Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
Andolan – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Mon, 04 Oct 2021 08:30:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 रूक्टा का प्रदेशव्यापी धरना 5 अक्टुबर को : डूंगर कॉलेज में भी कॉलेज शिक्षक देगें धरना https://vinayexpress.in/2021/10/04/dungar-college-news-bkn/ Mon, 04 Oct 2021 08:30:26 +0000 https://vinayexpress.in/?p=16117 विनय एक्सप्रेस शैक्षणिक समाचार, बीकानेर। डूंगर कॉलेज में राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ (रूक्टा) के बैनर तले कॉलेज शिक्षक मंगलवार को प्रातः 11 बजे से धरना देगें। रूक्टा महामंत्री डॉ. विजय ऐरी ने बताया कि मंगलवार को विश्व शिक्षक दिवस पर प्रदेशव्यापी धरना दिया जावेगा।


डॉ. ऐरी ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय थानागजी में कार्यरत शिक्षक डॉ. कन्हैयालाल मीणा से राजकीय सेवा करते हुए 26 सितम्बर को आयोजित रीट परीक्षा के दोरान एक प्रशासनिक अधिकारी द्वारा किए अपमान और परीक्षा की विश्वसनीयता को नापाक करने की नीयत से किए गए कृत्य के विरोध में अपने-अपने महाविद्यालय स्तर पर एक धरना आयोजित किया जाएगा।


इसके साथ ही धरने में 2016 के बाद से सी.ए.एस के लम्बित प्रकरणों में सीएएस का लाभ शिक्षक की पात्रता तिथि से दिए जाने सहायक आचार्य, सह आचार्य एवं आचार्य पद पर जनवरी 2018 से पात्र शिक्षकों हेतु प्रक्रिया प्रारम्भ कर शीघ्र सीएएस करवाए जाने, विनियम 17 जुलाई .2018 कॉलेज शिक्षा में शीध्र लागू करने और जनपरी 2016 से जनवरी 2017 की अवधि में सातवें वेतन मान के लाभों का मौद्रिक भुगतान किए जाने की राज्य सरकार से मांग की जाएगी। डॉ. ऐरी ने बताया कि विभिन्न महाविद्यालयों की इकाइयों के द्वारा दोनों ही मांग पत्र संबंधित प्राचार्य के माध्यम से राज्य सरकार को भिजवाए जाऐगे। डॉ. ऐरी नें राजस्थान के सभी महाविद्यालय में कार्यरत शिक्षकों से अपने अपने क्षेत्र में धरने में शरीक होने की अपील की।


डूंगर कॉलेज की रूक्टा इकाई के सचिव डॉ. नरेन्द्र नाथ एवं सुदर्शना कॉलेज के इकाई सचिव डॉ. धर्मवीर कटेवा ने भी शिक्षक साथियो से धरने को सफल बनाने की अपील की। डॉ. नरेन्द्र नाथ ने बताया कि महाविद्यालय के शिक्षक सार्थियों में तथाकथित घटना के बारे मेें गहरा रोष है जिसे राज्य सरकार तक पहुंचाया जावेगा।

]]>
नर्सेज का राज्यस्तरीय चरण बंद आंदोलन शुरू: आज हुए धरने से सरकार को 1 माह की मोहलत https://vinayexpress.in/2021/03/05/jaipur-24/ Fri, 05 Mar 2021 11:47:08 +0000 https://vinayexpress.in/?p=3834 5 अप्रैल से संभागवार धरणो की घोषणा, बीकानेर सम्भाग से होगा आगाज

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत के प्रांतीय आह्वान पर जयपुर सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज द्वार पर आयोजित एक दिवसीय ध्यानाकर्षण धरने में राज्य भर के जिलों से बड़ी संख्या में आए नर्सेज प्रतिनिधियों ने प्रांतीय नर्सेज महासमिति के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया आयोजित सभा में उपस्थित नर्सेज प्रतिनिधियों ने सरकार द्वारा बजट 2021 में नर्सेज की मांगों की उपेक्षा करने पर नाराजगी जताते हुए राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा करते हुए राज्य भर में 5 अप्रैल 2021 से संभागवार धरणो के साथ राज्य भर में भीषण आंदोलन की चेतावनी दी है
नर्सेज प्रतिनिधि मंडल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री चिकित्सा मंत्री एवं प्रमुख शासन सचिव कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा गए धरने को संबोधित करते हुए सम्भाग प्रभारी आदराम चैधरी व प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिपाल चैधरी ने बताया कि सम्भागीय धरनों का आगाज 5 अप्रैल को बीकानेर सम्भागीय धरने से होगा । उन्होंने कहा कि कोरोना काल में नर्सेज ने अदम्य साहस से कार्य किया उसकी प्रशंसा राज्य के समस्त जनप्रतिनिधियों ने भी की तथा चिकित्सा मंत्री जी ने सार्वजनिक रूप से नर्सेज को प्रोत्साहित करने हेतु केंद्र एवं अन्य राज्यों के समान नर्सिंग ऑफिसर ,सीनियर नर्सिंग ऑफिसर ,नर्सिंग व्याख्याता इत्यादि करने का आश्वासन दिया साथ ही माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने कोरोना प्रोत्साहन राशी तथा कोरोना हार्ड ड्यूटी इंसेटिव के आदेश किए गए परंतु धरातल पर नर्सेज को कोई लाभ आज दिनांक तक नहीं मिला वही बजट 2021 में भारी उपेक्षा हुई हैं ! वही संविदा कर्मियों के नियमितीकरण एवं मानदेय वृद्धि के लिए कमेटी गठित की गई परंतु समस्या जैस की तस है जिससे संपूर्ण राज्य का नर्सेज संवर्ग आंदोलन का पथ चुनने पर मजबूर हो रहा है जिसके लिए राज्य सरकार की आवेदनशीलता जवाब दे हैं !
प्रान्तीय संगठन मंत्री छोटूराम चैधरी ने बताया कि नर्सेज की प्रमुख ज्वलंत एवं लंभित समस्याओं में केंद्र एवं अन्य राज्य के समान नर्सेज संवर्ग का पदनाम परिवर्तन नियमित एव अनियमित समस्त नर्सेज कर्मियों को कोरोना हार्ड ड्यूटी इंसेंटिव प्रोत्साहन राशि का भुगतान समस्त संविदा नर्सिंग कर्मियों को नियमित की नीति एवं मानदेय में वृद्धि पुरानी पेंशन योजना की बहाली ड्रेस कोड में परिवर्तन ।ANM / जीएनएम नर्सिंग ट्यूटर संवर्ग की पदोन्नति पदों में वृद्धि समयबंद पदोन्नति चिकित्सक विहीन चिकित्सा केंद्रों पर प्राथमिक उपचार के अधिकार ! 2018 नर्सेज भर्ती में एक समान जॉइनिंग तिथि, नर्सेज संवर्ग की वेतन भतो संबंधित विसंगति का निस्तारण इत्यादि 11 सूत्रीय मांगें लंबित है।

जिलाध्यक्ष शहर आरिफ मोहम्मद व जिलाध्यक्ष ग्रामीण श्रवण कुमार वर्मा ने बताया कि आज के प्रान्तीय धरने में बीकानेर जिले विभन्न ब्लॉक व मुख्य चिकित्सलयो से सक्रिय नर्सेज सहित प्रदेश संगठन मंत्री छोटूराम चैधरी,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिपाल चैधरी, महामंत्री अमित वशिष्ठ,नर्सिंग टीचर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सम्भाग प्रभारी घनश्याम जांगिड़, मंगलसिंह, अनिल यादव,जयकिशन राना, सुनील सेन शामिल हुए ।

]]>
पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की दाम वृद्धि पर अरुण व्यास के नेतृत्व में हुआ विरोध प्रदर्शन https://vinayexpress.in/2021/02/05/bkn-news-17/ Fri, 05 Feb 2021 12:51:09 +0000 https://vinayexpress.in/?p=2663 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव  अरुण व्यास के नेतृत्व  में स्थानीय कोटगेट पर पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामों मैं हुई बढ़ोतरी पर केंद्र की बीजेपी सरकार के विरूद्ध विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया एंव दामों की बढ़ोतरी वापिस लेने की मांग की गई।

इस अवसर पर युवा नेता अरुण व्यास ने बताया कि कोरोना काल मे लोगों के रोजगार पर विपरीत असर पड़ा है जिस पर राहत प्रदान करने की जगह प्रधानमंत्री जी पैट्रोल-डीज़ल व रसोई गैस के दामों मैं अनवरत बढ़ोतरी करते जा रहे है जिससे महंगाई अपने चरम पर है एंव आम आदमी की कमर तोड़ने का कार्य हो रहा है। एकतरफ मोदी जी विभिन्न योजनाओं मैं गरीबों को गैस चूल्हा व कनेक्शन देने की बात करते है और दूसरी तरफ गैस सब्सिडी को खत्म करते है और घरेलू सिलिंडर को कीमत बढ़ाकर आमजन को ठेंगा दिखाते है अतः हमारी मांग है कि जनहित मैं न सिर्फ बढ़ोतरी वापिस हो साथ ही पेट्रो कंपनियों पर लगाम भी लगाई जाए। प्रदर्शन मैं मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल हटिला, महासचिव रविकांत वाल्मीकि, वैभव पारीक, पश्चिम महासचिव जितेंद्र बिस्सा, पार्षद दुर्गादास छंगाणी, वसीम अब्बासी, पार्षद प्रतिनिधि ताहिर हसन कादरी,सुभाष स्वामी, यूनिस अली, सुनील सारस्वत,महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुनीता गौड़, मुमताज़ बानो, आशा स्वामी,मुमताज़ शेख, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर,तोलाराम सिहाग,जयदीप सिंह वाल्मीकि,गोवर्धन मीणा, विजयप्रकाश भादाणी,गिरधर जोशी,भानु राठौड़, भीखाराम मेघवाल,महबूब रँगरेज,धनसुख आचार्य, राजा पण्डित,नरनारायण स्वामी,अनिरुद्ध पुरोहित, माइकल पण्डित,रणविजय बोहरा,विकास चांवरिया, भवानी आसेरी, विकास जावा,मुरली किराडू व अंशुमान पुरोहित आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

]]>