Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
bhanwar purohit – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Fri, 21 Jan 2022 15:11:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 महासंघ( एकीकृत)  की संबद्धता से निष्कासित लोगों द्वारा महासमिति की बैठक  करना अवैध : प्रदेशाध्यक्ष चंपावत https://vinayexpress.in/2022/01/21/ekikrat-mahasangh-news-jaipur/ Fri, 21 Jan 2022 15:11:35 +0000 https://vinayexpress.in/?p=23356 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर।  अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के संबंध संगठनों के प्रदेशअध्यक्ष , महामंत्री व तृतीय सदस्य महासंघ महासमिति,  की 09 जनवरी 2022 को बीकानेर में आयोजित बैठक में महासंघ प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ था जिसमें केसर सिंह चंपावत को पुनः महासंघ प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। वर्तमान मैं महासंघ की महासमिति से निष्कासित एवं संबद्धता नहीं रखने वाले लोगों द्वारा आज दिनांक 21 जनवरी 2022 को लाल कोठी स्कीम ई 620 में जयपुर में आयोजित हुई। जो पूर्णता महासंघ विधान विरोधी और अवैध है ।

केसर सिंह चंपावत प्रदेश अध्यक्ष एवं श्री भंवर पुरोहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष महासंघ एकीकृत ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि महासंघ के विधान अनुसार संरक्षको को महासंघ महासमिति की बैठक बुलाने का अधिकार महासंघ संविधान नहीं देता है। संरक्षक जो की सेवानिवृत्त सदस्य हैं  वैधानिक अधिकार है ही नहीं के की वह सीधे तौर पर महासंघ  महा समिति की बैठक बुला सके।  जिस संरक्षक के हस्ताक्षर से बैठक बुलाई गई उनका शिक्षक संगठन ही आज महासंघ महासमिति का सदस्य नहीं है। इसलिए यह बैठक पूर्णतया अवैधानिक है इसके अलावा  बैठक को प्रदेश अध्यक्ष महासंघ एकीकृत की जानकारी में ही नहीं लाया गय।, और ना ही उनके द्वारा बैठक आहूत की गई।
महासंघ एकीकृत प्रदेश अध्यक्ष केशर सिंह चंपावत द्वारा इस बैठक को अवैध घोषित किया गया है और इसमें लिए गए समस्त निर्णयों को सिरे से निरस्त किया गया है।

]]>
EWS,मूल निवासी प्रमाण-पत्रो का वितरण कार्यक्रम संम्पन्न https://vinayexpress.in/2021/07/26/vifa-news-5/ Mon, 26 Jul 2021 11:11:53 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11727 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। विप्र फाउंडेशन,बीकानेर शहर द्वारा सुरदासानी बगेची,गोकुल सर्कल, पर कार्यक्रम रखकर (अप्रैल माह में लगाये गये शिविर) EWS,मूल निवासी प्रमाण पत्र विफा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के सान्निध्य में वितरित किये गये । विफा के जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि लगभग 100 दिन लगाये गये शिविर में लगभग 5800 आवेदकों ने शिविर स्थल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाया,उसके बाद लगभग ये चौथा वितरण कार्यक्रम है ।

जिसमे 600 के करीब प्रमाण पत्र वितरण के लिए लाए गए । विफा के प्रदेश अध्यक्ष भवर पुरोहित,वरिष्ठ विफा नेता शंकर पुरोहित,कार्यक्रम प्रभारी एडवोकेट सुखदेव व्यास,विफा महिला मोर्चा की जिला सचिव श्रीमती सीमा पारीक,विफा के जिला महामंत्री भवानी शंकर जाजड़ा,नरेंद्र आचार्य,रामरतन पुरोहित के कर कमलों से लगभग 400 प्रमाण पत्र वितरित किये गये । कार्यक्रम प्रभारी एडवोकेट सुखदेव व्यास ने कहा कि वंचित आवेदक ऊक्त प्रमाण पत्र 27 जुलाई से दोपहर 1 बजे से 6 बजे तक तुलछी सर्कल स्थित कार्यालय से एडवोकेट दीपा खत्री से आधार कार्ड दिखाकर प्राप्त कर सकते है ।

]]>
बीकानेर जनसंघर्ष समिति ने शहर में पेयजल संकट को लेकर अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन https://vinayexpress.in/2021/05/18/bkn-753/ Tue, 18 May 2021 12:38:35 +0000 https://vinayexpress.in/?p=8285 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। बीकानेर जनसंघर्ष समिति द्वारा आज जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता दीपक बंसल को ज्ञापन सौंपकर नहरबंदी के कारण इस भीषण गर्मी में नागरिक पेयजल संकट से अवगत करवाया और शहर वासी इस संकट के दौर में अपने निजी खर्च पर पानी टैंकर की व्यवस्था की जा रही है ।

नहरबन्दी होने के साथ ही जलदाय विभाग को सक्रियता के साथ टेंकरो की दर सार्वजनिक किया जाना चाइए थी,शहर में जंहा भी पाइप लाइन पुरानी है क्षतिग्रस्त है बन्द पड़ी है उसको तुरंत प्रभाव से ठीक की जानी चाइए,टैंकर संचालकों द्वारा की जा रही मनमानी को रोका जाएं,विभाग द्वारा जनहितार्थ टोल फ्री नम्बर जारी करने सहित पानी की सप्लाई का समय दो घण्टे है और जनता को आधे घण्टे भी सप्लाई नही दी जा रही है उपरोक्त विषयों में तुरंत प्रभाव से कार्यवाही कर जनता को राहत प्रदान करें ।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता दीपक बसंल ने बहुत जल्द अतिशीघ्र सभी समश्याओ के समाधान हेतु ठोस आश्वसन देते हुए कहा कि शहर की पुरानी पाइप लाइनों को दुरस्त करवाने हेतु प्रस्तावित है,बीकानेर में आने वाले समय मे पानी की किल्लत न हो इस हेतु दो रिजर्व वायर का प्रस्ताव बीछवाल और शोभासर में विभाग द्वारा स्वीकृत कर दिए गए जिसमे वितीय और प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है और पुराने जल स्त्रोतों की भी मरम्मत किया जाना प्रस्तावित है ।

प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ अधिवक्ता सुखदेव व्यास,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश ओझा,विफा युवा उपाध्यक्ष मुकेश सारस्वत,रमेशचंद्र उपाध्याय सहित प्रमुख सक्रिय लोग उपस्थित थे ।

]]>
विप्र फाउण्डेशन द्वारा ईडब्ल्यूएस व मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने हेतु कैम्प शनिवार को https://vinayexpress.in/2021/04/08/vifa-news-2/ Thu, 08 Apr 2021 14:20:49 +0000 https://vinayexpress.in/?p=6003 फाउण्डेशन के पदाधिकारियों की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

विनय एक्सप्रेस समाचार,बीकानेर। उन्नत समाज एवं समर्थ राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करने एवं सामाजिक समरसता कि दिशा में अग्रणी संस्था विप्र फाउण्डेशन की बीकानेर इकाई द्वारा स्थानीय बोथरा काॅम्पलेक्स स्थित विफा कार्यालय में संगठन की बैठक प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि आगामी 10 अप्रैल को गोकुल सर्किल स्थित सुरदासानी बगीची बीकानेर में ईडब्ल्यूएस तथा मूलनिवासी प्रमाणपत्र बनाने के लिए विप्र फाउंडेशन द्वारा एक दिवसीय केंप लगाया जा रहा है। केंप का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है। सर्व सम्मति से कैम्प प्रभारी एडवोकेट सुखदेव व्यास को बनाया गया है।

bhanwar purohitपुरोहित ने बताया कि लंबे समय से सवर्ण वर्ग के ईडब्ल्यूएस के प्रमाणपत्र नहीं बनने से इसका पूरा लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा था। पिछले दिनों जिलाधीश महोदय से मिलकर विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधि मंडल द्वारा इस बाबत बात की गई थी। प्रशासन से अनुमति मिलने पर केंप के आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। केंप के सफल आयोजन के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई। जिसमें प्रचार प्रसार के लिए मुकेश सारस्वत, टेंट, स्थान एवं सामग्री व्यवस्था के लिए राजकुमार व्यास तथा विभिन्न वार्ड से आमजन को आमंत्रित करने के लिए संबंधित वार्ड पार्षदों को प्रभारी तय किये गये। केंप को सफल बनाने के लिए प्रदेश महामंत्री संगठन देवेन्द्र सारस्वत, प्रदेश कार्यालय प्रभारी रमेश चन्द्र उपाध्याय, पार्षद सुधा आचार्य, शहर जिला महामंत्री नारायण पारीक, योगेश बिस्सा, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश सारस्वत, एडवोकेट अजय व्यास ने सुझाव दिये। मीटिंग में हेमंत शर्मा, सीमा पारीक, छोटुलाल चुरा तथा नीरज गोस्वामी उपस्थित हुए।

]]>
पुष्करणा कन्या छात्रावास निर्माण कमेटी के संयोजक भंवर पुरोहित ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन https://vinayexpress.in/2020/07/29/girls-hostal-bkn/ Wed, 29 Jul 2020 09:49:09 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1563 भूमि के आस पास अतिक्रमण हटाने एवं मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करने की रखी मांग

विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। पुष्करणा कल्याण ट्रस्ट के कन्या छात्रावास की निर्माण कमेटी के संयोजक भंवर पुरोहित के नेतृत्व में जिला कलेक्टर एवं नगर विकास न्यास के अध्यक्ष नमित मेहता से एक शिष्टमंडल ने मुलाकात की। पुरोहित ने बताया कि निकट भविष्य में हरोलाई हनुमान मंदिर के पास छात्रावास का निर्माण अति शीघ्र शुरू होने जा रहा है लेकिन छात्रावास की जमीन के आस पास कूड़ा करकट गंदगी का ढेर लगा हुआ है, और मुलभूत सुविधाओं का अभाव है। इस समस्या के निवारण हेतु जिला कलेक्टर से आग्रह किया गया । शिष्टमंडल ने अध्यक्ष नगर विकास न्यास को कहा कि तहसीलदार व इंजीनियर को भेज कर उक्त स्थान का अवलोकन करावें एवं मुलभूत सुविधाओं जैसे विद्युत पोल सड़क निर्माण आदि कार्य के साथ ही कूड़ा करकट तुरंत हटवाने का प्रबंध करावें, ताकि वहां निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जा सकें। शिष्टमंडल में पूर्व उपमहापौर अशोक आचार्य विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष राजकुमार व्यास दीपक व्यास दुर्गा शंकर आचार्य अनिल आचार्य जीएस सरस्वत आदि सम्मिलत रहें।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने कोरोना स्थिति को लेकर भंवर पुरोहित और बोबरवाल से बात https://vinayexpress.in/2020/05/20/vinayexpress-news/ Wed, 20 May 2020 12:17:17 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1261 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने आज कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित और शहर भाजपा उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत बोबरवाल से बात की। इन दोनों से उन्होंने बीकानेर में कोरोना के दौरान चल रही व्यवस्थाओं के बारे में बात की।

bhanwar purohit
कर्मचारी नेता पुरोहित ने उनको बताया कि सामाजिक संगठन विप्र फाउंडेशन के जरिये मास्क वितरण, पक्षियों के लिए चुग्गा, राशन किट आदि के काम किए गए हैं। पूनिया ने कर्मचारी वर्ग को सेवा कार्य करने के लिए जुटे रहने की अपील की।

bobarwal
शहर भाजपा उपाध्यक्ष बोबरवाल ने उनको सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल के नेतृत्त्व में चल रहे राम रसोई के संबंध में की जानकारी दी। प्रवासी मजदूरों के लिए शहर भाजपा की ओर से किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी। पूनिया ने उनको लगातार सेवा में जुड़े रहने का निर्देश दिया।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने आर्थिक पैकेज पुरोहित और बोबरवाल से की बात https://vinayexpress.in/2020/05/18/rajendra-rahotre/ Mon, 18 May 2020 12:29:45 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1231 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। राजस्थान विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष  राजेंद्र राठौड़ ने केंद्र के आर्थिक पैकेज को लेकर विभिन्न समाजों के प्रदेश स्तरीय नेताओं से वार्ता की इसी के तहत विप्र फाउंडेशन प्रदेश अध्यक्ष भंवर पुरोहित से और भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन राजस्थान के प्रदेश संयोजक एडवोकेट अशोक प्रजापत बोबरवाल से भी बात की और केंद्र सरकार के आर्थिक पैकेज का लाभ प्रत्येक समाज के अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति को मिले और इस हेतु प्रत्येक समाज के व्यक्ति को जागरूक रहकर लाभ प्राप्त करे उस हेतु निर्देश दिए। साथ ही कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंद और प्रवासी मजदूरों की सहायता हेतु भी सामाजिक स्तर पर तत्पर रहकर सेवाएं देने का निर्देश दिया। पुरोहित और बोबरवाल ने श्री राठौड़ को विश्वास दिलाया की उनके निर्देशो की पूर्ण पालना की जाएगी


साथ ही भंवर पुरोहित के दूसरी बार विप्र फाउंडेशन के B ज़ोन के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
केसरसिंह चंपावत ने एमएनडीवाई ऑपरेटर्स को प्रोत्साहन राशि देने हेतु सीएम गहलोत को लिखा पत्र https://vinayexpress.in/2020/05/18/mndy-news/ Mon, 18 May 2020 08:43:57 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1208 विनयएक्सप्रेस समाचार, जयपुर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के प्रदेश अध्यक्ष केसरसिंह चंपावत ने राज्य सरकार की फ्लेगशिप योजना मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा वितरण योजना के तहत प्रदेश भर में निदेशक चिकित्सा (जनस्वास्थ्य) एवं परिवार कल्याण विभाग के अधीन कार्यरत मशीन विद मैन ऑपरेटर्स के लिए पत्र लिख कर प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की मांग है।

kesar singh champawat
चंपावत ने पत्र में कहा कि राज्य सरकार यदि एनआरएचएम कार्मिकों को 2500 रूपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा कर सकती है तो सरकार को एमएनडीवाई ऑपरेटर्स के लिए भी प्रोत्साहन राशि की घोषणा जल्द करनी चाहिए। मशीन विद मैन ऑपरेटर्स ओपीडी समय में योजना से संबंधित ऑनलाइन कार्य संपादन के पश्चात संस्थान के कोरोना रोग से संबंधित गतिविधियों में भी सहयोग कर रहें है।


संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने बताया कि महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष चंपावत का मानना है कि राजस्थान में राजकीय सेवा में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी चाहे वो स्थाई हो या संविदा/निविदा वो महासंघ परिवार का हिस्सा है अतः उनकी प्रत्येक जायज मांग को राज्य सरकार के ध्यान में लाकर पूरी करवाने के लिए संगठन प्रतिबद्ध है।

mndy operators
मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना कम्प्यूटर ऑपरेटर महासंघ के बीकानेर संभाग के अध्यक्ष घनश्याम पंचारिया तथा महासचिव मनोज खत्री ने बताया कि वर्ष 2013 से आज तक निःशुल्क दवा वितरण केन्द्र में कार्यरत ऑपरेटर्स तन मन व धन से अपने कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन कर रहें है। कोरोना महामारी के दौरान भी प्रदेश भर के ऑपरेटर्स अपनी ड्युटी के साथ साथ राज्य सरकार द्वारा निर्देशित प्रत्येक कार्य में उत्साह के साथ अपना योगदान दे रहें है। ऐसी स्थिति में सरकार यदि मशीन विद मैन ऑपरेटर्स को प्रोत्साहन राशि प्रदान करती है तो ऑपरेटर्स के उत्साहपूर्ण कर्तव्य निर्वहन को बल मिलेगा।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित ने नर्सिंग कैडर केन्द्र अनुरूप करने हेतु मुख्यमंत्री को लिखा पत्र https://vinayexpress.in/2020/05/08/bhanwar-purohit/ Fri, 08 May 2020 11:53:21 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1059 विनयएक्सप्रेेस समाचार, बीकानेर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने राजस्थान के राजकीय नर्सिंग कार्मिकों का पदनाम केन्द्र के अनुरूप करने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। पुरोहित ने बताया कि महासंघ के घटक संगठन राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन(एकीकृत) लम्बे समय से केन्द्र के अनुरूप पदनाम का आग्रह राज्य सरकार से कर रहा है ।

nurses union

नर्सिंग संगठन की इस उचित मांग की पुर्ति हेतु अनुशंसा पत्र राज्य सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सीएम के प्रिंसिपल सैक्रेट्री कुलदीप रांका तथा एसीएस हैल्थ रोहित सिंह को ई-मेल के माध्यम से प्रेषित किया है। पत्र में राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए पुरोहित ने कहा कि नर्सिंग संवर्ग का पदनाम केन्द्र अनुरूप किये जाने के संबंध में कई जनप्रतिनिधियों ने सरकार से मांग की है, नर्सिंग कार्मिकों की इस मांग पुर्ति पर राज्य सरकार पर आर्थिक भार नहीं पड़ेगा इसलिए कोरोना महामारी के दौरान तन मन से समर्पित प्रदेशभर में कार्यरत राजकीय नर्सिंग कार्मिकों की मांग को मानकर उन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए ।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>