राजस्थान रोडवेज की जयपुर-चडीगढ़ मार्ग पर सुपर लग्जरी बस सेवा आज से

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की सुपर लग्जरी बस सेवा आजजन की सुविधा के लिये किसान आन्दोलन को मध्यनजर रखते हुये जयपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर वाया हिसार सेवा का आज से संचालन शुरू किया जा रहा है।

rsrtc logo

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक श्री राजेश्वर सिंह ने बताया कि किसान आन्दोलन के कारण जयपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर वाया दिल्ली बस सेवा बाधित होने के कारण तथा आमजन की मांग पर जयपुर-चंडीगढ़ वाया हिसार मार्ग पर बस सेवा का संचालन आज से किया गया है।

श्री सिंह ने बताया कि जयपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर जयपुर से सुबह 5.10 बजें रवाना होकर साय 7.00 बजे चंडीगढ़ पहुचेगी तथा वापसी में चंडीगढ़ से 6.25 बजे रवाना होकर सांय 7.00 बजे जयपुर पहुॅचेगी। यह बस जयपुर, सीकर, फतेहपुर, चूरू, राजगढ़, हिसार, नरवाना, कैथल, अम्बाला, चंडीगढ़ मार्ग पर संचालित होंगी। जयपुर-चंडीगढ़ मार्ग के लिये जयपुर से चंडीगढ़ का किराया 1418/-रू0 प्रतियात्री एवं महिला यात्री के लिये 1246/-रू. निर्धारित किया गया है।