विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

राजस्व मंडल : राज्य के वरिष्ठ पटवारी व पटवारी संवर्ग की बम्पर पदोन्नति

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
राजस्व मंडल : राज्य के वरिष्ठ पटवारी व पटवारी संवर्ग की बम्पर पदोन्नति
विनय एक्सप्रेस समाचार, अजमेर. राजस्व मंडल में राज्य के वरिष्ठ पटवारी से भू अभिलेख निरीक्षक पद पर वर्ष 2024-25 की रिक्तियों के विरूद्ध पदोन्नति हेतु विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक दिनांक 16 अप्रैल को आयोजित की गई। इस बैठक में गैर अनुसूचित क्षेत्र के 1244 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 132 वरिष्ठ पटवारियों को भू-अभिलेख निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की जाकर संबंधित कार्यालयाध्यक्ष के समक्ष उपस्थिति दर्ज किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इन समस्त पदोन्नत कार्मिकों के पदस्थापन हेतु जिला आवंटन आदेश पृथक से जारी किये जायेंगे । जोधपुर संभाग की वर्ष 2013-14 एवं 2014-15 की पटवारी से भू-अभिलेख निरीक्षक पद पर पदोन्नति हेतु रिव्यू डीपीसी का आयोजन भी दिनांक 16 अप्रैल को किया गया, जिसमें क्रमशः 252 एवं 112 पटवारियों को भू-अभिलेख पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी। उक्त विभागीय पदोन्नति समिति के अध्यक्ष श्री महेन्द्र लोढ़ा सदस्य भू-अभिलेख, श्री महावीर प्रसाद, निबंधक राजस्व मण्डल राजस्थान अजमेर एवं श्री कनिष्क सैनी सचिव भू-अभिलेख थे।

शेयर करें: