js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कहा कि जिन बच्चों ने कोरोनाकाल में अपने माता-पिता को खो दिया है और वे राजकीय अंग्रेजी स्कूलों में प्रवेश लेना चाहते हैंए उनके लिए किसी प्रकार की विशेष अनुमति लेने की जरूरत नहीं है। डॉ. सोनी ने कहा कि कोरोना के कठिन समय में जो बच्चे शिक्षा से वंचित हो गए हैए उन्हें पुनः शिक्षा से जोड़ा जाएं। इसके साथ ही सभी स्कूलों में आईसीटी लैब विकसित हो। इसके लिए सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य स्कूल में कंप्यूटर सिस्टम अपडेट रखें तथा स्टाफ भी अपनी जिम्मेदारी के साथ सहयोग करें। उन्होंने कहा कि स्कूलों में मरम्मत योग्य कंप्यूटर सिस्टम ठीक करवाएं और भामाशाहों का सहयोग लेकर व्यवस्थित लैब विकसित करें। सभी स्कूलों में कंप्यूटर कार्यशील अवस्था में हो। उन्होंने कहा कि स्कूल में लैब अच्छी हैए तो बच्चों का भविष्य बेहतर होगा। इस दौरान उन्होंने खींवसर पंचायत समिति की टांकला स्कूल का फीडबैक लेते हुए कहा कि सभी शिक्षक स्कूलों पर विशेष ध्यान दें तथा स्कूल को अपना घर समझकर कार्य करें।

इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मोहनराम ने बताया कि कोरोनाकाल में स्कूल नहीं खुलने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित ना होए इसके लिए बच्चों तक पहुंच बनाने के लिए अधिकतम प्रयास करें तथा स्कूल के पुस्तकालय में उपलब्ध किताबें विभिन्न माध्यमों से बच्चों तक पहुंचाने का प्रयास करें। जो शिक्षक सोशल मीडिया या अन्य किसी साधन से विद्यार्थियों को शिक्षा दे रहे हैं। इसका रिकॉर्ड संधारित करके रखें तथा शाला दर्पण पर भी रिकॉर्ड अपडेट करें। साथ ही कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों से सप्ताह में एक बार तथा कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों से सप्ताह में दो बार फीडबैक लें।

वीसी के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक रामदयाल मांजू ने पालनहार योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि स्कूल में बच्चे का अध्ययनरत प्रमाण पत्र जारी किया जाएं तो बच्चों को विभिन्न योजनाओं का लाभ शीघ्रता से मिल सके। इस दौरान उन्होंने बताया कि बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसमें बच्चों को यूनिफॉर्म व स्टेशनरी सहित आठ श्रेणियों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। मांजू ने कहा कि सरकारी योजना का लाभ बच्चों व उनके परिजनों को मिलेए इसके लिए प्रयास करें तथा इसके लिए समय.समय पर प्रचार.प्रसार भी किया जाएं।

जिला कलक्टर ने बैठक के दौरान कहा कि बच्चों में दृष्टिगत विकलांगता पर तुरंत प्रमाण पत्र बनाया जाएं तथा अंदरूनी विकलांगता होने पर भी कोशिश करें कि उनका प्रमाण पत्र जल्दी बन जाएं और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। जिला कलक्टर ने स्कूल भवन को बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि स्कूलों में खेल मैदान विकसित हो तथा बिजली व्यवस्था के लिए सोलर सिस्टम अपनाएं। खेल मैदानों की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि जिन स्कूलों में खेल मैदान नहीं हैए उनके लिए आवेदन करें तथा स्वीकृति मिलते ही तुरंत पौधरोपण करके मैदान को विकसित करें। इसके लिए स्कूल में जमीन उपलब्ध नहीं होने पर आस .पास के क्षेत्र में भी खेल मैदान बनाया जा सकता है। इसके साथ ही स्कूलों में बालिकाओं के लिए इंसिनेटर लगवाने के भी निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि सेना भर्ती रैली जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली है। इस प्रकार बच्चों की तैयारी के लिए प्रत्येक गांव में खेल मैदान विकसित होना चाहिए। उनके लिए 400 मीटर का ट्रैक प्रत्येक गांव में उपलब्ध होए ताकि बच्चे नशे व मोबाइल की लत से दूर रहें और खेलो में रुचि ले सकें।

इसके साथ ही उन्होंने प्रत्येक स्कूल में पानी के कनेक्शन के लिए जलदाय विभाग का सहयोग लेकर पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिएए ताकि बच्चों को पेयजल की समस्या का सामना नही करना पड़े। इसके बाद जिला कलक्टर ने शिक्षा अधिकारियों को सभी बच्चों का आधार लिंक करवाने तथा स्कूलों में खेल मैदान से हाईटेंशन लाइन हटवाने के भी निर्देश दिए तथा स्कूलों में अधिक से अधिक पौधरोपण करवाने के भी दिशा निर्देश प्रदान किए। जिला कलक्टर ने कहा कि स्कूल परिसर में फलदार व फूलदार पौधे लगाएं। इसके साथ ही स्कूलों में पुस्तकालय का नामकरण व शहीदों के नाम पर स्कूल का नामकरण करने के भी निर्देश दिए। साथ ही मानसून को देखते हुए जिला कलक्टर ने स्कूलों की छत की सफाई करने के भी निर्देश दिए।
वीसी के दौरान अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रजत खानए शिक्षक संघ प्रतिनिधि पवन कुमार मांजूए प्रधानाचार्य हनुमान प्रसाद आदि मौजूद रहे।

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने शनिवार को प्रादेशिक परिवहन कार्यालय और रोडवेज बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। रोडवेज कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की बदहाल स्थिति देखकर जिला कलेक्टर ने नाराजगी जताई तथा आगामी तीन दिनों में स्वच्छता की संपूर्ण व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने प्रतीक्षा हॉल सहित विभिन्न कक्षों और बरामदे का अवलोकन भी किया तथा यहां भी सफाई की व्यवस्था माकूल नहीं दिखी। उन्होंने कहा कि तीन दिनों बाद इसका पुनः निरीक्षण करवाया जाएगा तथा यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मदारी तय की जाएगी। जिला कलक्टर ने यहां से प्रतिदिन जाने वाली बसों, विभिन्न डीपो से आने वाली बसों, उनके रुट तथा यात्री भार के बारे में जानकारी ली। साथ ही कहा कि बसों के संचालन के दौरान कोविड प्रोटोकॉल की पालना की जाए। बसों के रूट, समय और किराए से सम्बंधित सूचना पट्ट नियमित अपडेट करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य प्रबंधक इंदिरा गोदारा मौजूद रही।

जिला कलेक्टर ने प्रादेशिक परिवहन कार्यालय में ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रेक का अवलोकन किया। निकट भविष्य में परमानेंट लाइसेंस अप्लाई करने वालों की ट्रायल इसी ट्रैक पर होगी। मेहता ने टच स्क्रीन कियोस्क पर लर्निंग लाइसेंस के लिए दिए जाने वाले टेस्ट सहित लाइसेंस प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। उन्होंने फोटो एवं परीक्षा कक्ष, सर्वर रूम तथा परीक्षण कक्ष सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। प्रादेशिक परिवहन कार्यालय में प्रतिदिन बनने वाले लाइसेंस की जानकारी भी ली। जिला परिवहन अधिकारी जुगल किशोर माथुर ने बताया कि ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रेक के माध्यम से ट्रायल कार्य अगले महीने शुरू होगा। उन्होंने कार्यालय की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा तथा परिवहन निरीक्षक जयनारायण पूनिया भी मौजूद रहे।

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीजों के स्वास्थ्य, उपचार और अन्य सुविधाओं की जिला कलेक्टर नमित मेहता स्वयं नियमित रूप से नजदीकी से मानिटरिंग कर रहे हैं। इसी क्रम में जिला कलेक्टर मेहता ने मंगलवार को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल मेंं भर्ती कोविड-19 के तीन मरीजोंं से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
जिला कलेक्टर मेहता ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित रहे इसे सुनिश्चित करने के लिए वे खुद नियमित रूप से रेंडम आधार पर मरीजों से बात कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं तथा कोई भी शिकायत व कमी पाये जाने पर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।
मेहता ने बताया कि मंगलवार को हुई बातचीत में कोविड में भर्ती देवेंद्र कौर ने अस्पताल की व्यवस्थाओं के प्रति संतुष्टि व्यक्त की। देवेंद्र कौर ने बताया कि अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक नियमित रूप से उनके स्वास्थ्य का चेकअप कर रहे हैं। उनके स्वास्थ्य में अब काफी सुधार है। कौर का कहना था कि अस्पताल में दिया जा रहा भोजन भी पूरी तरह से गुणवत्ता युक्त है।
जिला कलेक्टर से बातचीत के दौरान सबीर खान ने अस्पताल में साफ-सफाई को लेकर शिकायत की। जिला कलेक्टर ने बताया कि सबीर खान अस्पताल की साफ सफाई व्यवस्था से संतुष्ट नहीं थे । इस पर जिला कलेक्टर ने सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसएस राठौड़ से बातचीत की और उन्हें समस्त व्यवस्थाएं सुधरवाने को कहा।
मेहता ने ने कहा कि कोविड-19 अस्पताल में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही ना हो। जिस भी दवा की आवश्यकता हो वह तुरंत प्रभाव से उपलब्ध करवाई जाए। प्राचार्य स्वयं समय-समय पर दवा के स्टॉक की जांच करें और आवश्यकता के अनुसार दवाई खरीदी जाएं। जिला कलेक्टर ने बताया कि बातचीत के दौरान मरीजों ने ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर भी संतुष्टि जताई।

जिला कलक्टर ने अधीक्षक पीबीएम अस्पताल और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि वर्तमान में कोविड-19 का जो ट्रेंड चल रहा, इसमें रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में पीबीएम अस्पताल में वर्तमान क्षमता के अतिरिक्त 200 रोगियों को रखने व्यवस्था और कर ली जाए ताकि पाॅजिटिव रोगी आए तो उन्हें वहां स्थानांतरित किया जा सके। इसी तरह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी क्वॉरेंटाइन सेंटर में रोगियों को भर्ती करने के लिए 1000 की व्यवस्था रखें ताकि किसी तरह की अव्यवस्था नहीं हो। कुछ और भवनों को कोरेटिंन सेंटर के रूप में सृजित करना पड़ सकता है। अतः तत्काल कोरेटिंन सेंटर के लिए भवनों को चिन्हित करे उन्हें अधिग्रहण किया जावे।
जिला कलक्टर ने कहा कि अब पॉजिटिव आने वाले व्यक्ति के मोबाइल नंबर को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में इंद्राज की जायेगी और वहां उसके मोबाइल की लोकेशन निकाली जाएगी कि पॉजिटिव व्यक्ति होम कोरेटाईन होने के बाद घर से बाहर तो नहीं निकला। अगर मोबाइल में लोकेशन से उसके घर के बाहर की जानकारी प्राप्त हुई तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज की जाएगी।
जिला कलक्टर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन मीणा से कहा कि वर्तमान में शाम 8 बजे से सुबह 6 बजे तक निषेधाज्ञा लागू की हुई है। ऐसे में पुलिस अधिकारी रात के समय भ्रमण कर निषेधाज्ञा लागू रहे, यह भी सुनिश्चित करें । उन्होंने अधीक्षक पीबीएम डॉक्टर मोहम्मद सलीम से कहा कि हेल्प डेस्क को और अधिक प्रभावी बनाए जाए ताकि कोविड-19 में भर्ती रोगियों के परिजनों को तत्काल जानकारी मिल सकें।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ए एच गौरी, जिला कलक्टर (शहर) सुनीता चैधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन मीना, अधीक्षक पीबीएम डॉक्टर मोहम्मद सलीम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मीणा सहित कोविड-19 के सभी एरिया मजिस्ट्रेट और जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय चिकित्सालयों के प्रभारी चिकित्सक उपस्थित थे।
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि जिले से प्रवासियों को उनके सम्बंधित राज्य में भिजवाने के लिए अधिकारी समन्वित प्रयास करते हुए जल्द से जल्द व्यवस्थाएं करें। गौतम ने बुधवार को अपने कक्ष में बैठक लेते हुए कहा कि लाॅक डाउन के दौरान जिले में रह रहें प्रवासियों को बसों से भिजवाया जाएगा। इसके लिए सीमावर्ती क्षेत्रों सहित जिले के सभी उपखंडों में मौजूद प्रवासियों की सूची ई मित्र के जरिए तैयार की जा चुकी है अधिकारी इस सूची का सत्यापन कर प्रवासियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना करें।
गौतम ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रवासियों को यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।
बाहर से आने वाले लोगों की चैक पोस्ट पर ही जांच
जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में बाहर से आने वाले सभी लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण चैक पोस्ट पर ही किया जाए। गौतम ने कहा कि अन्य राज्यों से जो बसें आ रही है उनको उपखंड स्तर पर बनाए गए चैक पोस्ट पर ही रोक कर सबकी स्क्रीनिंग हो तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई संदिग्ध प्रवेश ना कर सके।
प्रवासियों को रवाना करते समय भी उनका स्वास्थ्य परीक्षण हो तथा चैक पोस्ट पर एक रजिस्टर संधारित किया जाए। जिसमें आने वालों से जुड़ी समस्त सूचनाएं अंकित की जाए।
बाहर से आने वालों की दें सूचना
जिला कलक्टर गौतम ने कहा कि आमजन सतर्क रहें और अपने आस-पास बाहर से आने वाले लोगों के बारे में प्रशासन को सूचना दें। बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की भी यह जिम्मेदारी है कि वह अपने आने की सूचना स्वयं भी प्रशासन को दे ताकि संक्रमण की प्रत्येक संभावना को भी प्रारम्भिक स्तर पर ही समाप्त किया जा सके और जिला कोरोना फ्री रह सके।
बैठक में निदेशक माध्यमिक शिक्षा सौरभ स्वामी, एसडीएम बीकानेर रिया केजरीवाल, प्रशिक्षु आईएएस अभिषेक सुराणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए एच गौरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) सुनीता चौधरी, जिला परिवहन अधिकारी जुगल माथुर, उपनिदेशक सांख्यिकी धर्मपाल सहित रोडवेज की मैनजर इंदिरा गोदारा उपस्थित थे।