Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
acb news jaipur – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Fri, 29 Oct 2021 09:43:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 भिवाड़ी (अलवर) में हैड कानि. 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार https://vinayexpress.in/2021/10/29/acb-news-raj/ Fri, 29 Oct 2021 09:43:55 +0000 https://vinayexpress.in/?p=18039 आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर अलवर-प्रथम इकाई द्वारा आज शुक्रवार को कार्यवाही करते हुये सुभाष चन्द, हैड़ कानि.,पुलिस थाना किशनगढ  बास, जिला भिवाडी (अलवर) को परिवादी से 40 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

File Photo : भगवान लाल सोनी – महानिदेशक : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की अलवर-प्रथम इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि परिवादी की भाभी द्वारा पुलिस थाना किशनगढ़ बास जिला भिवाड़ी में दर्ज कराये गये मुकदमें में ठौस एवं जल्दी कार्यवाही करने की एवज में हैड़ कानि. द्वारा 40 हजार रूपये रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी अलवर-प्रथम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय सिंह के निर्देशन में श्री रविन्द्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व शिकायत का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी हैड़ कानि. द्वारा मामले को ठोस एवं जल्दी कार्यवाही करने की एवज में 40 हजार रूपये रिश्वत की मांग की गई, जिस पर आज उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये सुभाष चन्द पुत्र श्री सुबेसिंह जाति यादव, उम्र 43 साल निवासी हुलमाना खुर्द थाना शाहजहाॅपुर जिला अलवर हाल हैड़ कानि. नं. 46 पुलिस थाना किशनगढ़ बास जिला भिवाड़ी (अलवर) को परिवादी से 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की ए.सी.बी. टीमों द्वारा तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

एसीबी महानिदेशक,श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं वाॅट्सएप हैल्पलाईन नं 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

]]>
सिरोही में रीको का वरिष्ठ सहायक 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार https://vinayexpress.in/2021/08/02/acb-news-jaipur-3/ Mon, 02 Aug 2021 17:32:04 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11866 आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर सिरोही इकाई द्वारा सोमवार को कार्यवाही करते हुये जलील खान वरिष्ठ सहायक, कार्यालय सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, रीको लिमिटेड सिरोही को परिवादी से 8 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

File Photo : भगवान लाल सोनी – महानिदेशक : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की सिरोही इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके तथा उसके परिचित के औद्योगिक भूखण्ड की लीज डीड जारी करने की एवज में जलील खान वरिष्ठ सहायक, कार्यालय सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, रीको लिमिटेड सिरोही द्वारा दोनों प्रकरणों के 8 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी सिरोही इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायण िंसंह राजपुरोहित के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये जलील खान पुत्र श्री जान मोहम्मद निवासी अजयपुरा, सिरोही रोड़, पिण्डवाड़ा, तहसील पिण्डवाड़ा, जिला सिरोही हाल वरिष्ठ सहायक, कार्यालय सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, रीको लिमिटेड सिरोही को परिवादी से 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

दिनेश एम.एन. : अतिरिक्त महानिदेशक – भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की ए.सी.बी. टीमों द्वारा तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
एसीबी महानिदेशक, भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील
की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं वॉट्सएप
हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24ग7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।
विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

]]>