js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की पहल पर जिले में ‘पुकार’ अभियान के तहत प्रत्येक बुधवार को इन जाजम बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इन बैठकों में गर्भधारण से लेकर बच्चे के दो वर्ष के होने तक के लगभग एक हजार दिनों में जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने, सभी आवश्यक जांचे समय पर करवाने, आयर फोलिक एसिड की गालियां लेने, संस्थागत प्रसव करवाने, विभिन्न रोगों से बचाव के लिए टीकाकरण एवं पोषण पर ध्यान देने जैसी जानकारियां दी जाती हैं।

नोखा में हुई सबसे ज्यादा बैठकें
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि इस बुधवार को 440 स्थानों पर यह बैठकें हुई। इन बैठकों में 10 हजार 828 महिलाओं से संवाद किया गया तथा आयरन फॉलिक एसिड की 41 हजार 59 टेबलेट्स वितरित की गई। ‘पुकार’ अभियान के तहत अब तक नोखा में 498, खाजूवाला में 379, लूणकरणसर में 368, बीकानेर में 365, श्रीकोलायत में 350, श्रीडूंगरगढ़ में 272 तथा बीकानेर अर्बन में 211 बैठकें आयोजित हुई हैं।



