श्री राधा गोविंद सेवा फाऊंडेशन का विस्तार,डा.देवकरण जुनेजा प्रदेशाध्यक्ष और अंकित मित्तल जिलाध्यक्ष नियुक्त 

विनय एक्सप्रेस समाचार, श्रीगंगानगर। सामाजिक और धार्मिक संस्था श्री राधा गोविन्द सेवा फाउंडेशन  की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रेणु अग्रवाल ने बताया कि संस्था की और  मजबूती तथा सक्रियता को बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए  पूर्व पीएमओ डॉ. ओपी गोयल को संरक्षक, डॉ. देवकरण जुनेजा को राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष, अंकित मित्तल श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष  तथा श्रीमती मधु मनोज गुप्ता को  महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में आत्माराम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गौरव गर्ग को प्रदेश सचिव सतवीर सेवटा को उपाध्यक्ष, गुरविन्दरसिंह को संगठन मंत्री रमन वर्मा को सांस्कृतिक प्रभारी पद के दायित्व दिए गए हैं। सुरजीतकौर को उपाध्यक्ष, मन्जू जैन को संगठन मंत्री, रजनी चौधरी को उपाध्यक्ष, पिंकी मित्तल को प्रचार मंत्री, रितु बंसल को सांस्कृतिक प्रभारी, पूनम धींगडा को कोषाध्यक्ष, सुनीता अग्रवाल को संरक्षक, सरोज अग्रवाल को संगठन मंत्री  पदों पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने कल रविवार को हुई संस्था की एक बैठक में सर्वसम्मति से यह नई नियुक्तियों की गई। रेणु अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आए हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर कार्यकारिणी का सम्पूर्ण विस्तार शीघ्र किया जाएगा। डॉ. ओपी गोयल  ने भी विचार व्यक्त किये। बैठक का संचालन डॉ. पीसी आचार्य ने किया।