Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
adg acb jaipur – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Thu, 23 Sep 2021 07:12:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 बीकानेर में पटवारी 3 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार https://vinayexpress.in/2021/09/23/acb-news-15/ Thu, 23 Sep 2021 06:57:12 +0000 https://vinayexpress.in/?p=15343 आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी

विनय एक्सप्रेस समाचार,जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर बीकानेर इकाई द्वारा आज गुरूवार को कार्यवाही करते हुये सुभाष चन्द्र चालिया, पटवारी हल्का कुचोर आगुणी अतिरिक्त प्रभार पटवार हल्का कुचोर आथूणी, तहसील नोखा, जिला बीकानेर को परिवादी से 3 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की बीकानेर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी क्रयशुदा कृषि भूमि का नामान्तकरण खोलने की एवज में सुभाष चन्द्र चालिया, पटवारी हल्का कुचोर आगुणी अतिरिक्त प्रभार पटवार हल्का कुचोर आथूणी, तहसील नोखा, जिला बीकानेर द्वारा 3 हजार रूपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी बीकानेर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रजनीश पूनिया के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये सुभाष चन्द्र चालिया पुत्र चनणा राम निवासी रामदेव मंदिर के पास, सर्वोदय बस्ती, बीकानेर हाल पटवारी हल्का कुचोर आगुणी अतिरिक्त प्रभार पटवार हल्का कुचोर आथूणी, तहसील नोखा, जिला बीकानेर को परिवादी से 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

दिनेश एम.एन. : अतिरिक्त महानिदेशक – भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की ए.सी.बी. टीमों द्वारा तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

File Photo : भगवान लाल सोनी – महानिदेशक : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो

एसीबी महानिदेशक, भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं वॉट्सएप हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24ग7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।
विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

]]>