Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
anti corruption burro – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Fri, 09 Jul 2021 14:31:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर का कनिष्ठ लेखाकार 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार https://vinayexpress.in/2021/07/09/acb/ Fri, 09 Jul 2021 14:09:52 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11366 आर.ए.एस.परीक्षा-2018 के साक्षात्कार में अधिक अंक दिलवाने एवं सलेक्शन करवाने की एवज में मांगी गई थी, भारी धनराशि

आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी.मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर-तृतीय इकाई द्वारा आज शुक्रवार को अजमेर में सज्जन सिंह गुर्जर कनिष्ठ लेखाकार, राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर को परिवादी से कुल 23 लाख रुपये (1 लाख रुपये भारतीय मुद्रा एवं 22 लाख डमी मुद्रा) रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी.की जयपुर-तृतीय इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि आर.ए.एस. प्रतियोगी परीक्षा-2018 के साक्षात्कार में अच्छे अंक दिलवाने एवं सलेक्शन करवाने की एवज में सज्जन सिंह गुर्जर कनिष्ठ लेखाकार, राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा 25 लाख रुपये रिश्वत राशि मांगी जा रही है। जिस पर एसीबी जयपुर-तृतीय इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु कुलदीप के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उप अधीक्षक पुलिस श्री सुरेश कुमार स्वामी एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये सज्जन सिंह गुर्जर पुत्र श्री कैलाश  गुर्जर निवासी ग्राम सुनगाड़ी, पुलिस थाना बांदीकुई, जिला दौसा हाल कनिष्ठ लेखाकार, राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर को परिवादी से 23 लाख रुपये (1 लाख रुपये भारतीय मुद्रा एवं 22 लाख डमी मुद्रा) रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्रकरण में अन्य संदिग्धां की तलाश जारी है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन.के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की ए.सी.बी.टीमों द्वारा तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं.1064 एवं व्हाट्सएप्प हैल्पलाईन नं.94135-02834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

]]>