राजस्व मंडल :138 तहसीलदारों के स्थानांतरण आदेश

विनय एक्सपप्रेस समाचार,अजमेर। राजस्व मंडल अध्यक्ष श्री राजेश्वर सिंह के निर्देशानुसार राजस्थान के 138 तहसीलदार एवम कार्यवाहक तहसीलदारों के स्थानान्तरण आदेश गुरुवार को जारी किए गए हैं। राजस्व मंडल निबंधक श्री महावीर प्रसाद ने बताया कि सभी तबादले राज्यहित एवम प्रशासनिक कारणों से किये गए हैं, जो तत्काल प्रभाव से प्रभावी होंगे।

राजस्व मंडल की अतिरिक्त निबंधक श्रीमती दीप्ति शर्मा ने बताया कि तबादला सूची राजस्व मंडल की वेबसाइट landrevenue.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन देखी जा सकती है।