js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170विनय एक्सप्रेस समाचार,जैसलमेर। जिले में प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय स्तर पर कोविड-19 के प्रति जागरुकता एवं बचाव के उपायों को सुनिश्चित करने के लिए पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी (पीईईओ) की अध्यक्षता में गठित ग्राम निगरानी समितियों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं
इस बारे में जिला कलक्टर आशीष मोदी के निर्देश पर जिला प्रभारी अधिकारी (कोविड-19) एवं नगर विकास न्यास के सचिव अनुराग भार्गव ने विस्तृत दिशा-निर्देश भरा आदेश जारी किया है। इसमें बताया गया है कि निगरानी समितियों को निर्दशित किया गया था कि यह समिति ग्राम स्तर पर कोरोना के सम्बन्ध में जन जागरुकता लाने और डोर-टू-डोर सर्वे का कार्य सुनिश्चित करेगी। इस समिति में सम्बन्धित पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी,एन.एन.एम तथा आशा सहयोगिनी को भी सदस्य के रूप में शामिल किया गया था।
आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में कोविड-19 की आवश्यक रोकथाम के लिए चरणबद्ध रूप से टीकाकरण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है जिसके तृतीय चरण में 60 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिक एवं 45 से 60 वर्ष के अन्य गम्भीर रोगों से ग्रस्त नागरिकों का प्राथमिकता से टीकाकरण किया जा रहा है।
इस परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए इस निगरानी समिति में अब ग्राम पंचायत के समस्त संबंधित बी.एल.ओ और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मिलित किया गया है एवं उन्हें निर्देशित किया गया है कि यह समिति बी.एल.ओ.द्वारा अद्यतन मतदाता सूची के आधार पर समस्त 60 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं तथा घर-घर जाकर सर्वे के आधार पर समस्त 45 से 60 वर्ष के गंम्भीर रोगों से ग्रसित लोगों को चिह्निकरण कर उनसे व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क कर टीकाकरण के लिये प्रेरित करना सुनिश्चित करेगी। गठित समिति इसके साथ ही टीकाकरण के लिए नजदीकी कोविड टीकाकरण केन्द्र पर उनका पहुंचना भी सुनिश्चित करेगी।
आदेश में कहा गया है कि इस सम्बन्ध में सभी समितियों की बैठक नियमित रूप से संबंधित पीईइओ द्वारा आयोजित की जाए एवं सभी सदस्यों को उनके क्षेत्रवार उत्तरदयित्व प्रदान कर टीकाकरण कार्यक्रम में प्रगति लाई जाए। इसके लिये समस्त उपखण्ड अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके उपखण्ड क्षेत्र में आने वाली पंचायतों में इस समिति की बैठकें नियमित रूप से सम्पन्न हो रही हैं तथा इसकी अनुपालना में सभी योग्य व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है।
]]>

नर्सिंग संगठन की इस उचित मांग की पुर्ति हेतु अनुशंसा पत्र राज्य सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सीएम के प्रिंसिपल सैक्रेट्री कुलदीप रांका तथा एसीएस हैल्थ रोहित सिंह को ई-मेल के माध्यम से प्रेषित किया है। पत्र में राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए पुरोहित ने कहा कि नर्सिंग संवर्ग का पदनाम केन्द्र अनुरूप किये जाने के संबंध में कई जनप्रतिनिधियों ने सरकार से मांग की है, नर्सिंग कार्मिकों की इस मांग पुर्ति पर राज्य सरकार पर आर्थिक भार नहीं पड़ेगा इसलिए कोरोना महामारी के दौरान तन मन से समर्पित प्रदेशभर में कार्यरत राजकीय नर्सिंग कार्मिकों की मांग को मानकर उन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए ।