Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
bikaner administration – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Sat, 11 Sep 2021 11:59:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 ऊर्जा मंत्री ने लक्ष्मीनाथ मन्दिर और रविन्द्र रंगमंच परिसर में विकास कार्यों का किया अवलोकन https://vinayexpress.in/2021/09/11/dr-bd-kalla-news-11/ Sat, 11 Sep 2021 11:58:37 +0000 https://vinayexpress.in/?p=14440 विनय एक्सप्रेस समाचार,बीकानेर। ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने शनिवार को नगर विकास न्यास तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ लक्ष्मीनाथ मंदिर और रविंद्र रंगमंच में प्रगतिरत विकास कार्यों का अवलोकन किया।


डॉ. कल्ला ने रविंद्र रंगमंच परिसर में बन रहे ओपन थिएटर और मसाला चौक को देखा तथा निर्धारित समय अवधि में पूर्ण गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां ओपन थिएटर बनने से सांस्कृतिक गतिविधियों को गति मिलेगी। वहीं मसाला चौक में बनने वाली हेरिटेज लुक की 17 दुकानों से बीकानेर के परंपरागत उद्योगों के विक्रय और प्रदर्शन के लिए प्लेटफार्म मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से रविन्द्र रंगमंच परिसर की उपयोगिता बढ़ेगी।


ऊर्जा मंत्री ने लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में अब तक हुए कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्मीनाथ मंदिर जन-जन की आस्था का केंद्र है। यहां बीकानेर के अलावा अन्य स्थानों से भी दर्शनार्थी बड़ी संख्या में आते हैं। इसके मद्देनजर इसके सौंदर्यकरण और विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर के सभी फव्वारे चालू तथा प्रकाश व्यवस्था सुदृढ रहे। इस दौरान उन्होंने संतोषी माता मंदिर परिसर में बने फव्वारे को चालू करवा कर इसका अवलोकन किया। उन्होंने नगर विकास न्यास तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा मंदिर में निकट भविष्य में करवाए जाने वाले कार्यों के ब्लूप्रिंट का अवलोकन किया तथा कहा कि इन कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए जाएं। मंदिर में विकास कार्यों के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।


इस दौरान नगर विकास न्यास सचिव नरेंद्र सिंह पुरोहित, अधीक्षण अभियंता राजीव गुप्ता, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता डीपी सोनी, श्रीलाल व्यास आदि मौजूद रहे।

 

]]>
जिला कलक्टर नमित मेहता ने किया राजकीय किशोर एवं संप्रेषण गृह का औचक निरीक्षण https://vinayexpress.in/2021/08/04/bkn-1123/ Wed, 04 Aug 2021 13:59:44 +0000 https://vinayexpress.in/?p=11912 व्यवस्थाओं का लिया जायजा, बाल श्रम उन्मूलन गतिविधियों में गति के दिए निर्देश

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बुधवार को राजकीय किशोर एवं संप्रेषण गृह का औचक निरीक्षण किया तथा यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मेहता ने इन केन्द्रों में आवासितों से मुलाकात की तथा इनके भोजन, सुरक्षा एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किशोर गृह के बच्चों को खेल, योगा, संगीत, ऑनलाइन एजुकेशन जैसी गतिविधियों से जोड़ा जाए, जिनसे इनमें सीखने की प्रवृत्ति बढ़े। इसके लिए आवश्यकता अनुसार ट्यूटर की व्यवस्था कर दी जाएगी। किशोर गृह में आवासित किशोर द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स और अन्य कलाकृतियों की सराहना की तथा कहा कि इस हुनर में और अधिक निखार लाने के लिए नियमित अभ्यास करें।

इसके लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाने क लिए निर्देशित किया। उन्होंने आवासितों के स्वास्थ्य और मेडिकल चेकअप के बारे चिकित्सा विभाग के कार्मिकों से जानकारी ली। संप्रेषण गृह की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जाना तथा इसे चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। इस दौरान बाल कल्याण समिति के कार्यों का त्रैमासिक निरीक्षण तथा किशोर न्याय बोर्ड के कार्यालय का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि बाल कल्याण समिति की बैठकों में पीबीएम अस्पताल अधीक्षक सहित सभी संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाया जाए, जिससे बच्चों की विभिन्न आवश्यकताओं की समयबद्ध पूर्ति हो सके।

उन्होंने निर्देश दिए कि बाल कल्याण समिति के प्रावधानों, अधिकारों तथा समिति के विरुद्ध अपीलीय अभिकरण सूचना सम्बन्धी बोर्ड लगाने के लिए किशोर गृह अधीक्षक को दिए। उन्होंने कहा कि बाल श्रम मुक्त बीकानेर अभियान में और अधिक गति लाई जाए। विभिन्न औद्योगिक इकाईयों का औचक निरीक्षण करते हुए बाल श्रम से संबंधित प्रावधानों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा जिले की प्रत्येक औद्योगिक इकाई को बाल श्रम मुक्त इकाई बनाना सुनिश्चित किया जाए। यदि कहीं बाल श्रम का मामला सामने आता है, तो त्वरित नियमानुसार कार्यवाही की जाए।

उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बाल श्रम विषय पर बात रखी जाएगी, जिससे प्रत्येक औद्योगिक इकाई संचालक इसके प्रति जागरुक हो सके। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण किया तथा इसकी नियमित सार-संभाल के लिए निर्देशित किया।

इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल डी पंवार, बाल अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक कविता स्वामी, राजकीय किशोर एवं संप्रेषण गृह अधीक्षक डॉ. अरविंद आचार्य, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉ. किरण सिंह तंवर, एड, जुगल किशोर व्यास, सरोज जैन, हर्षवर्द्धन सिंह भाटी, आईदान, किशोर न्यास बोर्ड के सदस्य डॉ. अरविंद सिंह सैंगर तथा किरण गौड़ मौजूद रहे।

]]>
जिला कलेक्टर नमित मेहता ने ली कोरोना प्रबंधन समीक्षा बैठक https://vinayexpress.in/2020/07/31/district-administration-news-bkn/ Fri, 31 Jul 2020 19:04:00 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1661 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि कोराना पाॅजिटिव की सूचना मिलने के दो घंटे में रोगी को चिकित्सकीय सुविधा मिल जाए। उसे हाॅस्पिटल, कोविड केयर सेन्टर अथवा होम क्वाॅरेन्टाइन में से कहाँ रहना है, इसका निर्णय कर तत्काल ईलाज प्रारंभ कर दें।
मेहता शुक्रवार को कलक्टर सभागार में आयोजित कोविड-19 की समीक्षा बैठक में जिला मुख्यालय पर बनाए 9 जोन प्रभारी अधिकारियों तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना पाॅजिटिव रोगी के जो प्रथम संपर्क में आता है, उसकी जांच तत्काल की जाए और उसे यह समझाईश की जावे कि जब तक रिपोर्ट न आए, तब तक वह आइसोलेट ही रहे। इसी तरह जो पाॅजिटिव मरीज के द्वितीय स्तर के संपर्क में आता है, उसे पाँच दिन तक होम आइसोलशन में रखा जाए। उसके बाद अगर उस व्यक्ति में लक्षण नजर आते हैं, तो उसकी जांच की जाकर, पाॅजिटिव होने की स्थिति में अस्पताल, कोविड केयर सेन्टर अथवा होम क्वाॅरेन्टाई, जो भी स्थिति हो, उसे आइसोलेट किया जाए।
जिला कलक्टर ने कहा कि होम क्वाॅरेन्टाइन जिन लोगों को किया जा रहा है, उनके घर के बाहर नोटिस चस्पा किया जाए और रोगी की प्रतिदिन स्वास्थ्य जांच की जाए। अगर जांच में कोई अन्य बीमारी के लक्षण नजर आए, तो उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया जाए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.बी.एल.मीणा,  उपनिदेशक सूचना एवं जनसंपर्क, विकास हर्ष, प्रशिक्षु आई.ए.एस. कनिष्क कटारिया सहित जोन प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।

E.mail :vinayexpressindia@gmail.com

]]>
शालिमार-बीकानेर श्रमिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन पहुँची : 14 जिलों के यात्री पहुंचे बीकानेर https://vinayexpress.in/2020/05/18/labaur-special-train/ Mon, 18 May 2020 17:54:56 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1234 यात्रियोें को उनके जिलों में भेजा रोडवेज की बसों से

rajasthan roadways

विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। हावड़ा के शालिमार स्टेशन से चली गाड़ी संख्या 08031 शालिमार-बीकानेर श्रमिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन सोमवार रात को 8.45 बजे बीकानेर पहुंची।
इस गाडी में बीकानेर, चूरू, नागौर पाली,कोटा, बारा, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, सीकर, झुंझुनू, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर व श्रीगंगानगर के यात्री पहुंचे हैं। इन सभी लोगों को 13 बसों के द्वारा उनके जिलों में भेजा गया ।
यात्रियों को उनके जिले में भेजने के लिए बीकानेर रेलवे स्टेशन के बाहर 13 बसोें की व्यवस्था की गई थी। इन बसों में बिठाकर और उन्हें भोजन के पैकेट देकर गंतव्य स्थान के लिए विदा किया गया। राज्य सरकार ने यात्रियों के लिए निशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई।

trainxpres
गाड़ी के स्टेशन पर पहुंचते ही मौजूद अधिकारियों ने सभी यात्रियों को क्रमबद्ध कर गोल घेरे में खड़ा किया गया और उनकी स्क्रीनिंग और उनके सामान को सैटेलाइज करवाया । स्टेशन पर ही विभिन्न काउंटरों पर बाहर से पहुंचे यात्रियों के बारे में उनका नाम , पता व मोबाइल नंबर दर्ज किए गए। बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 6 पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। ड्रोन कैमरे से स्टेशन पर निगरानी की जा रही थी। स्टेशन की ओर पहुंचने वाले सभी रास्तों पर पुलिस तैनात की गई थी ताकि बिना काम के व्यक्ति स्टेशन पर प्रवेश ना कर सके।
इस अवसर पर जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम, ए डी एम (ए) ए एच गौरी, प्रशिक्षु आईएएस अभिषेक सुराना, आर ए एस ऑफिसर शैलेंद्र देवड़ा, जिला रसद अधिकारी यशवंत भाकर,यूआईटी सचिव मेघराज सिंह मीणा, डीटीओ जुगल किशोर माथुर, आरसीएचओ डाॅ. रमेश चंद्र गुप्ता, कोटगेट थाना अधिकारी धरम पूनिया सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

श्रमिक ट्रेन देवरिया के लिए रवाना- कोरोना संकट के कारण बीकानेर में फंसे हुए श्रमिकों व प्रवासियों को घर भेजने के लिए बीकानेर से पहली श्रमिक ट्रेन 1250 यात्रियों को लेकर उत्तर प्रदेश के देवरिया के लिए लालगढ़ स्टेशन से सोमवार की रात 10 बजे रवाना हुई। गाडी में बैठे यात्रियों ने भारत माता के जयकारे लगाए। इससे पहले यात्रा करने वाले लोगों की सूची के अनुसार बसों से लालगढ़ रेलवे स्टेशन ले जाया गया।

collector bikaner
यात्रियों को लेकर जाने वाली पहली रेल गाड़ी की रवानगी के अवसर पर जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम, माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी,अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) सुनीता चैधरी, उपखण्ड अधिकारी रिया केजरीवाल, नगर निगम आयुक्त डाॅ. कुशाल यादव, प्रशिक्षु आईएएस अभिषेक सुराना, नगर विकास न्यास के सचिव मेघराज सिंह मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

]]>
स्टेण्डर्ड लेबर को ही गृह राज्य भेजेगा प्रशासन-जिला मजिस्ट्रेट कुमार पाल गौतम, 14 दिन के स्टेट क्वरेंटाइन का भी दिया जाएगा प्रमाण पत्र https://vinayexpress.in/2020/05/04/district-administration-bikaner/ Mon, 04 May 2020 16:22:58 +0000 https://vinayexpress.in/?p=952 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला मजिस्ट्रेट कुमार पाल गौतम ने कहा कि  जिले से स्टेण्डर्ड लेबर को ही उनके गृह राज्यों में भेजा जाएगा। ऐसे श्रमिकों को गृह राज्यों में भेजने के लिए प्रशासन सभी समुचित व्यवस्थाएं करेगा। स्टेण्डर्ड लेबर को भेजने से पूर्व इनके लिए प्रशासन द्वारा 14 दिन के स्टेट  क्वरेंटाइन में रहने का प्रमाण पत्र भी जारी किया जाएगा। गौतम ने बताया कि स्टेण्डर्ड लेबर को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने में यह प्रमाण पत्र सहायक होगा।
गौतम ने प्रवासियों को भेजने के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों के साथ सोमवार को अपने कक्ष में आयोजित बैठक में यह बात कही। उन्होंने बताया कि स्टेण्डर्ड लेबर उसे माना जाएगा जो लाॅकडाउन से तुरंत पहले किसी कारणवश या काम के सिलसिले में जिले में आए और लाॅकडाउन के चलते पुनः अपने घर नहीं पहुंच सके और जिनके रहने के लिए यहां घर आदि की समुचित सुविधा नहीं है।  उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि अब तक जिन लोगों ने जाने के लिए ई मित्र के जरिए पंजीयन करवाया है इस पंजीयन सूची की समीक्षा की जाए और इसके अनुसार ही इन श्रमिकों को भेजने की व्यवस्था करवाई जाए।
जिला कलक्टर ने बताया कि उन श्रमिकों को प्रशासन द्वारा गृह राज्य नहीं भेजा जाएगा जो बीकानेर में लम्बे समय से आवासरत थे अथवा यहां रोजगार में संलग्न थे।

kumar pal gautam
उल्लंघन किया तो दूरस्थ स्थान पर करेंगे क्वरेंटाइन
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि बाहर से आने वाले प्रत्येेक व्यक्ति को होम क्वेरंटाइन में अनिवार्य रूप से रहना होगा। यदि घर पर होम क्वरेंटाइन रहने की व्यवस्था या जगह नहीं हो तो स्टेट क्वरेंटाइन या गांव आदि में स्कूलों में ठहराने की व्यवस्था की गई है। जिला कलक्टर ने कहा कि किसी भी स्थिति में बाहर से आया व्यक्ति घर में 14 दिन रहे बिना यदि बाहर घूमता पाया गया तो नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
कुमार ने कहा कि ऐसा होने पर सम्बंधित को दूरस्थ स्थान पर क्वरेंटाइन कर दिया जाएगा। गौतम ने अधिकारियों को निर्देश कि होम क्वरेंटाइन व्यक्तियों के घर के बाहर स्टीकर चिपकाया जाए जिससे आसपास के लोगों को उनकी जानकारी हो तथा यदि कोई व्यक्ति बाहर घूमता दिखे तो अन्य लोग इसकी सूचना प्रशासन को दे सके। जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को स्टेट क्वरेंटाइन सेंटर का निरीक्षण कर जांच करने तथा सभी व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए। क्वरेंटाइन सेंटर में ठहराया गया व्यक्ति अनुपस्थित मिला तो उसके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में निदेशक माध्यमिक शिक्षा सौरभ स्वामी, उपखंड अधिकारी रिया केजरीवाल, प्रशिक्षु आईएएस अभिषेक सुराणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) सुनीता चैधरी, सहायक कलक्टर बिन्दु खत्री, सहायक निदेशक लोक सेवाएं सबीना बिश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद नरेन्द्रपाल सिहं, रजिस्ट्रार राजुवास अजीत सिंह उपस्थित थे।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>