Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
barmer acb – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Mon, 13 Sep 2021 17:56:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 बाड़मेर में पटवारी 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार https://vinayexpress.in/2021/09/13/bkn-1445/ Mon, 13 Sep 2021 17:56:44 +0000 https://vinayexpress.in/?p=14619 आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की बाड़मेर इकाई द्वारा आज पचपदरा, बाड़मेर में कार्यवाही करते हुये सूजाराम मेघवाल राजस्व पटवारी, पटवार हल्का कालूड़ी, तहसील पचपदरा, जिला बाड़मेर को परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की बाड़मेर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि नामान्तरण खोलने की एवज में सूजाराम मेघवाल राजस्व पटवारी, पटवार हल्का कालूड़ी, तहसील पचपदरा, जिला बाड़मेर द्वारा 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगकर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी की बाड़मेर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामनिवास के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्री मुकनदान एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये सूजाराम मेघवाल पुत्र श्री दुर्गाराम निवासी गांव मलवा गोयलान, तहसील गीड़ा, जिला बाड़मेर हाल निवासी सिटी लाईट हास्पिटल के पास, बालोतरा, बाड़मेर हाल राजस्व पटवारी, पटवार हल्का कालूड़ी, तहसील पचपदरा, जिला बाड़मेर को परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के निवास एवं अन्य ठिकानां की तलाशी जारी है।

एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं वॉट्सएप हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

]]>