js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर द्वितीय इकाई द्वारा आज सोमवार को कार्यवाही करते हुये शिव कुमार शर्मा मुख्य प्रबन्धक, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, जयपुर आगार जयपुर को परिवादी से 7 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की जयपुर द्वितीय इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि परिचालकों की सुविधानुसार ड्यूटी लगाने की एवज में शिव कुमार शर्मा मुख्य प्रबन्धक, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, जयपुर आगार जयपुर द्वारा 2 हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से 14 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी जयपुर द्वितीय के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजपाल गोदारा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उप अधीक्षक पुलिस श्री अभिषेक पारीक एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये शिव कुमार शर्मा पुत्र श्री राधेश्याम शर्मा निवासी मकान नं0 205, जोशी मार्ग, गली नं. 5, संजय कॉलोनी, एंजेल स्कूल के पीछे, झोटवाड़ा, जयपुर हाल मुख्य प्रबन्धक, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, जयपुर आगार जयपुर को परिवादी से 7 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की ए.सी.बी. टीमों द्वारा तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं वॉट्सएप हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24ग7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।
]]>
विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर/अलवर। एंटी करप्शन ब्यूरो मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की अलवर द्वितीय इकाई द्वारा आज रविवार को कार्यवाही करते हुये रमेश सिंह सहायक अधिशाषी अभियन्ता, (ब्रिज लाईन) कार्यालय डिप्टी चीफ इंजीनियर, उत्तर मध्य रेल्वे, आगरा को परिवादी से 1 लाख 50 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की अलवर द्वितीय इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फर्म को रेल्वे के लगभग 15-15 करोड़ के दो वर्क आॅर्डर प्राप्त हुये थे, जिनके बकाया बिल भुगतान की एवज में रमेश सिंह सहायक अधिशाषी अभियन्ता, (ब्रिज लाईन) कार्यालय डिप्टी चीफ इंजीनियर, उत्तर मध्य रेल्वे, आगरा द्वारा 1 लाख 50 हजार रूपये रिश्वत मांगकर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी की अलवर द्वितीय इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उप अधीक्षक पुलिस श्री महेन्द्र मीणा एवं उनकी टीम द्वारा रामगढ़ अलवर मे ट्रेप कार्यवाही करते हुए रमेश सिंह पुत्र श्री प्रताप नारायण सिंह निवास निवासी 4035, रणजीत होटल के सामने, आगरा केन्ट, जिला आगरा उत्तरप्रदेश हाल सहायक अधिशाषी अभियन्ता, (ब्रिज लाईन) कार्यालय डिप्टी चीफ इंजीनियर, उत्तर मध्य रेल्वे, आगरा को परिवादी से 1 लाख 50 हजार रूपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल फ्री हेल्पलाईन नम्बर 1064 एवं वाॅट्सएप हेल्पलाइन नं. 94135-02834 पर 24 7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें ।
एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।
]]>