Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
action – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Fri, 08 Oct 2021 17:33:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 चूरू में श्रम विभाग के उप प्रबन्धक का चालक अनुबंधित वाहन 1 लाख रुपये का चैक रिश्वत राशि के रूप में लेते गिरफ्तार https://vinayexpress.in/2021/07/12/acb-news-7/ Mon, 12 Jul 2021 09:51:17 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11475 मृतक श्रमिक के मुआवजे की फाईल स्वीकृत करने की एवज में मांगी थी रिश्वत

आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर चूरू इकाई द्वारा आज सोमवार को कार्यवाही करते हुये मो. आरीफ चालक अनुबंधित वाहन श्रम विभाग चूरू को परिवादी से एक लाख रुपये का चैक रिश्वत के रूप में लेते गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की चूरू इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके भाई की मृत्यु पर श्रम विभाग से मिलने वाले 5 लाख रुपये के क्लेम आवेदन को स्वीकृत कराने की एवज में विक्रम सिंह उप प्रबन्धक श्रम विभाग चूरू द्वारा मो. आरीफ चालक अनुबंधित वाहन श्रम
विभाग चूरू के माध्यम से परिवादी से एक लाख रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी चूरू इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आनन्द कुमार स्वामी के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उप अधीक्षक पुलिस श्री शब्बीर खान एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये मो. आरीफ पुत्र श्री कुरेड़ खान कायमखानी निवासी आथूणा मोहल्ला, चूरू हाल चालक अनुबंधित वाहन श्रम विभाग चूरू को परिवादी से एक लाख रुपये का चैक रिश्वत राशि के रूप में लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी विक्रम सिंह उप प्रबन्धक श्रम विभाग चूरू की भूमिका की विस्तृत जाँच जारी है।

File Photo : Sh. Dinesh MN

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की ए.सी.बी. टीमों द्वारा तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि
एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध
भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

]]>
राशन डीलर का प्राधिकार पत्र किया निलम्बित https://vinayexpress.in/2021/07/09/nagaur-387/ Fri, 09 Jul 2021 11:51:34 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11337 विनय एक्सप्रेस समाचार,नागौर । जिले की मकराना तहसील में बुधवार को जिला रसद अधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्राम जूसरी में राशन डीलर सीमा देवी द्वारा संचालित उचित मूल्य की दुकान पर राशन सामग्री वितरण में गंभीर अनियमितता बरतना पाया गया। जिस पर रसद अधिकारी ने राजस्थान खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक पदार्थ (वितरण का विनियमन) के आदेश 1976 के खण्ड 8 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए डीलर को जारी किए गए राशन वितरण सामग्री प्राधिकार पत्र को तुरन्त प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।

]]>
अवैध बॉयोडीजल पंप किया सीज https://vinayexpress.in/2021/07/08/bkn-1061/ Thu, 08 Jul 2021 19:10:51 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11287 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला रसद अधिकारी भागुराम महला द्वारा उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण करने  के दौरान गुरूवार को शोभाणा – भादला रोड पर ग्राम शोभाणा तहसील नोखा में संचालित एक बायो डीजल पंप का निरीक्षण किया।  मौके पर जांच करने पर उक्त पंप का बायोफ्यूएल  प्राधिकरण जयपुर से पंजीयन होना नही पाया गया। उन्होंने बताया कि उपस्थित सेल्समैन से दस्तावेज मांगे जाने पर किसी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत नही किए गए, जिससे प्रथमदृष्टया यह पंप अवैध संचालित लगा।

naveen jain
File Photo

उन्होंने बताया कि शासन सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग नवीन जैन के अनुसार जिले में अवैध बॉयोडीजल पंप पाए जाने पर सीज करने की कार्यवाही के निर्देश दिए हुए हैं।
दस्तावेज प्रस्तुत नही किये जाने पर शोभाणा में संचालित विष्णु फ्यूल सेंटर को सील किया गया । मौके पर भंडारित प्रोडक्ट के सैंपल लिए गए जिसको प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। इस कार्यवाही में प्रवर्तन निरीक्षक योगेश चौधरी भी शामिल थे।

]]>
ए.सी.बी. की कार्यवाही : अजमेर में पार्षद पति नगर निगम के दो दलाल 2 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार https://vinayexpress.in/2021/07/07/acb-news-2/ Wed, 07 Jul 2021 17:12:45 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11242 आरोपियों के आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी.मुख्यालय के निर्देश पर इन्टेलिजेन्स, अजमेर इकाई द्वारा आज बुधवार को कार्यवाही करते हुये नगर निगम अजमेर के पार्षद पति रंजन शर्मा के दो दलालों किशन खंडेलवाल व देवेन्द्र सिंह (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से 2 लाख रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी.की इन्टेलिजेन्स, अजमेर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी पुश्तैनी भूमि पर किये जा रहे समतलीकरण के कार्य को रंजन शर्मा पार्षद पति वार्ड नं.41, नगर निगम अजमेर द्वारा धमकाकर रूकवा दिया गया था तथा निर्माण कार्यों की स्वीकृति दिलवाने की एवज में अपने दो दलाल किशन खंडेलवाल व देवेन्द्र सिंह (प्राईवेट व्यक्ति) के माध्यम से 50 लाख रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी अजमेर के पुलिस अधीक्षक श्री समीर कुमार सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज इन्टेलिजेन्स, अजमेर इकाई के उप अधीक्षक पुलिस श्री पारसमल एवं पुलिस निरीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह तथा उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये किशन खंडेलवाल पुत्र श्री रामगोपाल निवासी 600/10, न्यू गोविन्द नगर, रामगंज, अजमेर तथा देवेन्द्र पुत्र स्व.श्री दुर्गसिंह निवासी 7, पिपली बालाजी मंदिर के पास, बिहारीगंज, अलवर गेट, अजमेर (दोनों प्राईवेट व्यक्ति) को रंजन शर्मा पार्षद पति वार्ड नं.41, नगर निगम अजमेर के लिये परिवादी से 2 लाख रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन.के निर्देशन में आरोपियों के आवास एवं अन्य ठिकानों की ए.सी.बी.टीमों द्वारा तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं.1064 एवं whatsapp हेल्पलाइन नं.94135-02834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

]]>
अनियमितता बरतने पर शहर के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स के हुए अनुज्ञापत्र निलंबित https://vinayexpress.in/2020/12/22/medical-news-bikaner/ Tue, 22 Dec 2020 07:41:48 +0000 https://vinayexpress.in/?p=2279 विनयएक्सप्रेस समाचार,बीकानेर। औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक सुभाषचंद्र मुटनेजा ने बताया कि विभिन्न मेडिकल स्टोर संचालकों द्वारा अनियमितताएं करने पर संबंधित मेडिकल स्टोर के अनुज्ञापत्र निलम्बित कर दिए है।
मुटनेजा ने बताया कि गुजरो का मौहल्ला स्थित बी. के मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर तथा बीछवाल स्थित अभिनन्दन मेडिकल एवं जनरल स्टोर में जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित फर्म का अनुज्ञापत्र 28 से 30 दिसम्बर तक निलम्बित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि किसमीदेसर स्थित बी सी एच मेडिकल स्टोर तथा सुदर्शना नगर स्थित जी एन मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर में अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित फर्मों का अनुज्ञापत्र 28 व 29 दिसम्बर के लिए निलम्बित कर दिया गया है।
इसी तरह समता नगर स्थित जगदम्बा मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर तथा पीबीएम हास्पिटल रोड स्थित कन्हैया मेडिकोज की जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर संबंधित फर्मों का अनुज्ञापन पत्र 28 दिसम्बर से 1 जनवरी तक के लिए निलम्बित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शेरेरा स्थित माँ ब्रहमाणी मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर और कोलासर स्थित माँ मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर में जाॅच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर संबंधित फर्म का अनुज्ञापन पत्र 28 दिसम्बर से 6 जनवरी तक तथा पुगल रोड स्थित रक्षिता मेडिकल एजेन्सी का अनुज्ञापन पत्र 28 दिसम्बर से 4 जनवरी तक के लिए निलम्बित कर दिया गया है।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>