Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
acb bundi – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Fri, 23 Jul 2021 09:59:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 बूंदी में तकनीकी सहायक (लाइनमैन) 4500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार https://vinayexpress.in/2021/07/23/acb-news-bundi/ Fri, 23 Jul 2021 09:59:13 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11662 आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी


विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर बूंदी इकाई द्वारा आज शुक्रवार को कार्यवाही करते हुये फूलचन्द तकनीकी सहायक (लाइनमैन) फीडर नोताड़ा, जी.एस.एस. जमीतपुरा, जिला बूंदी को परिवादी से 4500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

File Photo : भगवान लाल सोनी – महानिदेशक : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की बूंदी इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके कृषि कनेक्शन पर अधिक क्षमता की मोटर चलाने देने व डीपी दिलवाने की एवज में फूलचन्द तकनीकी सहायक (लाइनमैन) फीडर नोताड़ा, जी.एस.एस. जमीतपुरा, जिला बूंदी द्वारा 5 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी बूंदी के उप अधीक्षक पुलिस श्री ज्ञानचन्द के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्री ताराचंद एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये फूलचन्द पुत्र श्री प्रभूलाल माली निवासी नया बरधा, पुलिस थाना तालेड़ा, जिला बूंदी हाल तकनीकी सहायक (लाइनमैन) फीडर नोताड़ा, जी.एस.एसजमीतपुरा, जिला बूंदी को परिवादी से 4500 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

दिनेश एम.एन. : अतिरिक्त महानिदेशक – भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की ए.सी.बी. टीमों द्वारा तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं वॉट्सएप हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

]]>