js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर नगर तृतीय इकाई द्वारा आज बुधवार को कार्यवाही करते हुये जाहिद पार्षद वार्ड नंबर-6 हैरिटेज नगर निगम, जयपुर को परिवादी से 20 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की जयपुर नगर तृतीय इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसे भवन निर्माण की परमीशन दिलाने की एवज जाहिद पार्षद वार्ड नंबर-6, हैरिटेज नगर निगम, जयपुर द्वारा 60 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी जयपुर नगर तृतीय इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु कुलदीप के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उप अधीक्षक पुलिस श्री सुरेश स्वामी एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये जाहिद निर्वाण पुत्र श्री अब्दुल रसीद खान निवासी मकान न. 268, वार्ड नं. 6, भट्टाबस्ती, संजय नगर, जयपुर हाल पार्षद वार्ड नंबर-6, हैरिटेज नगर निगम, जयपुर को परिवादी से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की ए.सी.बी. टीमों द्वारा तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं वॉट्सएप हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में
अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।
विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की बाड़मेर इकाई द्वारा आज गुरूवार को कार्यवाही करते हुये हरलाल मीणा, प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय जिला रसद अधिकारी, बाड़मेर एवं उसके दलाल प्रकाशचंद राशन डीलर का परिवादी से 4 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की बाड़मेर इकाई का परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी राशन की दूकान का स्थान परिवर्तित करने की एवज में हरलाल मीणा, प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय जिला रसद अधिकारी, बाड़मेर द्वारा अपने दलाल प्रकाशचंद राशन डीलर के माध्यम से 4 हजार रूपये रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी बाड़मेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामनिवास के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक मुकनदान एवं उनकी टीम के साथ ट्रेप कार्यवाही करते हुये दलाल प्रकाशचंद पुत्र बोहरीदास जैन निवासी नया जटियों का बास, वार्ड नं. 17 शास्त्रीनगर, बाड़मेर हाल राशन डीलर को परिवादी से 4 हजार रूपये रिश्वत की राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में बाद पूछताछ हरलाल मीणा पुत्र भागुता मीणा निवासी गांव रानीपुरा, तहसील उनियारा, जिला टोंक हाल प्रवर्तन अधिकारी, कार्यालय जिला रसद अधिकारी, बाड़मेर को भी गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदशक दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपियों के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

एसीबी महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं वॉटसएप हैल्पलाईन नं. 95135-02834 पर 24.7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।
]]>
विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर जालोर इकाई द्वारा मंगलवार को कार्यवाही करते हुये दलाल कांतिलाल (प्राईवेट व्यक्ति) को चतरसिंह मीणा अधीक्षण अभियन्ता, जोधपुर डिस्कॉम, जालोर के लिये परिवादी से 28 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की जालोर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी ब्रीक्स इन्टरलॉकिंग फैक्ट्री एसटीपी कनेक्शन 15 एचपी की फाइल को स्वीकृत करने की एवज में चतरसिंह मीणा अधीक्षण अभियन्ता, जोधपुर डिस्कॉम, जालोर द्वारा अपने दलाल ठेकेदार कांतिलाल (प्राईवेट व्यक्ति) के माध्यम से 30 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी जालोर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह राणावत के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र सिंह एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये दलाल कांतिलाल पुत्र उदाराम माली निवासी राजेन्द्र नगर, जालोर हाल ठेकेदार (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से 28 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में चतरसिंह मीणा पुत्र प्यारेलाल मीणा निवासी ग्राम उल्लूपुरा, तहसील भुसावर, जिला भरतपुर हाल निवासी अधीक्षण अभियन्ता, जोधपुर डिस्कॉम, जालोर को भी गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपियों के आवास एवं अन्य ठिकानों की ए.सी.बी. टीमों द्वारा तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
एसीबी महानिदेशक, भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24ग7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर सिरोही इकाई द्वारा सोमवार को कार्यवाही करते हुये जलील खान वरिष्ठ सहायक, कार्यालय सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, रीको लिमिटेड सिरोही को परिवादी से 8 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की सिरोही इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके तथा उसके परिचित के औद्योगिक भूखण्ड की लीज डीड जारी करने की एवज में जलील खान वरिष्ठ सहायक, कार्यालय सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, रीको लिमिटेड सिरोही द्वारा दोनों प्रकरणों के 8 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी सिरोही इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायण िंसंह राजपुरोहित के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये जलील खान पुत्र श्री जान मोहम्मद निवासी अजयपुरा, सिरोही रोड़, पिण्डवाड़ा, तहसील पिण्डवाड़ा, जिला सिरोही हाल वरिष्ठ सहायक, कार्यालय सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, रीको लिमिटेड सिरोही को परिवादी से 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की ए.सी.बी. टीमों द्वारा तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
एसीबी महानिदेशक, भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील
की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं वॉट्सएप
हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24ग7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।
विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर बूंदी इकाई द्वारा आज शुक्रवार को कार्यवाही करते हुये फूलचन्द तकनीकी सहायक (लाइनमैन) फीडर नोताड़ा, जी.एस.एस. जमीतपुरा, जिला बूंदी को परिवादी से 4500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की बूंदी इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके कृषि कनेक्शन पर अधिक क्षमता की मोटर चलाने देने व डीपी दिलवाने की एवज में फूलचन्द तकनीकी सहायक (लाइनमैन) फीडर नोताड़ा, जी.एस.एस. जमीतपुरा, जिला बूंदी द्वारा 5 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी बूंदी के उप अधीक्षक पुलिस श्री ज्ञानचन्द के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्री ताराचंद एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये फूलचन्द पुत्र श्री प्रभूलाल माली निवासी नया बरधा, पुलिस थाना तालेड़ा, जिला बूंदी हाल तकनीकी सहायक (लाइनमैन) फीडर नोताड़ा, जी.एस.एसजमीतपुरा, जिला बूंदी को परिवादी से 4500 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की ए.सी.बी. टीमों द्वारा तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं वॉट्सएप हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।


विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर द्वितीय इकाई द्वारा आज सोमवार को कार्यवाही करते हुये शिव कुमार शर्मा मुख्य प्रबन्धक, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, जयपुर आगार जयपुर को परिवादी से 7 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की जयपुर द्वितीय इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि परिचालकों की सुविधानुसार ड्यूटी लगाने की एवज में शिव कुमार शर्मा मुख्य प्रबन्धक, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, जयपुर आगार जयपुर द्वारा 2 हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से 14 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी जयपुर द्वितीय के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजपाल गोदारा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उप अधीक्षक पुलिस श्री अभिषेक पारीक एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये शिव कुमार शर्मा पुत्र श्री राधेश्याम शर्मा निवासी मकान नं0 205, जोशी मार्ग, गली नं. 5, संजय कॉलोनी, एंजेल स्कूल के पीछे, झोटवाड़ा, जयपुर हाल मुख्य प्रबन्धक, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, जयपुर आगार जयपुर को परिवादी से 7 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की ए.सी.बी. टीमों द्वारा तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं वॉट्सएप हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24ग7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।
]]>
विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर । ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर सिरोही इकाई द्वारा आज शुक्रवार को कार्यवाही करते हुये राकेश पूनिया लिपिक, कार्यालय तहसीलदार सिरोही को परिवादी से 7500 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की सिरोही इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि कोयला निकालने एवं उसका परिवहन करने की टी.पी. जारी करने की एवज में राकेश पूनिया लिपिक, कार्यालय तहसीलदार सिरोही द्वारा 7500 रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा
रहा है। जिस पर एसीबी सिरोही इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नारायण सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये राकेश पूनिया पुत्र श्री किशनाराम विश्नोई निवासी ग्राम पमाणा, तहसील सांचैर, जिला जालोर हाल कनिष्ठ सहायक, कार्यालय तहसीलदार सिरोही,
जिला सिरोही को परिवादी से 7500 रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की ए.सी.बी. टीमों द्वारा तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।
विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।
