js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर अलवर-प्रथम इकाई द्वारा आज शुक्रवार को कार्यवाही करते हुये सुभाष चन्द, हैड़ कानि.,पुलिस थाना किशनगढ बास, जिला भिवाडी (अलवर) को परिवादी से 40 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की अलवर-प्रथम इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि परिवादी की भाभी द्वारा पुलिस थाना किशनगढ़ बास जिला भिवाड़ी में दर्ज कराये गये मुकदमें में ठौस एवं जल्दी कार्यवाही करने की एवज में हैड़ कानि. द्वारा 40 हजार रूपये रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी अलवर-प्रथम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय सिंह के निर्देशन में श्री रविन्द्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व शिकायत का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी हैड़ कानि. द्वारा मामले को ठोस एवं जल्दी कार्यवाही करने की एवज में 40 हजार रूपये रिश्वत की मांग की गई, जिस पर आज उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये सुभाष चन्द पुत्र श्री सुबेसिंह जाति यादव, उम्र 43 साल निवासी हुलमाना खुर्द थाना शाहजहाॅपुर जिला अलवर हाल हैड़ कानि. नं. 46 पुलिस थाना किशनगढ़ बास जिला भिवाड़ी (अलवर) को परिवादी से 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया
एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की ए.सी.बी. टीमों द्वारा तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
एसीबी महानिदेशक,श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं वाॅट्सएप हैल्पलाईन नं 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।


विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर । ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर सिरोही इकाई द्वारा आज शुक्रवार को कार्यवाही करते हुये राकेश पूनिया लिपिक, कार्यालय तहसीलदार सिरोही को परिवादी से 7500 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की सिरोही इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि कोयला निकालने एवं उसका परिवहन करने की टी.पी. जारी करने की एवज में राकेश पूनिया लिपिक, कार्यालय तहसीलदार सिरोही द्वारा 7500 रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा
रहा है। जिस पर एसीबी सिरोही इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नारायण सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये राकेश पूनिया पुत्र श्री किशनाराम विश्नोई निवासी ग्राम पमाणा, तहसील सांचैर, जिला जालोर हाल कनिष्ठ सहायक, कार्यालय तहसीलदार सिरोही,
जिला सिरोही को परिवादी से 7500 रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की ए.सी.बी. टीमों द्वारा तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।
विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।


जिस पर एसीबी कोटा इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ठाकुर चन्द्रशील कुमार के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उप अधीक्षक पुलिस हर्षराज सिंह खरेड़ा व पुलिस निरीक्षक अजीत बगड़ोलिया तथा उनकी टीम द्वारा जयपुर में ट्रेप कार्यवाही करते हुये सत्यनारायण रावत पुत्र गोविन्द नारायण निवासी मकान नं0 10/493, मालवीय नगर, जयपुर हाल निवास मकान नं0 56-ए, महादेव नगर, जगतपुरा जयपुर हाल सांख्यिकी अधिकारी, कार्यालय सचिव, राज्य परिवहन प्राधिकरण, राजस्थान जयपुर को परिवादी 15 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की ए.सी.बी. टीमों द्वारा तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एव whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।
]]>