नगर निगम उत्तर में विभिन्न 3 सड़क कार्यों के लिए प्रस्ताव भिजवाए

कुल 1.250 किमी सड़कों के लिए 160.20 लाख की लागत

विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर। मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत नगर निगम उत्तर के क्षेत्र में मेजर रिपेयर गतिविधियों के अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में 1.250 किमी सड़कों से संबंधित 3 कार्यों के लिए 160.20 लाख के प्रस्ताव सार्वजनिक निर्माण विभाग, राजस्थान के मुख्य अभियन्ता को भिजवाए गए हैं।
जिला कलक्टर श्री हिमांशु गुप्ता द्वारा भिजवाए गए प्रस्तावों के अनुसार लिंक रोड कुत्तों की वाडिया में सीसी सड़क निर्माण(लम्बाई 0.200 किमी, लागत 23.20 लाख), चार थम्बा रोड से होली चौक वाया ठाकुर जी का मन्दिर तक सीसी व डामर सड़क निर्माण( लम्बाई 0.65.0 किमी, लागत 82 लाख) तथा नगर निगम उत्तर की विभिन्न सड़कों पर सीसी इंटरलॉकिंग कार्य (लम्बाई 0.400 किमी, लागत 55 लाख)  से संबंधित प्रस्ताव भिजवाए गए हैं।