Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
bd kalla – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Sat, 11 Sep 2021 11:59:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 ऊर्जा मंत्री ने लक्ष्मीनाथ मन्दिर और रविन्द्र रंगमंच परिसर में विकास कार्यों का किया अवलोकन https://vinayexpress.in/2021/09/11/dr-bd-kalla-news-11/ Sat, 11 Sep 2021 11:58:37 +0000 https://vinayexpress.in/?p=14440 विनय एक्सप्रेस समाचार,बीकानेर। ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने शनिवार को नगर विकास न्यास तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ लक्ष्मीनाथ मंदिर और रविंद्र रंगमंच में प्रगतिरत विकास कार्यों का अवलोकन किया।


डॉ. कल्ला ने रविंद्र रंगमंच परिसर में बन रहे ओपन थिएटर और मसाला चौक को देखा तथा निर्धारित समय अवधि में पूर्ण गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां ओपन थिएटर बनने से सांस्कृतिक गतिविधियों को गति मिलेगी। वहीं मसाला चौक में बनने वाली हेरिटेज लुक की 17 दुकानों से बीकानेर के परंपरागत उद्योगों के विक्रय और प्रदर्शन के लिए प्लेटफार्म मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से रविन्द्र रंगमंच परिसर की उपयोगिता बढ़ेगी।


ऊर्जा मंत्री ने लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में अब तक हुए कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्मीनाथ मंदिर जन-जन की आस्था का केंद्र है। यहां बीकानेर के अलावा अन्य स्थानों से भी दर्शनार्थी बड़ी संख्या में आते हैं। इसके मद्देनजर इसके सौंदर्यकरण और विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर के सभी फव्वारे चालू तथा प्रकाश व्यवस्था सुदृढ रहे। इस दौरान उन्होंने संतोषी माता मंदिर परिसर में बने फव्वारे को चालू करवा कर इसका अवलोकन किया। उन्होंने नगर विकास न्यास तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा मंदिर में निकट भविष्य में करवाए जाने वाले कार्यों के ब्लूप्रिंट का अवलोकन किया तथा कहा कि इन कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए जाएं। मंदिर में विकास कार्यों के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।


इस दौरान नगर विकास न्यास सचिव नरेंद्र सिंह पुरोहित, अधीक्षण अभियंता राजीव गुप्ता, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता डीपी सोनी, श्रीलाल व्यास आदि मौजूद रहे।

 

]]>
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अक्षय ऊर्जा निगम की ओर से लाभांश का चैक भेंट https://vinayexpress.in/2021/02/09/state-news/ Tue, 09 Feb 2021 11:59:04 +0000 https://vinayexpress.in/?p=2745 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक डॉ. सुबोध अग्रवाल ने निगम की ओर से एक करोड़ 29 लाख 41 हजार रुपए की लाभांश राशि का चैक भेंट किया।

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में कुल 23 करोड़ 36 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया, जो वित्तीय वर्ष 2018-19 में अर्जित शुद्ध लाभ 17 करोड़ 16 लाख रुपए की तुलना में 6.20 करोड़ रुपए अधिक है।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला एवं प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा दिनेश कुमार सहित निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

E.mail:vinayexpressindia@gmail.com

]]>
सोशल डिस्टेंसिग का सख्ती से पालन करें – ऊर्जा मंत्री डाॅ. बुलाकीदास कल्ला https://vinayexpress.in/2020/05/06/drbdkallabikaner/ Wed, 06 May 2020 16:49:11 +0000 https://vinayexpress.in/?p=980 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बी डी कल्ला ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को सुखा राशन उपलब्ध करवाने की राज्य सरकार की योजना के पीछे यह मंशा रहती है कि अगर जरूरतमंद व्यक्ति को प्रतिदिन पका हुआ भोजन दिया जाए तो 15 दिन में 30 बार सामाजिक सरोकार रखने वाले व्यक्ति को उसके घर तक जाना होता है। जबकि सुखा राशन एक बार दे दिया जाए तो विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइड लाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग भी भी बनी रहती है, जिसके चलते संक्रमण के फैलने की संभावना शून्य हो जाती है, ऐसे में सूखा राशन जरूरतमंद को देना एक नेक काम के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग में भी प्रभावी योगदान रहता है।

dr bd kalla
डॉ. कल्ला बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर से बीकानेर के 80 वार्डों के लिए सूखा राशन वितरण के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद उपस्थित लोगों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बुधवार वार्ड नंबर 24, 44, 61, 62, 79 तथा 80 के लिए वाहनों को रवाना किया। डॉ कल्ला ने बताया कि बीकानेर नगर निगम क्षेत्र के 80 वार्डों में 12 हजार 500 से अधिक सूख राशन किटों का वितरण किया जाएगा तथा अगर और जरूरत हुई तो इन्हें समय-समय पर आवश्यकता के मुताबिक वितरित करने का कार्य जारी रहेगा।
डॉ कल्ला ने कहा कि वर्तमान में संपूर्ण विश्व कोरोना महामारी की चपेट में है। राज्य सरकार ने प्रदेश में भी इस खतरनाक बीमारी से निपटने के लिए अनेक प्रभावी कदम उठाए हैं। कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी-सोशल डिस्टेंसिग का सख्ती से पालन होना चाहिए। ऐसे समय में घर में रहकर ही हम सुरक्षित रह सकते हैं। कोरोना का समय पर इलाज करवाना आवश्यक है। अगर किसी व्यक्ति को खांसी, जुकाम, बुखार हो, तो वह तत्काल अपने स्वास्थ्य की जांच करवाए, जरूरी नहीं है कि वह कोरोना से पीड़ित हो। जांच करवाने से उसे तसल्ली हो जाएगी और वह भयमुक्त भी हो जाएगा। आवश्यकता इस बात की है कि हम सरकार व प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें कुछ दिनों की ही तकलीफ है, धैर्य से इसका सामना करें, लाॅकडाउन में अपने घरों में ही रहें, जिससे कोरोना को समाप्त किया जा सके। सरकार के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए, जरूरतमंदों की सहायता भी करें।
इस अवसर पर जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि बीकानेर के भामाशाहों द्वारा लाॅक डाउन व निषेधाज्ञा के दौरान वंचित लोगों को सहायता के लिए खुलकर मदद की जा रही है। यह भी अपने आप में एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा भी सभी जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री उपलब्ध करवाने के साथ-साथ आर्थिक मदद तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित लोगों को भी राशन सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए. एच. गौरी, नगर विकास न्यास के सचिव मेघराज सिंह मीणा तथा राजीव यूथ क्लब के अध्यक्ष अनिल कल्ला, रमेश कुमार अग्रवाल, महेंद्र कल्ला, प्रमोद खजांची, उपेंद्र श्रीमाली, राजकुमार किराड़ू, डी.पी. पच्चीसीया, सुशील थिरानी, सहित बड़ी संख्या में लोग सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए उपस्थित थे।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री ने बीकानेर में कोरोना की स्थिति पर की जिला कलक्टर से चर्चा https://vinayexpress.in/2020/05/02/bd-kalla-jaipur/ Sat, 02 May 2020 17:15:05 +0000 https://vinayexpress.in/?p=909  

विनयएक्सप्रेस समाचार,जयपुर-बीकानेर, 02 मई। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने शनिवार को बीकानेर में कोरोना की स्थिति के बारे में जिला कलक्टर श्री कुमार पाल गौतम से दूरभाष पर जानकारी प्राप्त की। डॉ. कल्ला ने कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्रों के अलावा बीकानेर पूर्व एवं पश्चिम के क्षेत्रों तथा जिले के गांवों की स्थिति के बारे में जिला कलक्टर से विस्तार से चर्चा करते हुए स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री को जिला कलक्टर ने अवगत कराया कि बीकानेर फिलहाल आरेंज जोन में है तथा कोरोना का कोई नया पॉजिटिव केस नहीं आया है। डॉ. कल्ला ने जिला कलक्टर से कहा कि जिला प्रशासन के स्तर पर स्थिति की निरंतर समीक्षा कर जिन इलाकों में कर्फ्यू है, वहां कुछ छूट देने और फिर कर्फ्यू को समाप्त कर उसे लॉकडाउन में बदले जाने पर विचार किया जाना चाहिए ताकि लोग मॉडिफाईड लॉकडाऊन के नियमों का पालन करते हुए कार्य कर सके। डॉ. कल्ला को जिला कलक्टर ने बताया कि हालात की समीक्षा कर जिला प्रशासन द्वारा यथोचित कार्यवाही की जाएगी।

kumar pal gautam

जलदाय मंत्री ने जिला कलक्टर को बीकानेर जिलें में महात्मा गांधी नरेगा योजना के कार्यों के बारे में चर्चा की और इसके तहत अधिक से अधिक लोगों को मजदूरी उपलब्ध कराने के साथ ही उद्योगों में भी जरूरतमंदो को रोजगार देने पर फोकस करने को कहा। डॉ. कल्ला को जिला कलक्टर ने बताया कि बीकानेर में महात्मा गांधी नरेगा के तहत करीब 41 हजार श्रमिक कार्यरत है।

डॉ. कल्ला ने बीकानेर के प्रवासी राजस्थानी जो कोलकाता, चेन्नई, सूरत, मुम्बई, हैदराबाद सहित देश के अलग-अलग स्थानों पर बसे हुए हैं, उनको वापस बीकानेर लाने के लिए किए जाने वाले इंतजामों के बारे में भी जिला कलक्टर से चर्चा की। उन्होंने बीकोनर के प्रवासियों की वापसी के लिए विशेष रेल या बसों की व्यवस्था के बारे में भी बातचीत की। उन्होंने इस सम्बंध में रेलवे के उच्चाधिकारियों तथा बसों के लिए रोडवेज और अन्य प्रदेशों की ऑथोरिटीज से संवाद स्थापित कर माकूल व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री ने बीकानेर में लगे उद्योगों को फिर से प्रारम्भ करने की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली ताकि मजदूरों को रोजगार मिल सके। उनको जिला कलक्टर ने बताया कि पूरे जिले में कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्रों को छोड़कर सभी औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योग प्रारम्भ करने की छूट दे दी गई है।

E.mail vinayexpressindia@gmail.com

]]>