विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

76वें गणतंत्र दिवस पर एसपीएमसी कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

विनय थानवी||2 मिनट पढ़ें
76वें गणतंत्र दिवस पर एसपीएमसी कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय ध्यज फहराया। इस दौरान डॉ. सोनी ने कहा कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को भारत के संविधान को अपनाने और देश गणतंत्र होने का प्रतीक है। हर नागरिक का मूल कर्तव्य है कि वह देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझे। आज हम संविधान को देश में लागू हुए 76 साल पूरे हो चुके हैं। 76 साल में गंभीर आर्थिक संकट से चांद पर पहुंचने तक हमारे देश ने कई कीर्तिमान गढ़े हैं और बहुत सारी चीजें अब भी होनी बाकी हैं। अपने उद्बोधन के दौरान प्राचार्य डॉ. सोनी ने पीबीएम अस्पताल में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी तथा पीबीएम अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं हेतु भामाशाहों के सहयोग एवं योगदान कि सराहना की। इस अवसर पर अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. अनिता पारीक, डॉ. नवरंगलाल महावर, डॉ. रेखा आचार्य तथा डॉ. सुरेन्द्र वर्मा, वितीय सलाहकार राजेन्द्र कुमार खत्री, डॉ. पिण्टू नाहटा, डॉ. गौरव गुप्ता, डॉ. अभिषेक क्वात्रा, डॉ. राजेन्द्र सौगत, डॉ. जगदीश कुकणा, डॉ. दिनेश सोढ़ी, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. जितेन्द्र आचार्य, डॉ. विवेक सामौर, डॉ. गौतम लूणीया, डॉ. यूनूस खिलजी, डॉ. गरीमा खत्री, डॉ. विजेयता संस्थापन अधिकारी संजय गहलोत तथा नारायण श्रीमाली सहित समस्त डॉक्टर्स नर्सिंग स्टाफ एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

 देखे फोटोज :

शेयर करें: