राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह आज करेंगे पदभार ग्रहण

File Photo : Sh.Rajeshwar Singh,

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर.  राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह , आज दिनांक 19 सितंबर 2025 को दोपहर 1:15 बजे आयोग कार्यालय में  औपचारिक रूप से पदभार  ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर आयुक्त ने अपने दायित्वों को पूर्ण निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निभाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नव नियुक्त आयुक्त के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह समारोह सादगीपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा, जिसमें आयोग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

फ़ाइल फोटो

पदभार ग्रहण के पश्चात आयुक्त द्वारा आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं और आयोग की प्राथमिकताओं पर चर्चा किए जाने की संभावना है।