Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8 Assistant Drug Controller – Vinay Express
https://vinayexpress.in
खबर हमारी विश्वास आपकाFri, 08 Oct 2021 17:33:16 +0000en-US
hourly
1 https://wordpress.org/?v=7.0अनियमितता बरतने पर शहर के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स के हुए अनुज्ञापत्र निलंबित
https://vinayexpress.in/2020/12/22/medical-news-bikaner/
Tue, 22 Dec 2020 07:41:48 +0000https://vinayexpress.in/?p=2279विनयएक्सप्रेस समाचार,बीकानेर। औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक सुभाषचंद्र मुटनेजा ने बताया कि विभिन्न मेडिकल स्टोर संचालकों द्वारा अनियमितताएं करने पर संबंधित मेडिकल स्टोर के अनुज्ञापत्र निलम्बित कर दिए है।
मुटनेजा ने बताया कि गुजरो का मौहल्ला स्थित बी. के मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर तथा बीछवाल स्थित अभिनन्दन मेडिकल एवं जनरल स्टोर में जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित फर्म का अनुज्ञापत्र 28 से 30 दिसम्बर तक निलम्बित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि किसमीदेसर स्थित बी सी एच मेडिकल स्टोर तथा सुदर्शना नगर स्थित जी एन मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर में अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित फर्मों का अनुज्ञापत्र 28 व 29 दिसम्बर के लिए निलम्बित कर दिया गया है।
इसी तरह समता नगर स्थित जगदम्बा मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर तथा पीबीएम हास्पिटल रोड स्थित कन्हैया मेडिकोज की जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर संबंधित फर्मों का अनुज्ञापन पत्र 28 दिसम्बर से 1 जनवरी तक के लिए निलम्बित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शेरेरा स्थित माँ ब्रहमाणी मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर और कोलासर स्थित माँ मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर में जाॅच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर संबंधित फर्म का अनुज्ञापन पत्र 28 दिसम्बर से 6 जनवरी तक तथा पुगल रोड स्थित रक्षिता मेडिकल एजेन्सी का अनुज्ञापन पत्र 28 दिसम्बर से 4 जनवरी तक के लिए निलम्बित कर दिया गया है।