Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
acb news – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Wed, 13 Jul 2022 17:12:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 भरतपुर में चेयरपर्सन, नगर पालिका कामां, का पति व अधिशासी अधिकारी का सहयोगी ड्राईवर 1 लाख 32 हजार रुपये रिश्वत राशि के साथ गिरफ्तार https://vinayexpress.in/2022/07/13/in-bharatpur-the-husband-of-the-chairperson-municipal-officer-and-the-executive-officers-associate-driver-arrested/ Wed, 13 Jul 2022 17:12:05 +0000 https://vinayexpress.in/?p=39263 चेयरपर्सन, नगर पालिका कामां, का पति व अधिशासी अधिकारी मौके से फरार, तलाशी जारी

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर द्वारा आज कामां, भरतपुर में कार्यवाही करते हुये भगवान लाल चेयरपर्सन, नगर पालिका कामां का पति व अधिशासी अधिकारी का सहयोगी ड्राईवर हरिसिंह (प्राईवेट व्यक्ति) को 1 लाख 32 हजार रुपये रिश्वत राशि के साथ गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके द्वारा करवाये गये विभिन्न निर्माण कार्यां के बकाया बिलों के भुगतान की एवज में भगवान लाल चेयरपर्सन, नगर पालिका कामां का पति व श्यामबिहारी अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका कामां द्वारा 3 प्रतिशत कमीशन के रूप में 1 लाख 32 रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी, विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बजरंग सिंह शेखावत के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उप अधीक्षक पुलिस श्री परमेश्वर लाल एवं पुलिस निरीक्षक श्री रघुवीर शरण एवं उनकी टीम द्वारा कामां भरतपुर में ट्रेप कार्यवाही करते हुये ड्राईवर हरिसिंह (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से प्राप्त 1 लाख 32 हजार रुपये की रिश्वत राशि के साथ गिरफ्तार किया गया है।
उल्लेखनीय है कि आरोपी भगवान लाल चेयरपर्सन, नगर पालिका कामां, का पति व श्यामबिहारी अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका कामां एसीबी कार्यवाही की भनक लगने पर मौके से फरार हो गये, जिनकी तलाश की जा रही है।
एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

]]>
टोंक में नगर पालिका मालपुरा का तकनीकी सहायक एवं दलाल ठेकेदार 15 हजार रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार https://vinayexpress.in/2022/01/12/acb-news-20/ Wed, 12 Jan 2022 15:54:49 +0000 https://vinayexpress.in/?p=22765 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर । ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. की जयपुर देहात इकाई द्वारा आज बुधवार को मालपुरा टोंक में कार्यवाही करते हुये योगेन्द्र गौतम उर्फ मोनू तकनीकी सहायक नगर पालिका, मालपुरा, जिला टोंक एवं दलाल प्रेमचंद माली ठेकेदार (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से 15 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

File Photo : भगवान लाल सोनी – महानिदेशक : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि
ए.सी.बी. की जयपुर देहात इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फर्म द्वारा करवाये गये कार्यां के बकाया बिलों के भुगतान की एवज में कुल राशि के 10 प्रतिशत कमीशन के रूप में मनीष सोनी चैयरपर्सन पति नगर पालिका मालपुरा, योगेन्द्र गौतम उर्फ मोनू तकनीकी सहायक नगर पालिका, मालपुरा, जिला टोंक एवं दलाल प्रेमचंद माली ठेकेदार (प्राईवेट व्यक्ति) द्वारा 25 हजार रूपये की रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी जयपुर देहात के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरोत्तम लाल वर्मा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनकी टीम के उप अधीक्षक पुलिस श्री संजय कुमार व पुलिस निरीक्षक श्री मानवेन्द्र सिंह द्वारा मय टीम ट्रेप कार्यवाही करते हुये योगेन्द्र गौतम उर्फ मोनू पुत्र श्री जयप्रकाश शर्मा निवासी चौमुखाजी मंदिर के पास, डिग्गी, जिला टोंक हाल तकनीकी सहायक नगर पालिका, मालपुरा, जिला टोंक एवं दलाल प्रेमचंद माली पुत्र श्री रामकिशोर निवासी वार्ड नं0 27, पुरानी तहसील, बम्ब तलाव के पास,
मालियों का मौहल्ला, मालपुरा टोंक हाल ठेकेदार ग्रेड-सी क्लास (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से 15 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

दिनेश एम.एन. : अतिरिक्त महानिदेशक – भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं वाट्सअप हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

]]>
नागौर में महिला पुलिस थाना का कानिस्टेबल 9 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार https://vinayexpress.in/2021/12/21/acb-news-19/ Tue, 21 Dec 2021 13:30:53 +0000 https://vinayexpress.in/?p=21436 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर नागौर इकाई द्वारा आज मंगलवार को कार्यवाही करते हुये विकास चौधरी कानिस्टेबल, महिला पुलिस थाना नागौर, जिला नागौर को परिवादी से 9 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की नागौर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके विरूद्ध दर्ज प्रकरण में आरोपियों के नाम हटाने एवं राजीनामा करवाने की एवज में विकास चौधरी कानिस्टेबल, महिला पुलिस थाना नागौर, जिला नागौर द्वारा 20 हजार रूपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी नागौर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रमेश चन्द मौर्य के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये विकास चौधरी पुत्र श्री रामपाल चौधरी निवासी कुवाड़ खेड़ा, पुलिस थाना बड़ी खाटू, तहसील जायल, जिला नागौर हाल कानिस्टेबल, महिला पुलिस थाना नागौर, जिला नागौर को परिवादी से 9 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

File Photo : भगवान लाल सोनी – महानिदेशक : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी से अनुसंधान किया जा रहा है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं वॉट्सएप हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।

विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

]]>
बाड़मेर में पटवारी 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार https://vinayexpress.in/2021/09/13/bkn-1445/ Mon, 13 Sep 2021 17:56:44 +0000 https://vinayexpress.in/?p=14619 आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की बाड़मेर इकाई द्वारा आज पचपदरा, बाड़मेर में कार्यवाही करते हुये सूजाराम मेघवाल राजस्व पटवारी, पटवार हल्का कालूड़ी, तहसील पचपदरा, जिला बाड़मेर को परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की बाड़मेर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि नामान्तरण खोलने की एवज में सूजाराम मेघवाल राजस्व पटवारी, पटवार हल्का कालूड़ी, तहसील पचपदरा, जिला बाड़मेर द्वारा 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगकर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी की बाड़मेर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामनिवास के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्री मुकनदान एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये सूजाराम मेघवाल पुत्र श्री दुर्गाराम निवासी गांव मलवा गोयलान, तहसील गीड़ा, जिला बाड़मेर हाल निवासी सिटी लाईट हास्पिटल के पास, बालोतरा, बाड़मेर हाल राजस्व पटवारी, पटवार हल्का कालूड़ी, तहसील पचपदरा, जिला बाड़मेर को परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के निवास एवं अन्य ठिकानां की तलाशी जारी है।

एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं वॉट्सएप हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

]]>
जालोर में जोधपुर डिस्कॉम का अधीक्षण अभियन्ता उसके दलाल के मार्फत 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगें हाथों गिरफ्तार https://vinayexpress.in/2021/08/03/acb-news-10/ Tue, 03 Aug 2021 15:19:44 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11903 आरोपियों के आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर जालोर इकाई द्वारा  मंगलवार को कार्यवाही करते हुये दलाल कांतिलाल (प्राईवेट व्यक्ति) को चतरसिंह मीणा अधीक्षण अभियन्ता, जोधपुर डिस्कॉम, जालोर के लिये परिवादी से 28 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है।

File Photo : भगवान लाल सोनी – महानिदेशक : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक  भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की जालोर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी ब्रीक्स इन्टरलॉकिंग फैक्ट्री एसटीपी कनेक्शन 15 एचपी की फाइल को स्वीकृत करने की एवज में चतरसिंह मीणा अधीक्षण अभियन्ता, जोधपुर डिस्कॉम, जालोर द्वारा अपने दलाल ठेकेदार कांतिलाल (प्राईवेट व्यक्ति) के माध्यम से 30 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी जालोर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  महावीर सिंह राणावत के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक  राजेन्द्र सिंह एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये दलाल कांतिलाल पुत्र  उदाराम माली निवासी राजेन्द्र नगर, जालोर हाल ठेकेदार (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से 28 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में चतरसिंह मीणा पुत्र  प्यारेलाल मीणा निवासी ग्राम उल्लूपुरा, तहसील भुसावर, जिला भरतपुर हाल निवासी अधीक्षण अभियन्ता, जोधपुर डिस्कॉम, जालोर को भी गिरफ्तार किया गया है।

दिनेश एम.एन. : अतिरिक्त महानिदेशक – भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक  दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपियों के आवास एवं अन्य ठिकानों की ए.सी.बी. टीमों द्वारा तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
एसीबी महानिदेशक, भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24ग7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

]]>
बूंदी में तकनीकी सहायक (लाइनमैन) 4500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार https://vinayexpress.in/2021/07/23/acb-news-bundi/ Fri, 23 Jul 2021 09:59:13 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11662 आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी


विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर बूंदी इकाई द्वारा आज शुक्रवार को कार्यवाही करते हुये फूलचन्द तकनीकी सहायक (लाइनमैन) फीडर नोताड़ा, जी.एस.एस. जमीतपुरा, जिला बूंदी को परिवादी से 4500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

File Photo : भगवान लाल सोनी – महानिदेशक : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की बूंदी इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके कृषि कनेक्शन पर अधिक क्षमता की मोटर चलाने देने व डीपी दिलवाने की एवज में फूलचन्द तकनीकी सहायक (लाइनमैन) फीडर नोताड़ा, जी.एस.एस. जमीतपुरा, जिला बूंदी द्वारा 5 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी बूंदी के उप अधीक्षक पुलिस श्री ज्ञानचन्द के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्री ताराचंद एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये फूलचन्द पुत्र श्री प्रभूलाल माली निवासी नया बरधा, पुलिस थाना तालेड़ा, जिला बूंदी हाल तकनीकी सहायक (लाइनमैन) फीडर नोताड़ा, जी.एस.एसजमीतपुरा, जिला बूंदी को परिवादी से 4500 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

दिनेश एम.एन. : अतिरिक्त महानिदेशक – भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की ए.सी.बी. टीमों द्वारा तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं वॉट्सएप हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

]]>
आर.ए.एस. परीक्षा-2018 के साक्षात्कार में अधिक अंक दिलवाने एवं सलेक्शन करवाने की एवज में मांगी गई रिश्वत प्रकरण में संलिप्त एक अन्य नरेन्द्र सिंह पोसवाल गिरफ्तार https://vinayexpress.in/2021/07/10/acb-news-6/ Sat, 10 Jul 2021 12:44:08 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11439 आरोपी सज्जन सिंह गुर्जर को न्यायालय द्वारा 14 जुलाई तक ए.सी.बी. को सौंपा रिमांड पर, आरोपियों से गहन पूछताछ जारी

विनय एक्सप्रेस समाचार,जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर-तृतीय इकाई द्वारा शुक्रवार को अजमेर में सज्जनसिंह गुर्जर कनिष्ठ लेखाकार, राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर को परिवादी से कुल 23 लाख रुपये (1 लाख रुपये भारतीय मुद्रा एवं 22 लाख डमी मुद्रा) रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उक्त प्रकरण में आज ए.सी.बी. ने एक अन्य संदिग्ध नरेन्द्र सिंह पोसवाल (प्राईवेट व्यक्ति) को गिरफ्तार किया है। ए.सी.बी. द्वारा आरोपी सज्जनसिंह गुर्जर को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां ए.सी.बी. के अनुरोध पर न्यायालय द्वारा आरोपी का 14 जुलाई तक का रिमांड स्वीकृत किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की जयपुर-तृतीय इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी कि आर.ए.एस.प्रतियोगी परीक्षा-2018 के साक्षात्कार में अच्छे अंक दिलवाने एवं सलेक्शन करवाने की एवज में सज्जनसिंह गुर्जर कनिष्ठ लेखाकार, राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा 25 लाख रुपये रिश्वत राशि मांगी जा रही है। जिस पर एसीबी जयपुर-तृतीय इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु कुलदीप के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर दिनांक 9-7-2021 को उप अधीक्षक पुलिस श्री सुरेश कुमार स्वामी एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये सज्जन िंसंह गुर्जर पुत्र श्री कैलाश िंसंह गुर्जर निवासी ग्राम सुनगाड़ी, पुलिस थाना बांदीकुई, जिला दौसा हाल कनिष्ठ लेखाकार, राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर को परिवादी से 23 लाख रुपये (1 लाख रुपये भारतीय मुद्रा एवं 22 लाख डमी मुद्रा) रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। आज उक्त प्रकरण में ए.सी.बी. ने एक अन्य संदिग्ध नरेन्द्र सिंह पोसवाल पुत्र श्री तेजसिंह गुर्जर निवासी ग्राम पोस्ट नारायणपुरा, पुलिस थाना बांदीकुई, जिला दौसा (प्राईवेट व्यक्ति) को भी गिरफ्तार किया है। प्रकरण में आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां माननीय न्यायालय द्वारा 14 जुलाई तक पी.सी. रिमांड पर आरोपियों को ए.सी.बी. को सौंपा है। आरोपियों से ए.सी.बी. टीमों द्वारा गहन पूछताछ जारी है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की ए.सी.बी. टीमों द्वारा तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं ॅींजेंचच हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24’7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

]]>