विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

राजस्थान रोड़वेज में बिना टिकट यात्री पाए जाने पर बस सारथी ब्लैक लिस्टेड एवं एक चालक निलम्बित, पढ़े खबर

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
राजस्थान रोड़वेज में बिना टिकट यात्री पाए जाने पर बस सारथी ब्लैक लिस्टेड एवं एक चालक निलम्बित, पढ़े खबर
विनय एक्सप्रेस सामचार, जयपुर। खबर हमारी विश्वास आपका। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के बीकानेर आगार के बस सारथी श्री संदीप मण्डा पुत्र श्री गंगा बिषन की वाहन का निरीक्षण किये जाने पर उनके द्वारा निरीक्षण दल से अभद्रव्यवहार करने पर तथा अलवर आगार के बस सारथी श्री जावेद अली पुत्र श्री मुन्षी खान के दिनांक 16.9.2024 को 26 यात्री बिना टिकिट का रिमार्क लगाये जाने पर उक्त दोनों बस सारथियों को सम्बंधित आगार के मुख्य प्रबन्धकों द्वारा ब्लैक लिस्टेड किया जाकर इनकी सम्पूर्ण प्रतिभू राषि को जब्त किया गया । झालावाड आगार के चालक श्री दुर्गा प्रसाद सोनी को 23 यात्री बिना टिकिट के प्रकरण में निलम्बित किया जाकर मुख्यावास गंगानगर आगार में किया गया । दोषियों के खिलाफ पुलिस कार्यवाही की जावेगी।

शेयर करें: