js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
श्री फरीद खान जून 1990 से जून 1992 तक बीकानेर में सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे। श्री खान ने सहायक जनसंपर्क अधिकारी के तौर पर सेवाएं शुरू की। उनका अधिकतम पदस्थापन श्रीगंगानगर रहा। सेवानिवृत्ति के बाद वह पत्रकारिता करते रहे। श्री फरीद खान सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में पदस्थापित वरिष्ठ सहायक फिरोज खान के बड़े भाई थे।
]]>विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी डी कल्ला ने कहा कि बीकानेर का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
डॉ. कल्ला रविवार को मुख्यमंत्री बजट घोषणा में स्वीकृत शहर की 36 सड़कों के सुदृढ़ीकरण और नवीनीकरण कार्य के शिलान्यास समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में बीकानेर ने विकास के नए सौपानों को छुआ है। इस दौरान अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जिनसे आमजन को भरपूर लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट में इंजीनियरिंग कॉलेज को तकनीकी विश्वविद्यालय का संघटक महाविद्यालय बनाया गया। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में बैचलर ऑफ आर्ट्स की कक्षाएँ प्रारम्भ की गई हैं।
डूंगर कॉलेज में संगीत का नया संकाय प्रारम्भ किया गया है। पीबीएम अस्पताल की सुविधाओं में वृद्धि की गई है। शहर में जल सुदृढ़ीकरण के 600 करोड़ रुपये के कार्य हो रहे हैं। डूंगर और एमएस कॉलेज को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालय बनाने के प्रयास होंगे। उन्होंने कहा कि सड़क नवीनीकरण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता सुधीर माथुर, अधीक्षण अभियंता डी पी सोनी तथा बसन्त आचार्य मौजूद रहे। पार्षद शिव शंकर बिस्सा ने आभार जताया। इस अवसर पर राज कुमार किराडू, रूप किशोर व्यास सहित अनेक लोग मौजूद रहे। इससे पहले डॉ. कल्ला ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की तथा 36 कार्यों का शिलान्यास किया। सन्चालन ज्योति रँगा ने किया।
]]>
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। ऊर्जा तथा जनस्वास्थ्य मन्त्री डॉ. बी डी कल्ला ने कहा कि पौधे लगाना और गौपालन करना हमारी परम्परा का अभिन्न अंग है। पेड़ हमें प्राणवायु देते हैं। वहीं गाय को विश्व माता कहा जाता है।
डॉ. कल्ला रविवार को सुजानदेसर गोचर विकास एवं पर्यावरण विकास समिति की ओर से आयोजित पौधारोपण एवं सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए तथा इनकी देखभाल करनी चाहिए। राज्य सरकार भी इसे लेकर गम्भीर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बीकानेर को अनेक सौगातें दी हैं। चांदमल बाग की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान के लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सड़कों के लिए 50 करोड़ रुपये दिए हैं। डेयरी साइंस, नेचरोपैथी तथा आयुर्वेद कॉलेज स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने कुँए, बावड़ी बनवाए तथा जल संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि परम्परागत जल स्त्रोतों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता में है। बारह महादेव मंदिर परिसर के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन को शिफ्ट करने की स्थानीय लोगों की मांग पर उन्होंने विद्युत कम्पनी के अधिकारियों को मौके पर बुलाया और त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इससे पहले उन्होंने बारह महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की तथा पौधारोपण किया। इस अवसर पर समिति द्वारा ऊर्जा मंत्री का नागरिक अभिननन्दन कियाया गया। कार्यक्रम का संचालन सीता राम कच्छावा ने किया। उन्होंने गौचर में गौ अभ्यारण्य के रूप में विकसित करवाने की मांग की।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर सेवाराम , लरखुराम, श्याम लाल गहलोत, किसन सांखला, इन्द्रचंद गहलोत, नंदूजी, बाबूलाल,सुरेश सोलंकी, बजरंग गहलोत, राजेश गहलोत, राजेश कच्छावा, जेठमल कच्छावा, बाबूलाल गहलोत, गोविन्द गहलोत, संतोष कच्छावा महेेन्द्र सोनी, मिलन गहलोत, भंवर गहलोत, मनोज सेवग, हरीप्रकाश सोनी, नीरज कच्छावा, विजय गहलोत, रामजी, नारायण प्रसाद कच्छावा, शिव सोनी,ओम प्रकाश कच्छावा आदि उपस्थित रहे।पौधे लगाना और गौपालन हमारी परम्परा का अभिन्न अंग-डॉ. कल्ला
सुजानदेसर गोचर में किया पौधारोपण
बीकानेर, 21 मार्च। ऊर्जा तथा जनस्वास्थ्य मन्त्री डॉ. बी डी कल्ला ने कहा कि पौधे लगाना और गौपालन करना हमारी परम्परा का अभिन्न अंग है। पेड़ हमें प्राणवायु देते हैं। वहीं गाय को विश्व माता कहा जाता है।
डॉ. कल्ला रविवार को सुजानदेसर गोचर विकास एवं पर्यावरण विकास समिति की ओर से आयोजित पौधारोपण एवं सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए तथा इनकी देखभाल करनी चाहिए। राज्य सरकार भी इसे लेकर गम्भीर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बीकानेर को अनेक सौगातें दी हैं। चांदमल बाग की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान के लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सड़कों के लिए 50 करोड़ रुपये दिए हैं। डेयरी साइंस, नेचरोपैथी तथा आयुर्वेद कॉलेज स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने कुँए, बावड़ी बनवाए तथा जल संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि परम्परागत जल स्त्रोतों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता में है। बारह महादेव मंदिर परिसर के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन को शिफ्ट करने की स्थानीय लोगों की मांग पर उन्होंने विद्युत कम्पनी के अधिकारियों को मौके पर बुलाया और त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
इससे पहले उन्होंने बारह महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की तथा पौधारोपण किया। इस अवसर पर समिति द्वारा ऊर्जा मंत्री का नागरिक अभिननन्दन कियाया गया। कार्यक्रम का संचालन सीता राम कच्छावा ने किया। उन्होंने गौचर में गौ अभ्यारण्य के रूप में विकसित करवाने की मांग की।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर सेवाराम , लरखुराम, श्याम लाल गहलोत, किसन सांखला, इन्द्रचंद गहलोत, नंदूजी, बाबूलाल,सुरेश सोलंकी, बजरंग गहलोत, राजेश गहलोत, राजेश कच्छावा, जेठमल कच्छावा, बाबूलाल गहलोत, गोविन्द गहलोत, संतोष कच्छावा महेेन्द्र सोनी, मिलन गहलोत, भंवर गहलोत, मनोज सेवग, हरीप्रकाश सोनी, नीरज कच्छावा, विजय गहलोत, रामजी, नारायण प्रसाद कच्छावा, शिव सोनी,ओम प्रकाश कच्छावा आदि उपस्थित रहे।
ये आंकड़ा बीकानेर में टीकाकरण के तेजी से बढ़े ग्राफ को स्पष्ट करता है। शनिवार को जिले में शहर से लेकर गांव तक 104 केंद्रों पर 10,460 लाभार्थी वैक्सीन लगवाने पहुंचे। जिला कलेक्टर नमित मेहता दिन भर एक-एक उपखण्ड से अपडेट लेते रहे। उपखण्ड से लेकर ग्राम स्तर के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कोविड वैक्सीनेशन व कोरोना प्रोटोकॉल की पालना के लिए गली-बाजारों में पैदल मार्च करते नजर आए। सभी अधिकारीयों ने जमीनी स्तर पर आई.ई.सी. यानिकी प्रचार-प्रसार तंत्र को मजबूती प्रदान की है जिसके परिणामस्वरुप जिले में टीकाकरण के प्रति रुझान बढ़ गया है। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुकुमार कश्यप ने बताया कि 104 केंद्रों पर 10,114 व्यक्तियों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज व 346 ने दूसरी डोज लगवाई। 60 वर्ष या अधिक आयु के 5,863 बुजुर्ग टीके लगवाने पहुंचे जबकि 45 से 59 वर्ष आयु के विभिन्न रोगों से ग्रसित 3,913 लाभार्थियों को भी पहली डोज दी गई। सामानांतर रूप से अभियान चलाते हुए 53 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली डोज व 119 को दूसरी डोज दी गई। इसी प्रकार शेष रहे फ्रंटलाइन वर्कर्स में 285 को पहली व 227 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी गई। आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन की 1,068 व कोवेक्सीन की 5 वाइल उपयोग में ली गई। किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव या साइड इफेक्ट सामने नहीं आए। 101 सरकारी तथा 3 निजी अस्पतालों पर टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। सीएचसी नोखा के उप केंद्र रोड़ा, पीएचसी ऊपनी के उपकेन्द्र बापेऊ व सीएचसी कोलायत के उपकेन्द्र गुड़ा ने 150 के लक्ष्य के विरुद्ध क्रमशः 330, 300 व 281 का टीकाकरण करते हुए रैंकिंग में पहले 3 पायदान पर कब्जा किया। उन्होंने बताया कि रविवार को कोविड टीकाकरण को विश्राम दिया गया है। अगले सत्र सोमवार से शुरू होंगे।
बीकानेर, 20 मार्च। कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन डेटा अनुसार जिले में कोविड वैक्सीन की आदिनांक डेढ़ लाख से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी है। ये आंकड़ा बीकानेर में टीकाकरण के तेजी से बढ़े ग्राफ को स्पष्ट करता है। शनिवार को जिले में शहर से लेकर गांव तक 104 केंद्रों पर 10,460 लाभार्थी वैक्सीन लगवाने पहुंचे। जिला कलेक्टर नमित मेहता दिन भर एक-एक उपखण्ड से अपडेट लेते रहे। उपखण्ड से लेकर ग्राम स्तर के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कोविड वैक्सीनेशन व कोरोना प्रोटोकॉल की पालना के लिए गली-बाजारों में पैदल मार्च करते नजर आए। सभी अधिकारीयों ने जमीनी स्तर पर आई.ई.सी. यानिकी प्रचार-प्रसार तंत्र को मजबूती प्रदान की है जिसके परिणामस्वरुप जिले में टीकाकरण के प्रति रुझान बढ़ गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुकुमार कश्यप ने बताया कि 104 केंद्रों पर 10,114 व्यक्तियों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज व 346 ने दूसरी डोज लगवाई। 60 वर्ष या अधिक आयु के 5,863 बुजुर्ग टीके लगवाने पहुंचे जबकि 45 से 59 वर्ष आयु के विभिन्न रोगों से ग्रसित 3,913 लाभार्थियों को भी पहली डोज दी गई। सामानांतर रूप से अभियान चलाते हुए 53 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली डोज व 119 को दूसरी डोज दी गई। इसी प्रकार शेष रहे फ्रंटलाइन वर्कर्स में 285 को पहली व 227 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी गई। आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन की 1,068 व कोवेक्सीन की 5 वाइल उपयोग में ली गई। किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव या साइड इफेक्ट सामने नहीं आए। 101 सरकारी तथा 3 निजी अस्पतालों पर टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। सीएचसी नोखा के उप केंद्र रोड़ा, पीएचसी ऊपनी के उपकेन्द्र बापेऊ व सीएचसी कोलायत के उपकेन्द्र गुड़ा ने 150 के लक्ष्य के विरुद्ध क्रमशः 330, 300 व 281 का टीकाकरण करते हुए रैंकिंग में पहले 3 पायदान पर कब्जा किया। उन्होंने बताया कि रविवार को कोविड टीकाकरण को विश्राम दिया गया है। अगले सत्र सोमवार से शुरू होंगे। 
सादर प्रकाशनार्थ …..
]]>

पूर्व मेयर नारायण चोपड़ा के साथ उप महापौर, बीकानेर नगर निगम, राजेन्द्र पंवार सहित प्रतिनिधि मंडल ने गन्दे पानी की समस्या के समाधान हेतु जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम से यूआईटी द्वारा संचालित पम्पिंग स्टेशन को अविलंब चलाने, अस्थायी पम्पिंग मशीनों की सहायता से गंदे पानी को पम्पिंग वेल तक पहुँचाने व नालों की सफाई करवाकर पुनः चलाने का आग्रह किया ताकि थोड़ी सी वर्षा की वजह से सूजानदेसर के सैंकड़ों परिवारों को जानमाल की अपूर्णिय क्षति ना उठानी पड़े। जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने समस्या के निवारण हेतु तुरंत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए और जल्द से जल्द इसको पूरा करने का निर्देश दिए।