js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर द्वारा आज कामां, भरतपुर में कार्यवाही करते हुये भगवान लाल चेयरपर्सन, नगर पालिका कामां का पति व अधिशासी अधिकारी का सहयोगी ड्राईवर हरिसिंह (प्राईवेट व्यक्ति) को 1 लाख 32 हजार रुपये रिश्वत राशि के साथ गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके द्वारा करवाये गये विभिन्न निर्माण कार्यां के बकाया बिलों के भुगतान की एवज में भगवान लाल चेयरपर्सन, नगर पालिका कामां का पति व श्यामबिहारी अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका कामां द्वारा 3 प्रतिशत कमीशन के रूप में 1 लाख 32 रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी, विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बजरंग सिंह शेखावत के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उप अधीक्षक पुलिस श्री परमेश्वर लाल एवं पुलिस निरीक्षक श्री रघुवीर शरण एवं उनकी टीम द्वारा कामां भरतपुर में ट्रेप कार्यवाही करते हुये ड्राईवर हरिसिंह (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से प्राप्त 1 लाख 32 हजार रुपये की रिश्वत राशि के साथ गिरफ्तार किया गया है।
उल्लेखनीय है कि आरोपी भगवान लाल चेयरपर्सन, नगर पालिका कामां, का पति व श्यामबिहारी अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका कामां एसीबी कार्यवाही की भनक लगने पर मौके से फरार हो गये, जिनकी तलाश की जा रही है।
एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।