js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
हत्या के प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला नागौर श्वेता धनखड़ द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीडवाना संजय गुप्ता के सुपरविजन में तथा वृत्ताधिकारी कुचामन मोटाराम बेनीवाल के नेतृत्व में रामवीर जाखड़ पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी कुचामन, धर्मेश दायमा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी नावां व प्रकाश मीणा उप निरीक्षक थानाधिकारी चितावा की अलग-अलग टीमों का गठन कर मुलजिमान को शीघ्र गिरफ्तार कर प्रकरण के खुलासे हेतु निर्देश दिये गये।
गठित पुलिस टीम के अंतर्गत रामवीर जाखड़ पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी कुचामन, धर्मेश दायमा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी नावां, प्रकाश मीणा उप निरीक्षक थानाधिकारी चितावा, सोहनलाल हैड कानि. पुलिस थाना कुचामन, गोपालसिंह कानि. पुलिस थाना कुचामन, बालाराम कानि. पुलिस थाना कुचामन, द्वारा घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया जाकर तकनीकि अनुसंधान व संकलन से अहम साक्ष्य एकत्र कर मृतक प्रेमाराम उर्फ परमाराम हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुए दो मुलजिमान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार मुलजिमान की सूची
1. चुन्नी लाल पुत्र माताबक्क्ष, निवासी बालाजी की ढ़ाणी, स्टेशन रोड़ कुचामनसिटी।
2. बनवारी लाल पुत्ररामेश्वर लाल, उम्र 35 वर्ष निवासी कड़वा का बासड़ा, पुलिस थाना कुचामनसिटी।

