Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
. act at work – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Mon, 12 Jul 2021 09:51:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 चूरू में श्रम विभाग के उप प्रबन्धक का चालक अनुबंधित वाहन 1 लाख रुपये का चैक रिश्वत राशि के रूप में लेते गिरफ्तार https://vinayexpress.in/2021/07/12/acb-news-7/ Mon, 12 Jul 2021 09:51:17 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11475 मृतक श्रमिक के मुआवजे की फाईल स्वीकृत करने की एवज में मांगी थी रिश्वत

आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर चूरू इकाई द्वारा आज सोमवार को कार्यवाही करते हुये मो. आरीफ चालक अनुबंधित वाहन श्रम विभाग चूरू को परिवादी से एक लाख रुपये का चैक रिश्वत के रूप में लेते गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की चूरू इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके भाई की मृत्यु पर श्रम विभाग से मिलने वाले 5 लाख रुपये के क्लेम आवेदन को स्वीकृत कराने की एवज में विक्रम सिंह उप प्रबन्धक श्रम विभाग चूरू द्वारा मो. आरीफ चालक अनुबंधित वाहन श्रम
विभाग चूरू के माध्यम से परिवादी से एक लाख रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी चूरू इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आनन्द कुमार स्वामी के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उप अधीक्षक पुलिस श्री शब्बीर खान एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये मो. आरीफ पुत्र श्री कुरेड़ खान कायमखानी निवासी आथूणा मोहल्ला, चूरू हाल चालक अनुबंधित वाहन श्रम विभाग चूरू को परिवादी से एक लाख रुपये का चैक रिश्वत राशि के रूप में लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी विक्रम सिंह उप प्रबन्धक श्रम विभाग चूरू की भूमिका की विस्तृत जाँच जारी है।

File Photo : Sh. Dinesh MN

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की ए.सी.बी. टीमों द्वारा तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि
एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध
भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

]]>