Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
ashok gehlot fance club – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Mon, 04 May 2020 07:46:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 अशोक गहलोत फैन्स क्लब ने सादगीपूर्ण तरीके से मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन https://vinayexpress.in/2020/05/04/cm-rajasthan/ Mon, 04 May 2020 07:46:27 +0000 https://vinayexpress.in/?p=943 जीव मात्र की सेवा के भाव से कार्य कर रही है संस्था-ऋषि व्यास

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर, 3 मई। अशोक गहलोत फैन्स क्लब द्वारा रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 69वें जन्मदिन सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर सरेह नत्थाणिया स्थित गौशाला में गोवंश को गुड़ खिलाया गया तथा गजनेर रोड स्थित श्री भूतनाथ मंदिर श्मशान भूमि ट्रस्ट परिसर में पक्षियों को चुग्गा डाला गया।
क्लब संयोजक तथा यूथ कांग्रेस के बीकानेर पश्चिम के उपाध्यक्ष ऋषि कुमार व्यास ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के दौरान मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अपना जन्मदिन सादगीपूर्ण तरीके से मनाने का आह्वान किया है, इसके मद्देनजर संस्था द्वारा जीव सेवा के कार्य किए गए। गायों को गुड़ तथा पक्षियों को चुग्गा डाला गया। उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा पूर्व में दस रुपये किलो के भाव से विभिन्न सब्जियां, बीस रुपये किलो आटा सहित अन्य वस्तुएं उचित मूल्य पर उपलब्ध करवाई गई, जिससे आमजन को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

ashok gehlot fance club
क्लब के मनोज कुमार शर्मा ‘मन्नू सेवग’ ने बताया कि संकट के इस दौर में अनेक संस्थाएं जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं। इस दौर में गोवंश एवं पक्षियों के लिए भी अशोक गहलोत फैन्स क्लब द्वारा भी विशेष प्रयास किए गए। इनमें गोवंश के लिए प्रतिदिन 500 किलो सब्जी एवं पक्षियों के लिए 50 किलो चुग्गा उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांधीवादी मुख्यमंत्री के आह्वान पर संस्था द्वारा अनवरत ऐसे कार्य किए जाएंगे।
होलसेल भंडार के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र व्यास ने कहा कि जीव मात्र की सेवा मनुष्य का सर्वोच्च धर्म है। इस सिद्धांत पर संस्था द्वारा अनवरत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के शुभचिंतकों द्वारा पूरे राज्य में विभिन्न कार्यक्र हुए। इसी श्रृंखला में ठंगाल भैरव में विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा कोरोना संक्रमण के शीघ्र समाप्त होने के साथ मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई।
इस दौरान गौरव व्यास, गोपाल कृष्ण पारीक, रवि कलवाणी, बुलाकी सेवग, आनंद सुथार एवं पंकज सुथार मौजूद रहे।

E.mail: vinayexpressindia@gmail.com

]]>