Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
Bd kalla news – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Wed, 27 May 2020 15:02:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 ऊर्जा मंत्री डाॅ. बी.ड़ी. कल्ला ने दुरभाष पर जाने बीकानेर के हालात: क्वारेंटाइन में रहने वाले लोगों के लिए बेहतर भोजन व्यवस्था करने के दिए निर्देश https://vinayexpress.in/2020/05/27/bd-kalla/ Wed, 27 May 2020 15:02:04 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1301 विनयएक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ऊर्जा एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने कहा है कि स्टेट क्वेरंटाइन में रह रहे लोगों के रहने, खाने के बेहतर इंतजाम हो यह सुनिश्चित किया जाए। डॉ कल्ला ने बुधवार को इस सम्बंध में निर्देश दिए। डॉ. कल्ला से बीकानेर जिले के सुनारों के मोहल्ला क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात कर क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों को बेहतर खाना दिए जाने की मांग की। इसके बाद डॉ कल्ला न क्वारेंटाइन में रह रहे कुछ लोगों से दूरभाष पर बात की और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।

Bd kalla

डॉ कल्ला ने बीकानेर जिला कलक्टर  कुमार पाल गौतम से बातचीत कर क्वारेंटाइन सेंटर में बेहतर गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध करवाने को कहा। डॉ कल्ला ने कहा कि क्वारेंटाइन में लोगों को रहने-खाने, दवा सहित किसी भी प्रकार की कोइ तकलीफ ना हो। लोगों की हर सुविधा का ध्यान रखा जाए। जिला कलक्टर इस सम्बंध में नियमित रूप से अधिकारियों से फीडबैक लेते रहें और जो भी आवश्यक कार्यवाही हो तुरंत प्रभाव से अमल में लाई जाए। जिला कलक्टर रेंडम रूप से सेंटर में लोगों में बात करें और यदि कोई समस्या आती है तो तुरंत समाधान किया जाए।

निषेधाज्ञा प्रभावित क्षेत्र में जरूरतमंदों को मिले निःशुल्क राशन किट

डॉ कल्ला ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शहर के जिन भी क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू हो रही है, उन सभी क्षेत्रों में असहाय जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क राशन किट उपलब्ध करवाई जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित हो कि इन क्षेत्रों में राशन बिक्री के लिए गाड़ी नियमित रूप से आए। यदि आवश्यकता हो तो तैयार भोजन भी वितरित करवाएं। दूध और सब्जी की गाड़ियां भी नियमित रूप से इन क्षेत्रों में जाएं। लोगों को आवश्यक वस्तुओं के लिए दिक्कत ना हो यह भी सुनिश्चित किया जाए।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
कला, साहित्य एवं संस्कृति मंत्री बी डी कल्ला ने अभिनेता इरफान खान के निधन पर जताया शोक https://vinayexpress.in/2020/04/29/bdkalla/ Wed, 29 Apr 2020 20:09:18 +0000 https://vinayexpress.in/?p=843 विनयएक्सप्रेस समाचार, जयपुर/बीकानेर ।  कला, साहित्य एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता श्री इरफान खान के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
 डॉ. कल्ला ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि स्वर्गीय खान बहुत महान सिने अभिनेता और मंजे हुए थिएटर आर्टिस्ट थे। उन्होंने राजस्थान की धरती से ही अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने अभिनय से विशिष्ट पहचान बनाई। उनकी फिल्मों ने देश और विदेश में खूब नाम कमाया। चंद रोज पहले ही उनकी मां का इंतकाल हो गया था और वे हमारे बीच नहीं रहे, उनका निधन भारतीय फिल्म और कला जगत की अपूरणीय क्षति है।
Irfan khan
डॉ. कल्ला ने परवरदिगार से उनकी रूह को जन्नत में आला मुकाम प्रदान करने तथा परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति देने की दुआ की है।
]]>