेवा जो दिनांक 04.08.24 को यशवन्तपुर से प्रस्थान की है वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया मारवाड़ जंक्शन-अजमेर-फुलेरा-मेड़ता रोड़ बाइ पास –बीकानेर होकर संचालित होगी।

शेयर करें: