Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
bhanwar singh bhati – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Sat, 18 Nov 2023 13:39:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 कोलायत विधानसभा क्षेत्र में लोकतंत्र की मजबूती के लिए कांग्रेस का जितना जरूरी :भंवर सिंह भाटी https://vinayexpress.in/2023/11/18/bkn-7556/ Sat, 18 Nov 2023 13:39:41 +0000 https://vinayexpress.in/?p=78472

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। कोलायत विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह भाटी ने आज आक्रामक चुनाव प्रचार किया। जनता के बीच मृदुभाषी व शान्त स्वभाव के नेता के तौर पर पहचान रखने वाले भाटी भाजपा पर खासे आक्रामक है। भंवर सिंह भाटी को गांव की चौपाल पर खासा समर्थन मिल रहा है। भाटी भाजपा प्रत्याशी और उनके परिवार को प्रचार के दौरान निशाने पर ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने कोलायत के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है अब कुछ लोग परिवारवाद के सहारे फिर अराजक स्थिति पैदा करना चाह रहे हैं। जनता समझदार है, मुझे स्नेह व अपनापन दे रही है। कोलायत की जनता चाहती है कि यहां लोकतंत्र का शासन हो न कि किसी दबंग का ।


कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह भाटी ने अपने जनसंपर्क के दौरान कहा कि कोलायत विधानसभा क्षेत्र बहुत बड़ा क्षेत्र है। आप सभी अपने-अपने गांव में अपने आप को भंवर सिंह भाटी मानते हुए कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करते हुए मतदान करवाने में सहभागी बने।  कोलायत विधानसभा क्षेत्र में अगर लोकतंत्र की जड़े मजबूत करनी है, तो यहां से फिर से मुझे सेवा का अवसर प्रदान करें।


इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि हमारे साथ ऐसे बुजुर्गों की दुआएँ है जिनके सपनों को पहली बार सच होते हम देख रहें है। स्कूल, काॅलेज और सड़क की आस में हम बूढ़े हो चुके थे । इन आँखों को पहली बार भँवर सिंह भाटी जैसा ऐसा  सेवक मिला जिसने कोलायत में विकास की आधारभूत सुविधाए दिलाई। इन जैसा कोई जननेता पहले मिला होता तो यह इलाका पिछड़ेपन का दंश नहीं झेलता। हमारे वर्तमान विधायक भाटी का हाथ पकड़कर विकास करवा सकते है। हमारी ताक़त श्रीकोलायत की जनता है। हम विकास के मामले में श्रीकोलायत को शिखर पर ले जाना चाहते है। अतः संगठित होकर कांग्रेस के पक्ष में 25 नवंबर को मतदान करना है।


कांग्रेस प्रत्याशी भाटी ने शनिवार को अक्कासर, भोलासर, मोरवा,झझू, चक विजयसिंहपुरा, दियातरा, गाड़िया लोहार समाज सभा और  श्रीकोलायत में गौतम जी मंदिर के पास,मेघवालों का बास बाबा रामदेव मंदिर के पास, उपरला बास,कांजरो व गंवारियों का बास वार्ड नं. 09, वार्ड नं. 13 आदर्श बस्ती में जनसम्पर्क किया।
जनसंपर्क के दौरान डॉ भीमराव अंबेडकर के महानिदेशक व पूर्व आईपीएस मदन गोपाल मेघवाल झंवर लाल सेठिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और आम मतदाता उपस्थित रहे।

]]>
ऊर्जा मंत्री ने की जनसुनवाई : आमजन को राहत प्रदान करना सरकार का मुख्य उद्देश्य https://vinayexpress.in/2023/07/26/bkn-6726/ Wed, 26 Jul 2023 13:16:27 +0000 https://vinayexpress.in/?p=69969

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकनेर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बुधवार प्रातः अपने आवास पर जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में आमजन ने समस्याओं के निराकरण के लिए मंत्री को परिवेदनाएं दी। मंत्री भाटी ने संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर समस्याओं के समाधान के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समयबद्ध समाधान सरकार और इनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही कोलायत विधानसभा क्षेत्र की पहचान विकसित विधानसभा के रूप में बने, इसके लिए भी सतत प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, उच्च शिक्षा, सड़क, चिकित्सा सेवा, पानी- बिजली के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति की विभिन्न मांगों के लिए निदेशक शिक्षा कानाराम से दूरभाष पर चर्चा की। उन्होंने प्रत्येक बिंदु पर नियमसम्मत कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली विभाग से जुड़े ठेकेदारों के भुगतान को लेकर विभागीय अधिकारियों से वार्ता की।

]]>
प्रदूषण मुक्त मनाए दीपावली-भाटी : उच्च शिक्षा मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई https://vinayexpress.in/2021/11/03/bs-bhati-news-12/ Wed, 03 Nov 2021 13:42:42 +0000 https://vinayexpress.in/?p=18429 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। दिवाली के पावन पर्व पर उच्च शिक्षामंत्री भंवर सिंह भाटी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ने अपने संदेश में “दीपावली के शुभ अवसर पर सभी प्रदेश वासियों को बधाई दी और कहा कि आइए इस दिन हम प्रेम, सहानुभूति और मेल-जोल का दीपक प्रज्ज्वलित करते हुए सभी के, खासकर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें।
साथ ही उन्‍होंने प्रदूषण मुक्त, पर्यावरण के अनुकूल और स्वच्छ दीवाली मनाने की अपील की है और प्रकृति का सम्मान करने की बात कही है।

]]>
उच्च शिक्षा मंत्री ने खारिया बास में किया हॉल व बरामदों का लोकार्पण : कोलायत में अधिकाधिक शैक्षणिक संस्थान खुलवाना सर्वोच्च प्राथमिकता-भाटी https://vinayexpress.in/2021/10/13/bkn-1717/ Wed, 13 Oct 2021 15:38:00 +0000 https://vinayexpress.in/?p=16926 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।  उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खारिया बास में समग्र शिक्षा की ओर से नाबार्ड आरआईडीएफ योजना के तहत 26.06 लाख रुपए की राशि से नवनिर्मित तीन हॉल मय बरामदों का बुधवार को लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समसा के तहत विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार कक्ष बनाए जाते हैं।

इस वर्ष अब तक ऐसे 36 कक्ष बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा खारिया बास जागरूक गांव है। यहां के लोगों ने शिक्षा का महत्त्व समझा है। उन्होंने कहा कि यदि हम बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं देंगे तो वे आगे कैसे बढ पाएंगे? इसके मद्देनजर उन्होंने सभी बच्चों को पढा-लिखाकर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांव के सर्वांगीण विकास में शिक्षा का बड़ा योगदान होता है। यदि किसी गांव के शत-प्रतिशत लोग शिक्षित होते हैं तो वह गांव आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि कोलायत क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा शैक्षणिक संस्थान खुलें। उच्च शिक्षा के मामले में भी क्षेत्र को लाभ हो। उन्होंने कहा कि हदां में कॉलेज खुलने से 15 ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों को सहूलियत होगी।


इस अवसर पर मंत्री भाटी ने गांव के अस्पताल की भूमि के लिए 3 लाख रुपये देने वाले भामाशाह पाबूराम का सम्मान किया। इस अवसर पर भंवर लाल सेठिया, उपखंड अधिकारी प्रदीप चाहर, विकास अधिकारी दिनेश सिंह भाटी, सहायक परियोजना समन्वयक कैलाश बडगूजर, बीकमपुर सरपंच संग्राम सिंह, खारिया बास सरपंच भंवरलाल विश्नोई, खारिया पतावतान सरपंच भवानी शंकर सोनी, पंचायत समिति सदस्य हेतराम कड़वासरा, अतिरिक्त विकास अधिकारी अमर सिंह बीका, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी अधिशासी अभियंता नफीस खान तथा दुर्गेश सोनी आदि मौजूद रहे।

]]>
उच्च शिक्षा मंत्री भँवर सिंह भाटी ने दासौड़ी में एक करोड़ रुपये से अधिक राशि के विकास कार्यों का किया लोकार्पण https://vinayexpress.in/2021/10/13/bs-bhati-news-11/ Wed, 13 Oct 2021 13:34:13 +0000 https://vinayexpress.in/?p=16922 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।  उच्च शिक्षा मंत्री भँवर सिंह भाटी ने बुधवार को दासौड़ी गांव में 1 करोड़ रुपये से अधिक राशि के कार्यों का लोकार्पण किया। उच्च शिक्षा मंत्री ने ओसियां से बीकानेर वाया आउ दासौड़ी-झझू सड़क का लोकार्पण किया। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा इस पर 70.78 रुपये व्यय किए गए हैं। इसी प्रकार भाटी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दासौड़ी में समग्र शिक्षा की ओर से नाबार्ड आरआईडीएफ योजना के तहत 26.06 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित तीन हॉल और बरामदे का लोकार्पण किया।


इस मौके पर दासौड़ी सरपंच मोहनदान रतनू, पूर्व सरपंच रामदयाल रतनू और जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल ने उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी के व्यवहार और सामाजिक सरोकारों की चर्चा करते हुए कहा कि सब की भलाई की चिन्ता करने वाले  ऐसे लोग विरले ही होते हैं। उन्होंने मंत्री से जुड़े संस्मरण साझा करते हुए उनके सरल व्यक्तित्व पर अपनी राय दी और कहा कि उनका व्यवहार और व्यक्तित्व हर किसी के लिए मिसाल है। जो भी इनसे मिलता है, उसे वे अपना बना लेते हैं। इससे उनसे जुड़ने वालों का हौसला बढ़ता है अधिक ऊर्जा के साथ काम करते हैं। वक्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री को साफ दिल का इंसान बताया और मंत्री भाटी की सराहना की।


अभिनंदन से अभिभूत उच्च शिक्षा मंत्री ने तमाम लोगों का शुक्रिया व आभार व्यक्त किया और विकास के हर काम के लिए अपने आपकी भावनाओं पर खरा उतरने का प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि खुद के घर में अपनों के बीच मिला सम्मान व्यक्ति के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि वे सदैव नेक नीयत के साथ सबको साथ लेकर अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।


उच्च शिक्षा मंत्री ने कोलायत विधान सभा क्षेत्र में उच्च शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, सड़क निर्माण के क्षेत्र में हुए विकास कार्यो की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देशनोक को उपतहसील, बज्जू को उपखण्ड एवं पंचायत समिति बनाने अलावा चार काॅलेज, दो बालिका महाविद्यालय खोले गए है। उन्होंने कहा कि गत ढाई साल में राजस्थान में 123 नवीन काॅलेज खोले गए हैं। साथ ही 32 बालिका काॅलेज प्रारम्भ किए गए हैं।


उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में काॅलेज शुरू होने से हमारी बेटियों को नजदीकी क्षेत्र में उच्च शिक्षा का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि जलजीवन मिशन के तहत घर-घर जल कनेक्शन दिये जा रहे हैं। इसके बाद कोलायत विधानसभा के सभी गांवों की पेयजल समस्या का समाधान हो जायेगा।
उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि दासौड़ी से ओसियां तक 98 किलोमीटर रोड को स्टेट हाई वे बनाने का प्रयास चल रहा है जबकि दासौड़ी से बीकानेर तक 104 किलोमीटर रोड हाई वे घोषित हो गई है। भाटी ने दासौड़ी में सामुदायिक भवन बनाने की मांग पर विधायक निधि कोष से बीस लाख रूपये स्वीकृत करने की घोषणा की।
जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल ने कहा कि मंत्री भाटी ने गत ढाई साल में कोलायत विधानसभा क्षेत्र में चार काॅलेज खुलवाकर ऐतिहासिक काम किया है। उन्होंने कहा इस दौरान इस इलाके कायाकल्प हुआ है। उन्होंने कहा कि दासौड़ी में सीवर लाइन डालने कार्य जिला परिषद द्वारा करवाया जायेगा।


सरपंच मोहनदान रतनू ने टेल के इस गांव की पेयजल समस्या का समाधान करवाने, सीवर लाइन डलवाने में सहयोग करने, गांव में सामुदायिक भवन बनवाने, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत करवाने, गांव के दो प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करवाने, सीनियर उ मा वि में पांच नवीन कक्षा कक्ष बनवाने की आवश्यकता जताई।
दासौड़ी के पूर्व सरपंच रामदयाल चारण ने कहा कि जो गांव व आमजन के काम के प्रति समर्पित रहता है, आमजन उसी का साथ देते है। उन्होंने कहा कि भाटी सभी को साथ लेकर चलने की खूबी रखते हैं। मिलनसारिता उनकी सबसे बड़ी खूबी है।


पंचायत की ओर से किया मंत्री भाटी का भव्य स्वागत
दासौड़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में ग्राम पंचायत द्वारा उच्च शिक्षा मंत्री भाटी का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, पूर्व विधायक रेवंतराम, दासौड़ी सरपंच मोहनदान, झंवरलाल सेठिया, उपखण्ड अधिकारी प्रदीप चाहर, उपायुक्त (आबकारी) अजीत सिंह राजावत, तहसीलदार सुल्तान सिंह राठौड़, कैलाश बड़गुजर, विकास अधिकारी दिनेश सिंह भाटी, जिला परिषद सदस्य मदन लाल चौहान, मोहनदान मंडाल, पंचायत समिति सदस्य खेमाराम, घेवर सिंह, सीबीईओ कोलायत मूल सिंह, देशनोक नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा, पूर्व सरपंच रामदयाल सहित पंचायतराज के जनप्रतिनिधियों ने मंत्री भाटी का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पृथ्वीराज रत्नू ने किया।

]]>
डूंगर काॅलेज में सघन वृक्षारोपण : उच्च शिक्षामंत्री भंवर सिंह भाटी ने किया आगाज https://vinayexpress.in/2021/07/18/bs-bhati-news-7/ Sun, 18 Jul 2021 13:24:06 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11553 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय में रविवार को सघन वृक्षारोपण किया गया। प्राचार्य डाॅ. जी.पी.सिंह ने बताया कि इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी मुख्य अतिथि तथा महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वी.के.सिंह व मदन मेघवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मंत्री भाटी ने कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने पानी बचाओ, बिजली बचाओ, सबको पढ़ाओ एवं वृक्ष लगाओ का नारा दिया है, जिसके तहत ही प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में वृक्षारोपण किया जा रहा है। उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने कहा कि शुरूआत बीकानेर से की गयी है जिसके तहत शनिवार को राजकीय विधि महाविद्यालय में 151 पौधे तथा रविवार को डूंगर काॅलेज में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 500 पौधों का वृक्षारोपण किया गया है। उन्होनें डूंगर काॅलेज के एनसीसी, एनएसएस, स्काउट सहित प्राचार्य एवं संकाय सदस्यों तथा सभी कार्मिकों की राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में योगदान की सराहना की। उच्च शिक्षा मंत्री जी के आह्वान पर इस सत्र में छात्र संख्या 11000 के अनुरूप पौधे विकसित करने का संकल्प लिया गया ।
कुलपति प्रो. वी.के.सिंह ने भी डूंगर काॅलेज में चल रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय से संबंद्ध सबसे बड़े राजकीय महाविद्यालय में इस प्रकार का कार्य अन्य महाविद्यालयों के लिये अनुकरणीय है। मदन मेघवाल ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को जीवन में एक पेड़ लगा कर उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिये।
प्राचार्य डाॅ. जी.पी.सिंह ने प्रशन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय के प्रत्येक कार्मिक एवं विद्यार्थियों को एक-एक वृक्ष लगाने की जिम्मेवारी दी जा रही है जिसकी देखभाल करने का उत्तर दायित्व भी उन्ही पर होगा। इस अवसर पर डाॅ.सिंह ने आईसीआईसीआई एवं ऐक्सिस बैंक के योगदान की भी सराहना की।
सहायक निदेशक डाॅ.राकेश हर्ष ने इस अवसर पर कहा कि महाविद्यालय में एक बोटेनिकल गार्डन का विकास किया गया है जिसमें अति महत्वपूर्ण औषधीय पौधे जैसे सर्पगंधा, नींबू, भृंगराज, सहजना, अर्जुन, अंजीर आदि को विकसित किया गया है। डाॅ. हर्ष ने कहा कि इससे काॅलेज के विद्यार्थियों को अध्ययन एवं शोध में सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम में डाॅ. भगवानाराम विश्नोई, डाॅ. श्याम सुन्दर ज्याणी, डाॅ.विक्रमजीत, डाॅ. सुरेन्द्र पाल मेघ, डाॅ. राजेन्द्र पुरोहित, एनएसएस के जिला समन्वयक डाॅ.नरेन्द्र कुमार, डाॅ.संदीप यादव डाॅ. बृजरत्न जोशी,सलीम भाटी,दिलीप बांठिया, डाॅ. नवदीपसिंह, डाॅ.मनीषा अग्रवाल, डाॅ. सरिता स्वामी सहित बड़ी संख्या में संकाय सदस्यों ने वृक्षारोपण किया।

]]>
पेट्रोलियम पदार्थों, रसोई गैस के दाम बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड रही है मोदी सरकार- भंवर सिंह भाटी https://vinayexpress.in/2021/07/16/bs-bhati-news-4/ Fri, 16 Jul 2021 11:23:38 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11517 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। पेट्रोलियम पदार्थों रसोई गैस में लगातार हो रही मूल्य वृद्धि के चलते केंद्र सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन के तहत बज्जू रोड स्थित हमारा पेट्रोल पंप से बज्जू गांव तक उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी की अगुवाई में साईकल रैली निकाली गई और विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया गया।

मंत्री भाटी ने कहा कि प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत शुक्रवार को बज्जू में साईकिल रैली द्वारा सोई हुई केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ पेट्रोल डीजल की लगातार कीमत वृद्धि का जमकर कांग्रेस जनों ने विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मंत्री भाटी ने कहा आम जनता पेट्रोल- डीजल की मंहगाई से मार झेल रही है,आम आदमी के लिए पेट्रोल , डीजल मूल्य वृद्धि के कारण आवश्यक जरूरतों को पूरा करना भी दुश्वार हो गया है।

खाद्य तेलों की मूल्यवृद्धि घर का बजट गड़बड़ा गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अभी भी कुंभकरण की नींद में सोई हुई है।इसको जगाने के लिए राज्यभर में कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान मंत्री भाटी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल की नीतियों को अपनाने की भी अपील की। प्रदर्शन में सरपंच बज्जू कप्तान मोहनलाल गोदारा,पंचायत समिति सदस्य ओ पी खीचड, प्रधान प्रतिनिधि भागीरथ तेतरवाल, किसान कांग्रेस अध्यक्ष मांगीलाल पूनिया, डूंगरराम धतरवाल, बाबू लाल बेनीवाल,पूनमचंद खीचड,कोजराम कालीराणा, गणपत राण भाम्भू, भंवरलाल डारा, शक्ताराम पूनिया,मोहनदान चारण, संग्राम सिंह भाटी आदि साइकिल रैली में मौजूद रहे।

]]>
उच्च शिक्षा मंत्री पहुंचे परिवहन कार्यालय, लाइसेंस प्रक्रिया की ली जानकारी, अपने लाइसेंस का करवाया नवीनीकरण https://vinayexpress.in/2021/07/16/bs-bhati-news-3/ Fri, 16 Jul 2021 09:32:29 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11512 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी शुक्रवार को परिवहन कार्यालय पहुंचे और लर्निंग और परमानेंट लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आम व्यक्ति की भांति अपने लाइसेंस का नवीनीकरण भी करवाया।


भाटी ने लाइसेंस के आवेदन से लेकर लाइसेंस मिलने तक की समूची प्रक्रिया समझी तथा फोटो एवं प्रशिक्षण कक्ष, दस्तावेज जांच काउंटर तथा मोटर व्हीकल के ऑटोमेटिक ट्रेक का मुआयना किया। रजिस्ट्रेशन संबंधी कार्रवाई का अवलोकन किया। उन्होंने लाइसेंस प्रक्रिया के सरलीकरण पर जोर दिया तथा कहा कि दूर-दराज से लाइसेंस बनवाने सहित विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों के कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से किए जाएं।

इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री ने आम व्यक्ति की तरह समूची प्रक्रिया अपनाते हुए अपने लाइसेंस का नवीनीकरण करवाया। जिला परिवहन अधिकारी जुगल किशोर माथुर ने लाइसेंस प्रक्रिया और कार्यालय द्वारा किए जा रहे सभी कार्यों के बारे में बताया। इस दौरान निरीक्षक जयनारायण पूनिया भी मौजूद रहे।
सुनी आमजन की समस्याएं
उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर आमजन के अभाव अभियोग सुने और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान आमजन ने पानी, बिजली, कृषि, शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित परिवेदनाएं प्रस्तुत की।

]]>
लगातार तीसरे दिन कोलायत क्षेत्र के दौरे पर रहे उच्च शिक्षा मंत्री : क्षेत्रवासियों को दी अनेक सौगातें, कहा-कोलायत का विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता https://vinayexpress.in/2021/07/11/bs-bhati-news-2/ Sun, 11 Jul 2021 13:52:28 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11454 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। उच्च शिक्षा मंत्री भँवर सिंह भाटी रविवार को लगातार तीसरे दिन कोलायत विधानसभा क्षेत्र के सघन दौरे पर रहे और क्षेत्रवासियों को अनेक सौगातें दी।
उच्च शिक्षा मंत्री ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अक्कासर में प्रार्थना स्थल पर टीन शेड, सीसी ब्लॉक और अन्य निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। विधायक निधि से हुए इन विकास कार्यों पर 16.90 लाख रूपए खर्च हुए हैं।
इस दौरान भाटी ने कहा कि कोलायत का सर्वांगीण विकास करवाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अब कोलायत के विकास को नई दिशा दी जा रही है। अब तक पिछड़ा इलाका कहे जाने वाला यह क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर है। यहां शिक्षा और चिकित्सा सहित प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। कोविड-19 की प्रतिकूल स्थिति के बावजूद विकास की गति को रूकने नहीं दिया। सरकार ने कोविड मैनेजमेंट के उल्लेखनीय व सराहनीय कार्य किए, जिसकी देशभर में सराहना हुई।
इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री ने युवाओं की मांग पर अक्कासर में खेल मैदान बनने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि खेल मैदान बनाने के लिए जिला प्रमुख ने सहमति व्यक्त की है। बीस लाख रुपए की लागत से जिला परिषद द्वारा खेल मैदान की चार दीवारी का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने अक्कासर में अक्कासर गो सेवा समिति द्वारा संचालित गोशाला का निरीक्षण किया। समिति के सदस्यों ने गोशाला में गायों के लिए टीन शेड और दो ट्यूबवेल बनवाने की मांग की।
चांडासर में किया कक्षा कक्षों का उद्घाटन


उच्च शिक्षा मंत्री ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चाण्डासर में 35.23 लाख रुपये की लागत से बने 4 नवीन कक्षा-कक्षों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की आमजन तक आसान पहुंच, विकास कार्यों में पारदर्शिता व इनमें हर नागरिक की भागीदारी, गहलोत सरकार की पहचान बनी है। आज दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी भरपूर विकास कार्य हो रहे हैं, इनसे स्थानीय नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि विकास का यह क्रम अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुंचने तक जारी रहेगा। इस दौरान ग्रामीणों ने विद्यालय में फर्नीचर देने की मांग की। इस पर उन्होंने पंचायत समिति की ओर से स्कूल में 200 फर्नीचर देने की घोषणा की। इस दौरान ग्रामीणों ने नवीन पशु चिकित्सा उपकेंद्र खोलने के लिए उच्च शिक्षा मंत्री का आभार प्रकट किया । यहां भी ग्रामीणों की मांग पर स्कूल में टीन शेड बनवाने का विश्वास दिलाया।
स्वास्थ्य केंद्रों में सौंपी एम्बुलेंस
उच्च शिक्षा मंत्री ने गजनेर और हदां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अत्याधुनिक सुविधायुक्त एक-एक एंबुलेंस भेंट की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचने वाले गंभीर रोगियों तथा दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को पीबीएम अस्पताल रेफर करने की स्थिति में यह एंबुलेंस उपयोगी सिद्ध होंगी। इनके माध्यम से समय पर उपचार मिलने से मरीजों का जीवन बचाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि दोनों एंबुलेंस के लिए विधायक निधि कोष से 29 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे।
गजनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की एम्बुलेंस आगामी छह महीनों तक चलाने की जिम्मेदारी लेने वाले भामाशाह ओम प्रकाश गेदर, प्रेमाराम व अमित कुमार मोहता का अभिनन्दन किया गया। मंत्री भाटी ने एम्बुलेंस की चाबी सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रियंका भादू को सौंपी।
कोविड प्रोटोकॉल की करें पालना
उच्च शिक्षा मंत्री ने रविवार को ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चानी और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी में नवनिर्मित कक्षा-कक्षों का लोकार्पण किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर का खतरा कम हुआ है लेकिन अभी यह संकट पूर्णतया खत्म नहीं हुआ है। इसके मद्देनजर प्रत्येक व्यक्ति कोविड एडवाइजरी की पालना करे। उन्होंने कहा कि आम जन की भावनाओं को समझते हुए राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन में लगातार छूट दी जा रही है। इसके बावजूद प्रत्येक व्यक्ति गंभीरता रखे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी सम्भावित लहर का प्रभाव कम से कम रहे, इसके लिए हमें कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर की पालना करनी होगी। इसके साथ ही उन्होंने आमजन को टीकाकरण के लिए भी प्रेरित किया तथा कहा कि कोरोना से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति टीका जरूर लगवाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री कोरोना विधवा सहायता और मुख्यमंत्री कोरोना पालनहार जैसी योजनाएं प्रारम्भ की हैं। कोविड से पीड़ित परिवारों के लिए यह योजनाएं सम्बल बनेंगी।
शैक्षणिक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है तथा गांव गांव में शैक्षणिक व्यवस्था सुदृढ़ीकरण की दिशा में कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इन्हें उच्च स्तरीय शिक्षा व्यवस्था मुहैया करवाने में सरकार की ओर से किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा चानी के विद्यालय में डीएमएफटी फंड से टीन शेड तथा जिला परिषद की ओर से दो कक्षा कक्ष बनवाए जाएंगे।
यह रहे मौजूद
उच्च शिक्षा मंत्री के सघन दौरे के दौरान जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, झंवरलाल सेठिया, कोलायत के उपप्रधान रेवन्तराम कुमावत, पूर्व सरपंच मुश्ताक खां, प्रभुदयाल गोदारा, सुन्दर लाल राठी, पंचायत समिति सदस्य राम निवास गोदारा, उपखण्ड अधिकारी प्रदीप कुमार चाहर, विकास अधिकारी दिनेश सिंह भाटी, तहसीलदार हरि सिंह शेखावत, सीबीईओ मूल सिंह, समासा के अतिरिक्त परियोजना अधिकारी हेतराम सारण, ब्लाॅक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अनिल कुमार वर्मा, बिशन सिंह भाटी, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पंचायत समिति के पूर्व सदस्य ओम प्रकाश सेन आदि उपस्थित रहे।
सर्किट हाउस में सुनी जनसमस्याएं
इससे पहले उच्च शिक्षा मंत्री ने रविवार सुबह सर्किट हाउस में आमजन से मुलाकात की तथा उनके अभाव अभियोग सुने। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आमजन की परेशानियों का समयबद्ध निराकरण सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री स्वयं इसकी नियमित समीक्षा करते हैं। वहीं जिला स्तरीय अधिकारियों को भी आमजन की समस्याएं सुनने और नियमित फील्ड विजिट के लिए निर्देशित किया गया है।

]]>
उच्च शिक्षामंत्री भंवर सिंह भाटी 4 दिवसीय दौरे पर गुरूवार रात्रि को बीकानेर पहुंचेंगे : कोलायत विधान सभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण https://vinayexpress.in/2021/07/07/bsbhatinews/ Wed, 07 Jul 2021 12:54:06 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11227 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी गुरूवार को चार दिवसीय दौरे पर बीकानेर आएंगे और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
भाटी गुरूवार की रात दस बजे बीकानेर पहुंचेंगे। वे शुक्रवार को प्रातः 11 बजे करमीसर से कोलासर नवीनीकृत सड़क का, दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत स्वरूपदेसर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित कक्षा-कक्षों का तथा स्वरूपदेसर से सुजानदेसर मिसिंग लिंक रोड़ का लोकार्पण करेंगे।

bhanwar singh bhati
भंवर सिंह भाटी: विधायक कोलायत-बीेकानेर

उच्च शिक्षा मंत्री ग्राम पंचायत पलाना में दोपहर 01 बजे पलाना से जांगलू मिसिंग लिंक रोड़ का तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,पलाना में नवनिर्मित कक्षा-कक्षों का तथा दोपहर 3 बजे ग्राम पंचायत लालमदेसर में लालमदेसर से तेमड़ाराय मिसिंग लिंक रोड तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लालमदेसर में नवनिर्मित कक्षा-कक्षों का लोकार्पण करेंगे।
उच्च शिक्षा मंत्री शनिवार को प्रातः 11 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांगड़सर में नव-निर्मित कक्षा-कक्षों का, दोपहर 1 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मिठड़िया में नव निर्मित कक्षा-कक्षों का लोकार्पण करेंगे तथा किसान पथ मिठड़िया से सुथारों की ढाणियां (ग्रांधी मार्ग) तक का शिलान्यास करेंगे। इसी प्रकार सायं चार 4 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गड़ियाला में विधायक निधि कोष से स्वीकृत आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एम्बुलेंस भेंट करेंगे।


उच्च शिक्षा मंत्री भाटी रविवार को सुबह 11 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अक्कासर में विधायक निधि कोष से निर्मित टिन शेड का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा दोपहर 12.30 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांडासर में नव निर्मित कक्षा-कक्षों का लोकार्पण और दोपहर 1.30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गजनेर को विधायक निधि कोष से स्वीकृत आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एम्बुलंेस भेंट करेंगे। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चानी में दोपहर 3 बजे नव निर्मित कक्षा-कक्षों का और सायं 4.30 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी में नव निर्मित कक्षा-कक्षों का लोकार्पण करेंगे।

 

]]>