67 राज्य सेवा अधिकारियों के तबादले

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर. राजस्थान सरकार ने शनिवार रात्रि करीब 10 बजे एक बड़े प्रशासनिक हलचल की, जिसमें करीब 67 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए गए। इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं, जो राज्य के प्रशासनिक ढांचे को नई गति प्रदान करने का प्रयास माना जा रहा है।
तबादला सूची में राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) की वरिष्ठ अधिकारी गोपाल राम बीरड़ा का नाम प्रमुखता से शामिल है। उन्हें बीकानेर में अतिरिक्त आयुक्त (उपनिवेशन) कम राजस्व अपील अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व वे माध्यमिक शिक्षा विभाग में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत थे। गोपाल राम बीरड़ा अपनी दबंग छवि और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्रतिष्ठा उनके कार्यों की गुणवत्ता से झलकती है, जो उन्हें एक प्रभावी प्रशासक बनाती है।
गोपाल राम बीरड़ा ने अपने लंबे प्रशासनिक सफर में कई जिम्मेदारियां निभाई हैं। वे बीकानेर नगर निगम के आयुक्त, अतिरिक्त निदेशक (एचसीएम रिपा) सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इन भूमिकाओं में उन्होंने शहरी विकास, शिक्षा और राजस्व जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनकी नियुक्ति से बीकानेर के उपनिवेशन और राजस्व संबंधी मामलों में तेजी आने की उम्मीद है।
देखे तबदला सूची















