js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर द्वारा आज कामां, भरतपुर में कार्यवाही करते हुये भगवान लाल चेयरपर्सन, नगर पालिका कामां का पति व अधिशासी अधिकारी का सहयोगी ड्राईवर हरिसिंह (प्राईवेट व्यक्ति) को 1 लाख 32 हजार रुपये रिश्वत राशि के साथ गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके द्वारा करवाये गये विभिन्न निर्माण कार्यां के बकाया बिलों के भुगतान की एवज में भगवान लाल चेयरपर्सन, नगर पालिका कामां का पति व श्यामबिहारी अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका कामां द्वारा 3 प्रतिशत कमीशन के रूप में 1 लाख 32 रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी, विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बजरंग सिंह शेखावत के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उप अधीक्षक पुलिस श्री परमेश्वर लाल एवं पुलिस निरीक्षक श्री रघुवीर शरण एवं उनकी टीम द्वारा कामां भरतपुर में ट्रेप कार्यवाही करते हुये ड्राईवर हरिसिंह (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से प्राप्त 1 लाख 32 हजार रुपये की रिश्वत राशि के साथ गिरफ्तार किया गया है।
उल्लेखनीय है कि आरोपी भगवान लाल चेयरपर्सन, नगर पालिका कामां, का पति व श्यामबिहारी अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका कामां एसीबी कार्यवाही की भनक लगने पर मौके से फरार हो गये, जिनकी तलाश की जा रही है।
एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर हनुमानगढ़ इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते दरियासिंह नायब तहसीलदार एवं रेखराज कानूनगो, उप तहसील तलवाड़ा झील, तहसील टिब्बी, जिला हनुमानगढ़ को परिवादी से 7 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की हनुमानगढ़ इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि वसीयत के इंतकाल दर्ज करने की एवज में दरियासिंह नायब तहसीलदार एवं रेखराज कानूनगो, उप तहसील तलवाड़ा झील, तहसील टिब्बी, जिला हनुमानगढ़ द्वारा प्रति बीघा 4 हजार रुपये के हिसाब से 16 हजार रुपये रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी बीकानेर के पुलिस अधीक्षक श्री गगनदीप सिंगला के सुपरविजन में एसीबी हनुमानगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेजपाल के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्री सुभाषचंद मय टीम द्वारा ट्रकप कार्यवाही करते हुये दरियासिंह पुत्र श्री धर्माराम निवासी गांव मौमनवास, तहसील भादरा, जिला हनुमानगढ़ हाल नायब तहसीलदार उप तहसील तलवाड़ा झील, तहसील टिब्बी, जिला हनुमानगढ़ एवं रेखराज पुत्र श्री मानाराम निवासी वार्ड नं0 23, टिब्बी, जिला हनुमानगढ़ हाल कानूनगो, उप तहसील तलवाड़ा झील, तहसील टिब्बी, जिला हनुमानगढ़ को परिवादी से 7 हजार रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ तथा उसके आवास एवं अन्य ठिकानो पर तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर जोधपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये श्रवण कुमार (प्राईवेट व्यक्ति) को योगेन्द्र सिंह पटवारी हल्का कोसाणा, तहसील पीपाड़, जिला जोधपुर के लिये परिवादी से 1500 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की जोधपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि कृषि भूमि का नामान्तकरण ऑनलाईन दर्ज करने की एवज में योगेन्द्र सिंह पटवारी हल्का कोसाणा, तहसील पीपाड़, जिला जोधपुर द्वारा 4 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

आरोपी पटवारी द्वारा परिवादी से 2 हजार रुपये पहले ही रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये है तथा अब अपने दलाल श्रवण कुमार (प्राईवेट व्यक्ति) के माध्यम से 1500 रुपये रिश्वत और मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी जोधपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भोपाल सिंह लखावत के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्री रूपसिंह एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये श्रवण कुमार पुत्र श्री माधुराम मेधवाल निवासी पटवार भवन के पास कोसाणा, तहसील पीपाड़, जिला जोधपुर (प्राईवेट यक्ति) को परिवादी से 1500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी योगेन्द्र सिंह पटवारी हल्का कोसाणा, तहसील पीपाड़, जिला जोधपुर ए.सी.बी. की कार्यवाही की भनक लगने पर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि आरोपी पटवारी योगेन्द्र सिंह के निवास की तलाशी में 1 लाख 45 हजार रुपये अतिरिक्त नगद मिले हैं।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं वॉट्सएप हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।
