js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर हनुमानगढ़ इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते दरियासिंह नायब तहसीलदार एवं रेखराज कानूनगो, उप तहसील तलवाड़ा झील, तहसील टिब्बी, जिला हनुमानगढ़ को परिवादी से 7 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की हनुमानगढ़ इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि वसीयत के इंतकाल दर्ज करने की एवज में दरियासिंह नायब तहसीलदार एवं रेखराज कानूनगो, उप तहसील तलवाड़ा झील, तहसील टिब्बी, जिला हनुमानगढ़ द्वारा प्रति बीघा 4 हजार रुपये के हिसाब से 16 हजार रुपये रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी बीकानेर के पुलिस अधीक्षक श्री गगनदीप सिंगला के सुपरविजन में एसीबी हनुमानगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेजपाल के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्री सुभाषचंद मय टीम द्वारा ट्रकप कार्यवाही करते हुये दरियासिंह पुत्र श्री धर्माराम निवासी गांव मौमनवास, तहसील भादरा, जिला हनुमानगढ़ हाल नायब तहसीलदार उप तहसील तलवाड़ा झील, तहसील टिब्बी, जिला हनुमानगढ़ एवं रेखराज पुत्र श्री मानाराम निवासी वार्ड नं0 23, टिब्बी, जिला हनुमानगढ़ हाल कानूनगो, उप तहसील तलवाड़ा झील, तहसील टिब्बी, जिला हनुमानगढ़ को परिवादी से 7 हजार रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ तथा उसके आवास एवं अन्य ठिकानो पर तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि
ए.सी.बी. की जयपुर देहात इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फर्म द्वारा करवाये गये कार्यां के बकाया बिलों के भुगतान की एवज में कुल राशि के 10 प्रतिशत कमीशन के रूप में मनीष सोनी चैयरपर्सन पति नगर पालिका मालपुरा, योगेन्द्र गौतम उर्फ मोनू तकनीकी सहायक नगर पालिका, मालपुरा, जिला टोंक एवं दलाल प्रेमचंद माली ठेकेदार (प्राईवेट व्यक्ति) द्वारा 25 हजार रूपये की रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी जयपुर देहात के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरोत्तम लाल वर्मा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनकी टीम के उप अधीक्षक पुलिस श्री संजय कुमार व पुलिस निरीक्षक श्री मानवेन्द्र सिंह द्वारा मय टीम ट्रेप कार्यवाही करते हुये योगेन्द्र गौतम उर्फ मोनू पुत्र श्री जयप्रकाश शर्मा निवासी चौमुखाजी मंदिर के पास, डिग्गी, जिला टोंक हाल तकनीकी सहायक नगर पालिका, मालपुरा, जिला टोंक एवं दलाल प्रेमचंद माली पुत्र श्री रामकिशोर निवासी वार्ड नं0 27, पुरानी तहसील, बम्ब तलाव के पास,
मालियों का मौहल्ला, मालपुरा टोंक हाल ठेकेदार ग्रेड-सी क्लास (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से 15 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं वाट्सअप हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।
]]>
विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर कोटा इकाई द्वारा आज मंगलवार को झालावाड़ में कार्यवाही ब्रह्मप्रकाश आर्य जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, झालावाड़ को परिवादी से 10 हजार रुपये अपने परिचित के बैंक खाते में जमा करवाकर लेते गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की कोटा इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, झालावाड़ के कार्यालय में अनुबंध में लगी उसकी गाड़ी के बकाया बिल पास करने की एवज में ब्रह्मप्रकाश आर्य जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, झालावाड़ द्वारा परिवादी से प्रतिमाह के हिसाब से 10 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी कोटा इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ठाकुर चन्द्रशील कुमार के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उप अधीक्षक पुलिस हर्ष राज सिंह खरेडा व पुलिस निरीक्षक श्री अजीत बगडोलिया तथा उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुए ब्रह्मप्रकाश आर्य पुत्र श्री बाबूलाल गुप्ता निवासी 3/266/36, विद्याधर नगर, जयपुर हाल जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला झालावाड को परिवादी से 10 हजार रुपये अपने परिचित के बैंक खाते में जमा करवाकर लेते गिरफ्तार किया है।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की ए.सी.बी. टीमों द्वारा तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं व्हाट्सएप हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य करवाने मे पूरी मदद करेगी।

विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिको के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।
]]>