आजादी का अमृत महोत्सव खेलकूद प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन : राजकीय किशोर एवं संप्रेषण गृह परिसर में हुई खेलकूद प्रतियोगिता

विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। आजादी का अमृत महोत्सव,सांस्कृतिक मंत्रालय,भारत सरकार के निर्देशानुसार नागौर के राजकीय किशोर एवं संप्रेषण गृह परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रस्साकशी खेल के राष्ट्रीय खिलाड़ी विजय सारण की अध्यक्षता में आयोजित हुई इस खेल प्रतियोगिता में विशेष रूप से रस्साकसी खेल का आयोजन किया गया! किशोर गृह परिसर के खेल मैदान पर आयोजित हुई रस्साकशी खेल प्रतियोगिता में संप्रेषण गृह में आवासित बालकों ने रस्साकशी खेल के माध्यम से अपनी खेल प्रतिभाओं को दर्शाया! रस्साकशी खेल प्रतियोगिता के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय रस्साकशी खिलाड़ी विजय सहारण ने बालकों की हौसला अफजाई की और कहा कि खेलों के माध्यम से न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि मानसिक विकास भी होता है! और नियमित रूप से की गई खेल गतिविधियों से शारीरिक कष्ट दूर होते हैं और व्यक्ति तंदुरुस्त रहता है। इस अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए अधीक्षक राजकीय किशोर गृह एव संप्रेषण जगदीश चांगल ने भी खेलों के महत्व को बताया। और कहा की नियमित रूप से खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाना चाहिए। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मनोज सोनी,किशोर न्याय बोर्ड सदस्य अखाराम मेघवाल,राजलक्ष्मी आचार्य, कंज्यूमर फोरम सदस्य बलवीर खुडखुडिया, लीगल एड अधिवक्ता ओम प्रकाश पुरोहित,नरेंद्र सिंह शेखावत, मैनेजर पूजा बेनीवाल,काउंसलर सुमन, कीर्ति कुमार स्थानीय स्टाफ मौजूद रहा।