Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
agriculture news – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Tue, 01 Aug 2023 04:55:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ की अधिसूचना जारी- अंतिम तारीख बढी https://vinayexpress.in/2023/08/01/bkn-6833/ Tue, 01 Aug 2023 04:55:41 +0000 https://vinayexpress.in/?p=70512

 

अब ऋणी कृषक 10 अगस्त तक व अऋणी कृषक 05 अगस्त तक खरीफ फसलों का बीमा करवा सकेंगे किसान

कुल बीमित राशि का 2 % प्रीमियम किसानों को कराना होगा जमा

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। राज्य सरकार ने खरीफ 2023 के लिए फसल बीमा की अधिसूचना जारी कर दी है । संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार कैलाश चौधरी ने बताया कि बीकानेर जिले के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी अधिसूचित की गई है। किसान अपनी फसलों ग्वार, मोठ, मूंग, तिल, कपास, मूंगफली व बाजरा का बीमा बैंक या सीएससी के माध्यम से अब 05 अगस्त तक करवा सकते हैं । 31 जुलाई के स्थान पर अब ऋणी कृषक 10 अगस्त तक व अऋणी कृषक 05 अगस्त तक फसल बीमा करवा सकते है। जो ऋणी कृषक पिछले वर्ष में बीमित फसलों में परिवर्तन करवाना चाहते हैं वह बैंक में लिखित रूप में दे सकते है। फसल बीमा योजना का लाभ ऋणी , गैर ऋणी , बटाईदार किसान भी ले सकेंगे । जिन किसानों ने किसी भी वित्तीय संस्थाओं से अल्पकालीन फसली ऋण स्वीकृत करवाया है उन किसानों का बीमा संबंधित बैंक या सहकारी समिति के माध्यम से किया जाएगा एवं जिन किसानों ने ऋण नहीं ले रखा है वे किसान नजदीकी ई मित्रा केंद्र या किसी भी बैंक या समिति के माध्यम से फसलों का बीमा करवा सकते हैं।
फसल बीमा योजना के प्रभारी अधिकारी डॉ मानाराम जाखड़ ने बताया कि खरीफ फसलों का बीमा करवाने के लिए किसानों को कुल बीमित राशि का 2 % प्रीमियम राशि जमा करानी होगी। खरीफ फसलों के बीमा के लिए प्रति हैक्टेयर प्रीमियम की राशि इस प्रकार रहेगी ग्वार 357, मूंग 735, मोठ 376, मूंगफली 2897, कपास 1547, बाजरा 209, व तिल 360 रूपयें।

कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत ने बताया कि जिले के सभी किसानों को सहायक कृषि अधिकारी एवं कृषि पर्यवेक्षकों के माध्यम से फसल बीमा योजना की जानकारी दी जा रही है व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। किसानों को व्हाट्सएप ग्रुप , किसान प्रशिक्षण के माध्यम से योजना की जानकारी दी जा रही है ओर अधिक जानकारी के लिए ए आई सी कंपनी के टोल फ्री नंबर 18004196116 या नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं ।

]]>
जिला स्तरीय फसल बीमा कार्यशाला आयोजित https://vinayexpress.in/2022/07/25/district-level-crop-insurance-workshop-organized/ Mon, 25 Jul 2022 14:08:02 +0000 https://vinayexpress.in/?p=39892 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिला स्तरीय फसल बीमा कार्यशाला का आयोजन सोमवार को कृषि भवन परिसर में किया गया।
बीमा कंपनी यूनिवर्सल सॉपो इन्श्योरेन्स लिमिटेड द्वारा आयोजित कार्यशाला में उपनिदेशक कृषि (विस्तार) कैलाश चौधरी ने कहा कि बैंक कृषकों द्वारा उपलब्ध करवायी गयी सूचना व फसल अनुसार ही प्रीमियम काटते हुए बीमा पॉलिसी का निर्माण सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि खरीफ 2022 हेतु अधिसूचित 8 फसलों के लिए प्रीमियम जमा करवाने की अंतिम तारीख 31 जुलाई रखी गयी है। परियोजना निदेशक (आत्मा) जगदीश पूनिया ने कहा कि यूनिवर्सल सोपो इन्श्योरेन्स कंपनी जिला व ब्लॉक स्तर पर पर्याप्त संख्या में प्रतिनिधि लगाएं, जिससे किसानों को फसल बीमा का समुचित लाभ मिल सके।


बीमा कंपनी से स्टेट प्रतिनिधि आदित्य यादव ने खरीफ 2022 में बैंकों द्वारा बीमा काटने के संदर्भ में पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन द्वारा सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। पीएमएफबीवाई प्रभारी डॉ. मानाराम जाखड़ ने बताया कि किसानों का बैंक द्वारा 31 जुलाई तक बीमा किया जाएगा। जो कृषक अपनी फसल में परिवर्तन करवाना चाहते हैं, वे 29 जुलाई तक निर्धारित प्रारूप में भरकर बैंक में जमा करवाएं।


कार्यशाला में डी.डी.एम., नाबार्ड रमेश तांबिया, तहसीलदार इम्तियाज भाटी, बीमा कंपनी से कलस्टर प्रभारी नीतीश कुमार जिला प्रभारी रतनेश सहित विभिन्न बैंकर्स, सांख्यिकी विभाग एवं कृषि विभागीय अधिकारी यशवन्ती, भैराराम गोदारा, प्रदीप चौधरी, सुभाष विश्नोई, राजेश गोदारा, राजूराम डोगीवाल, ममता इत्यादि ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत द्वारा किया गया।

]]>
कृषि विभाग ने अधिकारी-कर्मचारियों के हित में लिया निर्णय, विभागीय एनओसी प्रक्रिया को किया सरल : लालचंद कटारिया https://vinayexpress.in/2022/04/01/agriculture-department-took-the-decision-in-the-interest-of-officers-and-employees-simplified-the-departmental-noc-process/ Fri, 01 Apr 2022 11:52:04 +0000 https://vinayexpress.in/?p=27241
विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। कृषि विभाग ने अधिकारी-कर्मचारियों के हित में निर्णय लेते हुए किसी परीक्षा में शामिल होने के लिए जरूरी विभागीय अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेने की प्रक्रिया का सरलीकरण किया है। अब परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए केवल सूचना देना ही पर्याप्त होगा। अंतिम चयन होने पर नई सेवा में ज्वॉइन करने के लिए ही अनुमति लेनी होगी।
लालचंद कटारिया : कृृषि मंत्री
कृृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कृृषि विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में आने वाले कई अधिकारी-कर्मचारी यूपीएससी, आरपीएससी, आरएसएसबी तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न संगठनों और कृृषि विश्वविद्यालयों की ओर से आयोजित होने वाली परीक्षाओं में शामिल होने के लिए एनओसी के लिए आवेदन करते हैं। इस दौरान होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए कार्मिक विभाग के 1 सितम्बर 1998 के सर्कुलर के प्रावधानों के अनुसार इसकी प्रक्रिया का सरलीकरण किया गया है।
श्री कटारिया ने बताया कि इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए अब एनओसी के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं रहेगी। उन्हें अपने कंट्रोलिंग ऑथोरिटी को केवल इसकी सूचना देनी होगी। अंतिम चयन होने पर नई सेवा में ज्वॉइन करने से पहले ही अनुमति लेनी होगी। इससे चयन से वंचित रहने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को बेवजह परेशान नहीं होना पड़ेगा।
May be an image of text

]]>
कैलाश चौधरी उपनिदेशक कृषि (विस्तार) ने उर्वरक आदान विक्रेताओं का किया औचक निरीक्षण https://vinayexpress.in/2022/01/21/bkn-2518/ Fri, 21 Jan 2022 13:37:28 +0000 https://vinayexpress.in/?p=23352 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। उपनिदेशक कृषि (विस्तार) कैलाश चौधरी ने शुक्रवार को लूणकरणसर में उर्वरक आदान विक्रेताओं के गोदामों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वितरण की प्रभावी व्यवस्था पाई गई। चौधरी ने बताया कि विभाग के कार्मिकों की मौजूदगी में यूरिया वितरण होना पाया गया।


वर्तमान में यह है स्थिति

जिले में 62 हजार 500 मेट्रिक टन यूरिया की मांग विरुद्ध अब तक वर्तमान रबी सीजन में 56 हजार 700 मेट्रिक टन यूरिया प्राप्त हो चुका है। इसमें कृभको का लगभग 2600 मेट्रिक टन, एनएफएल का 1400 मेट्रिक टन, इफको का 510 मेट्रिक टन खाद प्राप्त हुई है। जिसका वितरण सभी जगह विभागीय कार्मिकों की देखरेख में किया जा रहा है। वर्तमान में आपूर्ति सुचारू रूप से हो रही है।

]]>